Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद के वार्ड 2 में समस्त निवासियों द्वारा नए साल का स्वागत कुछ नए ही अंदाज़ में किया गया। जहा सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए अलग अलग प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें समस्त निवासियों द्वारा मिलकर भोजन और बहुत से पकवान बनाये गए। साथ ही बच्चों एवं बड़ो के द्वारा मिलकर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयी। बच्चो के लिए विविध रोचक खेलों का आयोजन किया गया। बड़ो के लिए भी गायन, नृत्य, संगीत का आयोजन हुआ। सभी ने बढ़चढ़ आयोजन में प्रतिभागिता की। आजकल की इस भाग दौड़ बड़ी ज़िन्दगी में एक दूसरे के लिए वक्त…
प्रदेश की बेहतरी के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करना चाहिए। यह बिल विधानसभा से पास है। रायपुर(गंगा प्रकाश):- छत्त्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया है। बता दें यह सत्र 6 जनवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन आज भानूप्रतापपुर उपचुनाव की नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद सदन ने अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा के पूर्व सदस्य मंगल राम उसेंडी के निधन पर दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। उसके बाद सदन 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई थी। सत्र के पहले…
सविता स्मृति सरोज फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर हुए विविध आयोजनबिलासपुर (गंगा प्रकाश)। सविता स्मृति स्वरूप फाउंडेशन का आरंभ 31 दिसंबर को सविता प्रथमेश के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की नाम पट्टिका का अनावरण शिक्षाविद् बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय द्वारा किया गया। इसके पश्चात शिक्षा की समझ और सामाजिक व्यवहार विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रीतपाल बाली और व्यक्तित्व उत्प्रेरक, प्रसिद्ध लेखक द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने उद्बोधन दिया। अग्रवाल ने कहा कि पहले शिक्षा की समझ मातृभाषा में थोड़ी बहुत संभव थी अब अंग्रेजी माध्यम में वह भी…
छुरा (गंगा प्रकाश) – सिन्हा कलार समाज परिक्षेत्र छुरा द्वारा समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती नगर के सिन्हा समाज भवन में आयोजित किया गया। प्रातः काल सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात नगर भ्रमण किया गया जिसमे माताएं बहनें अपने सर में सुंदर कलश लेकर शोभायात्रा निकाली गई। फिर सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलार सिन्हा के जिला अध्यक्ष दीनू राम सिन्हा, अध्यक्षता छुरा परिक्षेत्र मंडलेश्वर शिवलाल सिन्हा, विशेष अतिथि के रूप में राजिम परिक्षेत्र के सचिव संजय सिन्हा,जगत सिन्हा, भरत सिन्हा, पूर्व…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कल शाम बेमेतरा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम भोईनाभाठा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल शमिल हुए। गृह मंत्री साहू का भोईनाभाठा पहुंचने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपा……….. एवं गुरु घासीदास बाबा के छायाचित्र का पूजा अर्चना का किया गया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिए हैं। जिसे हमे अपने जीवन में आत्मसार करना।…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। बिलासपुर जिले के छतौना ग्राम पंचायत तखतपुर ब्लाक के अंतर्गत तंबोली पारा वार्ड क्रमांक 02 में भागवत कथा का आयोजन स्थानीय महिला समिति के तत्वधान में किया जा रहा है जिस क्रम मे आज दिनाक 01/01/23 को शोभा यात्रा निकाली गई दिन है जिसमें व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य श्री कमलेश तिवारी महाराज कथा वाचक , पंकज तिवारी महाराज, पंडित अरविंद शास्त्री भागवत कथावाचक , मुख्य यजमान श्रीमती अनुस्या, संतोष कौशिक, अशोक कौशिक, आरती कौशिक के साथ समस्त ग्राम वासी मुख्य रूप से शामिल हुए। जिससे वहां का माहौल दिव्य स्वरूप झलकने लगा। जहां पर आज विश्व हिंदू…
कलेक्टर ने कहा काउन्सलिंग की दर शून्य है संजय सिंह भदौरिया सुकमा (गंगा प्रकाश)। सुकमा जिले के कलेक्टर हरीश एस जिले की स्वास्थ्य सुविधा पर लगातार ध्यान दे रहे हैं जिससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधार हो सके व जिले के निवासियों को शासकीय स्वास्थ्य सुविधा का उचित लाभ मिल सके उन्होंने समीक्षा बैठक में आयुष्मान पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की। जिसमें जिला समन्वयक दीपेश दिवान की कार्य के प्रति उदासीनता और असंतोषजनक कार्य शैली पर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की कार्ड ब्लाकिंग में कोताही से अस्पताल प्रबंधन, जिला प्रशासन और शासन…
संजय सिंह भदौरिया सुकमा (गंगा प्रकाश)। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में धान की अवैध परिवहन करने वालों पर नकेल कसने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तोंगपाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पड़ोसी राज्य ओडिसा से तोंगपाल के कुछ धान तस्कर लगातार धान का अवैध परिवहन कर रहे हैं इस सूचना पर तोंगपाल थाना प्रभारी विजय पटेल अपने दल के साथ धर पकड़ हेतु रवाना हुए इसी दौरान इन्हें पुसपाल की ओर से धान से भरी हुई पिकअप वाहन आती हुई दिखाई दी जिसे रोककर पूछने पर उसमें बैठे तोंगपाल निवासी किशोर एवं तूफान ने…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश): आम तौर पर देखा जाता लोग जश्न पार्टी पिकनिक के साथ नववर्ष का शुभारंभ करते है, पर गरियाबंद ज़िले के वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव ने नववर्ष की शुरुआत कुछ ऐसा किया की लोगो में चर्चा का विषय बन गया साथ ही आमजन उनके इस मुहिम की जमकर तारीफ़ भी कर रहे है, पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव ने नववर्ष की शुरुआत अपने वार्ड की नाली की साफ़ाई स्वयं अपने हाथों से करते हुए नववर्ष की शुरुआत की, इस दौरान कालोनियों में कचरे, जाम नालियों, पुराने कचरे व गंदगी को साफ किया। पालीथिन व ठोस कचरे…
अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुये। उन्होंने पत्रकारों को नये साल की बधाई और शुभकामना देते हुये कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिये पत्रकारों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा। उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
