Author: प्रकाश कुमार यादव

अरविन्द तिवारी बिलासपुर (गंगा प्रकाश) – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर बद्री नारायण मीणा द्वारा विवेचना में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित गंभीर अपराधों की समीक्षा हेतु बिलासपुर , रायगढ़ , कोरबा , जांजगीर-चाम्पा व सक्ती जिले के राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुये विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। जिलों में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का संवेदनशीलता के साथ समयावधि का विशेष ध्यान दिया जाकर प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया। राजपत्रित अधिकारियों को जिले के थाना/चौकी में लंबित महिला एवं बच्चों से…

Read More

अरविन्द तिवारी नई दिल्ली (गंगा प्रकाश) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया। इस बार 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का विषय “महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी” पर आधारित है। इस दौरान महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की समावेशी भागीदारी के साथ सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करने और समग्र विकास , समीक्षा की गई अर्थव्यवस्थाओं और स्थायी लक्ष्यों परिचय विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। इस समारोह को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले पच्चीस सालों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा…

Read More

अरविन्द तिवारी जयपुर (गंगा प्रकाश)- हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा व जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार हमारा संविधान है। इस समारोह में भाग लेकर संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर मुझे मिल रहा है। उक्त बातें महामहिम राष्ट्रपति ने आज राजभवन में नवनिर्मित संविधान पार्क का उद्घाटन करते हुये कही। संविधान में हुये 105 संशोधनों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि इस प्रकार से हमारा संविधान एक जीवंत दस्तावेज है जो समय के साथ बदलती हुई जनमानस की…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले में साल के पहले दिन धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है। धर्मांतरण के विरोध में सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने नगर बंद करवा दिया है। इस दौरान आज नारायणपुर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।दो पक्षों के बीच चल रहे धर्मांतरण विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले । इस दौरान नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सदानंद कुमार के सर पर चोट आई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।सदानंद कुमार के सर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति…

Read More

गोहरापदर (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55 वाँ प्रदेश अधिवेशन 31 दिसम्बर से 2 जनवरी को प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में सम्पन हुईं जिसमें प्रदेश भर से हज़ारों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए.अधिवेशन के अंतिम दिन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने नए कार्यकारिणी की घोषणा क जिसमें गोहरापदर के रंजन यादव गरियाबंद ज़िले के नए जिला संयोजक नियुक्त किए गये साथ ही देवभोग से अभिषेक यादव और छुरा से शुभम निषाद को प्रदेश के कार्यकारिणी में शामिल किया गया। ज़िला संयोजक की ज़िम्मेदारी मिलेंगे के बाद रंजन यादव ने कहा की वह छात्रहित…

Read More

महासमुंद(गंगा प्रकाश)। महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खट्टी मे क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता समापन समारोह जिसमें अतिथि के रूप मे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने टास और बैटिंग करके खेल का शुभारम्भ करने के बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, इस अवसर पर उपस्थित वहां की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है आज क्रिकेट के मैदान में जो नौजवान अपनी किस्मत को आजमाने का काम कर रहा है वह आने वाले समय में जरूर विधानसभा और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेगा। खेल के मैदान…

Read More

मैनपुर (गंगा प्रकाश) – गरियाबंद जिला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मैनपुर मंडल के ग्राम पंचायत अड़गड़ीमें भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मोर आवास अधिकार कार्यक्रम किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्राम पंचायत के लोग उपस्थित हुए उपस्थित जन समुदाय को कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मोर आवास मोर अधिकार के जिला के सहसंयोजक एवं भाजपा के जिला के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा की प्रदेश की कांग्रेश की भूपेश सरकार गरीबों के आवास को ना देकर उनके सपने को चकनाचूर कर रही है केंद्र सरकार ने अपने हिस्से की राशि प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रदेश में भेजी है जिसका…

Read More

छुरा(गंगा प्रकाश):-अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ की दोनों प्रमुख पार्टियां ने अपनी -अपनी जमीन तैयार करने में लग चुकी हैं जहां एक और कांग्रेस अपने पिछले विधानसभा में किए गए 36 लोगों में से पिछले विधानसभा में किए गए 36 वादों में से 32 के पूरा होने की उपलब्धता बताते हुए नहीं थक रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी अपनी खोई जमीन को वापस पाने के लिए दिन रात एक कर दी है।जिसमें समस्त भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जोर-शोर से जुट गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा काफी आक्रामक नजर…

Read More

छुरा(गंगा प्रकाश):-गरियाबंद जिला के विकासखंड छुरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरकड़ा में पैरी नदी से रेत का अवैध उत्खनन पिछले 2 माह से में 3 चैन माउंटेन मशीन से चल रहा है। ग्राम सरकड़ा में पैरी नदी पर दो खदान स्वीकृत है पर माफियाओं द्वारा स्वीकृत एरिया से बाहर की खुदाई की जा रही है। तथा बिना पिटपास, बिना रॉयल्टी के अवैध रूप से गाड़ियों को ओवरलोड करके भेजा जा रहा है जिससे शासन को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है और ओवरलोड लोडिंग से दुर्घटना होने की आशंका है। पैरी नदी हमारे जिले की जीवन दायी नदी है जिसका…

Read More

छुरा(गंगा प्रकाश):-छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और महिला बाल विकास मंत्री के नाम परियोजना अधिकारी छुरा को ज्ञापन सौंपा। वही प्रदेश स्तरीय रायपुर में पांच दिवसीय महापड़ाव में शामिल होंगे। 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल बागबाहरा ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम और महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को सौंपा है। जिसमें कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से विरोध जताते हुए 23 जनवरी से 27 जनवरी 2023 तक महापड़ाव में शामिल होने की…

Read More