Author: प्रकाश कुमार यादव
“छुरा नगर पंचायत का नया कारनामा: टेंडर बाद में, काम पहले! पारदर्शिता पर फिर उठे सवाल” गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर पंचायत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला केवल लापरवाही या अनियमितता तक सीमित नहीं, बल्कि शासन की पारदर्शी व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाने वाला है। नगर पंचायत ने 17 अप्रैल को 8 लाख रुपये की लागत से छह नलकूपों के खनन हेतु निविदा (टेंडर) जारी की—जिसकी अंतिम तिथि 8 मई रखी गई है। लेकिन हैरत की बात यह है कि जिन कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया, वे तो निविदा जारी होने से पहले…
पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने कहा – अब और नहीं सहेंगे! पाकिस्तान को सख्त चेतावनी… नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर की सुरम्य बैसरन घाटी में हुआ आतंकी हमला देश के लिए गहरे आघात की तरह आया है। ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नामक आतंकवादी संगठन जो लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन है ने इस क्रूर कृत्य की जिम्मेदारी ली, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई। पीड़ितों में अधिकांश पर्यटक थे, जो प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने कश्मीर आए थे। यह न केवल मानवीय मूल्यों पर एक हमला है, बल्कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा…
देवभोग: पात्र हितग्राहियों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, जनपद सभापति देवेंद्र ठाकुर कर रहे घर-घर सर्वे देवभोग (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना (प्लस) के तहत पात्र और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के उद्देश्य से जनपद सभापति देवेंद्र ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र के चार पंचायतों में घर-घर जाकर सर्वे कार्य कर रहे हैं। उनका यह प्रयास सुनिश्चित करता है कि वास्तविक हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। घूमरगुड़ा जनपद क्षेत्र से निर्वाचित ठाकुर ने अब तक घूमरगुड़ा, सरगीगुड़ा, बरकानी और गंगराजपुर पंचायतों में दौरा कर 63 वास्तविक हितग्राहियों…
अनंतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: उड़ीसा से आ रही 24.45 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)। अनंतपुर थाना पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 24.45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹14,820 बताई जा रही है। पुलिस को 22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छिनारी से बीजापुर की ओर एक पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक OD 24 K 7409) में अवैध…
धरती का स्वर्ग फिर खून से लाल: पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों की हत्या, गरियाबंद में श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ‘धरती के स्वर्ग’ कहे जाने वाले इस शांत स्थल पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने हिन्दू पर्यटकों को निशाना बनाकर उनकी नृशंस हत्या कर दी। गोलियों की गूंज और चीखों से गूंजते पहलगाम की यह दर्दनाक घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि देश की आत्मा को भी झकझोरती है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उन…
“जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की पहल – 5 से 31 मई तक शिविर” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में नागरिकों से प्राप्त समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदनों के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्लस्टर स्तर पर कुल 25 शिविर आयोजित होंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में 8 से 15 पंचायतों को सम्मिलित कर एक…
भालूकोना में चेक डेम निर्माण से जलस्त्रोत में वृद्धि, किसानों को सिंचाई में मिल रहा लाभ गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुहामेटा के आश्रित ग्राम भालूकोना में चेक डेम निर्माण से ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2023-24 के दौरान मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत इस कार्य से क्षेत्र के जलस्त्रोतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भालूकोना के किसानों की लंबे समय से यह मांग थी कि खेतों की सिंचाई के लिए वर्षा जल को रोकने की व्यवस्था की जाए। इस मांग पर ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव तैयार कर जनपद पंचायत…
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम के लिए गरियाबंद जिले में विशेष टीम गठित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है। गौरतलब है कि 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन बड़ी संख्या में शादियाँ होती हैं। इस दौरान बाल विवाह की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं, जो कि एक गंभीर अपराध है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास…
एकलव्य स्कूल कोसमबुड़ा के छात्रों ने किया थाना छुरा का शैक्षणिक भ्रमण पुलिसिंग, साइबर अपराध से सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी से हुए रूबरू छुरा (गंगा प्रकाश)। थाना छुरा में आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण शिक्षकों की उपस्थिति और पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराना रहा। थाना के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन बच्चों को थाना परिसर के मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला एवं बाल कक्ष, डे एवं नाईट ड्यूटी अधिकारी…
बीजापुर वनमंडल में सूचना के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन, आरटीआई कार्यकर्ता को अब तक नहीं मिली जानकारी यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। बीजापुर वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पामेड़ में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 (RTI Act 2005) का घोर उल्लंघन सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता यदिंद्रन नायर, निवासी बीजापुर द्वारा मांगी गई सूचना को न केवल नजरअंदाज किया गया, बल्कि संबंधित जनसूचना अधिकारी ने अधिनियम को मजाक बना दिया है। आरटीआई अधिनियम के तहत नागरिकों को यह अधिकार प्राप्त है कि वे किसी भी शासकीय विभाग से जानकारी मांग सकते हैं, और संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा (30 दिन)…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
