Author: प्रकाश कुमार यादव
राजिम (गंगा प्रकाश)। माघी पुन्नी मेला में पुण्य स्नान हेतु कुण्ड का निर्माण किया गया है। इसमें श्रद्धालुगण प्रमुख पर्वों में पुण्य स्नान करते हैं। इस वर्ष 05 फरवरी माघी पूर्णिमा लाखों श्रद्धालुगण पुण्य स्नान में शामिल हुए। मंगलवार 14 फरवरी को जानकी जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पुण्य स्नान में भाग लेंगे। इसी प्रकार 18 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण्य पुण्य स्नान करेंगे। 14 फरवरी को जानकी जयंती के दिन माता सीता का जन्मदिन मनाया जाता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता सीता राजा जनक को पुत्री के रूप में मिली…
राजिम(गंगा प्रकाश)।ब्रम्हलीन स्वामी अमृतानंद सरस्वती (संत कवि पवन दीवान जी) के पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व कल्याण एवं धर्म संस्कृति जागरण हेतु 14 से 18 फरवरी 2023 तक ब्रम्हचर्य आश्रम सोनतीर्थ घाट राजिम में पांच दिवसीय रूद्रचण्डी पाठात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अनुसार 14 फरवरी मंगलवार को सुबह 6.30 से 7.30 तक गुरूपादुका पूजन दोपहर 1 बजे से भोजन प्रसादी भण्डारा रखा गया है। 14 फरवरी से 18 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 तक श्री पंचांग पूजन, वेदी पूजन, चण्डी पाठ एवं 11000 पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से महारूद्राभिषेक…
14 फरवरी को संत समागम समारोह राजिम(गंगा प्रकाश)।राजिम माघी पुन्नी मेला में संत-समागम समारोह का आयोजन मंगलवार 14 फरवरी को संध्या 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम लोचन मंदिर के पास होगा। उक्त समारोह छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मो. अकबर, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती…
राजिम(गंगा प्रकाश)। राजिम माघी पुन्नी मेला में विभिन्न विभागों के शासकीय स्टॉल लगा हुआ है। जिसमें मेलार्थी जाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे है। मेले में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग गरियाबंद द्वारा स्टॉल लगाया गया है। इस प्रदर्शनी में लगे मॉडल को देखकर विशेष रूप से किसान स्टॉल में पहुंचकर जानकारी ले रहे है और वहां उपस्थित अधिकारियों से इन पर मिलने वाली अनुदानों के बारे में चर्चा भी कर रहे है। क्योंकि गांव में साहूकारों से ऋण लेने पर ऋण बढ़ता जाता है और किसान उसे चुकाने में सक्षम नहीं हो पाते। इसलिए हितग्राही…
राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम माघी पुन्नी मेला के दसवें दिन 14 फरवरी को मुख्य मंच पर दिलीप षड़ंगी का जगराता कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा। मंच पर शाम 4 से 5 बजे तक जय जोहार लोक कलामंच हिलेन्द्र ठाकुर बिलासपुर अपनी प्रस्तुति देंगे। 5 बजे से 7 बजे तक लोकमंच कु. आरू साहू नगरी धमतरी की प्रस्तुति होगी। 7 से 8 बजे तक संत समागम का उद्घाटन समारोह होगा। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति 8 से 10 बजे तक जगराता कार्यक्रम दिलीप षडं़गी रायगढ़ की प्रस्तुति होगी।इसी प्रकार सांस्कृतिक मंच क्र. 2 में सुबह 11 बजे से 12 तक स्वागत गीत हेमन्त यादव…
राजिम (गंगा प्रकाश)। माघी पुन्नी मेला में आठवें दिन रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग दिनभर मेला घुमते रहे वहीं शाम होते ही मुख्यमंच की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे। रविवार को नाईट स्टॉर अनुराग शर्मा की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अनुराग शर्मा ने भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ और हिन्दी गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। तोर सुरता मा रे मयारू मोला नींद नहीं आवे रे…. तोर माटी माथ के चंदन अमृत हे पानी…., मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती…, न धरती म…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत को अनेक गीत हाये रे नैना ,मोरनी सी चाल,साथ निभाबे संगी । जैसे और भी कई सुपरहिट गीत देने वाले गायक निशांत देवांगन जी का विवाह आज जांजगीर में धूम धाम से सपन्न हुआ ।इस अवसर पर उनके मित्र गण एवं छत्तीसगढ़ कला जगत के कई जाने माने कलाकारों जैसे की रायगढ़ राजा ,मन झूमे, कदम के फूल जैसे सुपर हिट गीतों के गायक ओमेश प्रोजेक्ट्स, मगन मगन फेम पीटरसन गेंदले, रैपर ललित साहू, छत्तीसगढ़ी फिल्मी संगीत जगत के यंगेस्ट संगीत निर्देशक रौशन वैष्णव एक्टर जागेश वर्मा, एवं सिंगर राजन कर उपस्थित हुए और नव…
दाऊराम यादव मुंगेली(गंगा प्रकाश)। कलेक्ट्रेट से लगे ग्राम पंचायत देवरी(करही)का मामला है जहाँ उप सरपंच से लेकर पंचों एवं ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत देवरी सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुंगेली कलेक्टर के पास जनदर्शन में शिकायत किये है।जिसमे सरपंच के द्वारा मनरेगा के कार्य मे अपने परिवार के देवर दिलीप बेलदार,देवरानी सावित्री बेलदार,बेटा अजय बेलदार,अजय के पत्नी अंजना बेलदार सरपंच के मामा ससुर नारायण बेलदार एवं मामी सास गनेसी बाई इसी प्रकार के अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम में शासन के राशि को फर्जी तरीके से मस्टर रोल में नाम भरकर…
अवैध रूप से संचालित तीन क्लिनिकों को किया गया सील दाऊराम यादव मुंगेली (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कल 09 फरवरी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी मुंगेली द्वारा संयुक्त रूप से नगर पालिका परिषद के बुधवारी बाजार के सत्तू सोनकर, खड़खड़िया नाला रायपुर रोड के राजेश यादव और ग्राम शीतलदाह के अमरदास नवरंग के क्लिनिक पर छापामार कार्यवाही की गई और अवैध रूप से संचालित करते पाए जाने पर तीनों क्लिनिकों…
संदीप दुबे भैयाथान(गंगा प्रकाश)- ब्लॉक मुख्यालय के स्थानीय खेल ग्राउंड में स्व.अवधेश्वरी प्रताप सिंह देव की स्मृति में जागृति युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 11 दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को सोनभद्र व अम्बिकापुर टीम के मध्य खेला गया।इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि लाल विंधेश्वरी प्रताप सिंह व अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि एसडीएम सागर सिंह की उपस्थिति में समापन किया गया। इस फ़ाइनल मुकाबले में सोनभद्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला लिया।जिसमें सोनभद्र की टीम ने 16 ओभर में 149 रन बनाई।जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
