Author: प्रकाश कुमार यादव
गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री शैलजा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी महासचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं। उक्त विषय पर चर्चा करते हुए विमल साहू ने कसडोल विधानसभा के वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त से कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सुश्री शैलजा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सफलता के नए शिखर पर पहुंचेगी।और 2023 में पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।जीत का सिलसिला उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगातार बरकरार रहेगा।
गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल 5दिसम्बर सोमवार को कसडोल नगर स्थित नगर पंचायत कसडोल के पूर्व अध्यक्ष योगेश बंजारे के निवास स्थान पहुंचे । उन्होंने अस्वस्थ चल रहे श्री बंजारे के स्वास्थ्य की जानकारी ली,उनका हालचाल जाना, कुशल क्षेम पूछे एवं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । इस अवसर पर डॉ अजय राव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , राजकुमार साहू जिलामंत्री , कृष्ण कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष, देवचरण पटेल जी पूर्व पर्यटन मंडल सदस्य , जोगी दवानी ज़िला महामंत्री आर्थिक प्रकोष्ठ, गोटी लाल साहू , बूटी साहू,…
जितेन्द्र लहरे मस्तुरी (गंगा प्रकाश)- संकुल केंद्र मानिकचौरी में प्राचार्य संध्या रानी बा ने प्रा. शाला. मानिकचौरी के बच्चों को निशुल्क गर्म कपडा व स्वेटर वितरण करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि दिसंबर माह में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ रही है प्राथमिक शाला के छोटे-छोटे बच्चे सुबह ठंड में नहा धोकर स्कूल आते हैं उस समय उनको ज्यादा परेशानी होती है ऐसे बहुत बच्चे हैं जिसके पास स्वेटर व गरम कपड़ा नहीं है इसी को देखते हुए आज संकुल मानिकचौरी में सभी शिक्षकों की उपस्थिति में 50 बच्चों को स्वेटर गर्म कपड़ा बाटे है, जिसमें प्रमुख रुप से संकुल समन्वयक विनोद…
सतनाम भवन एवं गुरु घासीदास बाबा चौक निर्माण कार्य 45 लाख रुपए किया भूमिपूजन बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित सतनाम भवन एवं चौक निर्माण कार्य भूमिपूजन समारोह में मुख्यअतिथि आशीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा हुए शामिल…. सर्वप्रथम गुरु घासीदास बाबा को स्मरण कर शीश झुकाकर उन्हें नमन किया, जय सतनाम का जयकारा लगाते हुए क्षेत्रवासियों कि सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की साथ ही पूरे विधि-विधान से पूजाअर्चना कर बेमेतरा नगर में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गुरु घासीदास बाबा चौक निर्माण सहित बहुनवागांव में 25 लाख रुपए से…
किसानो ने विधायक आशीष छाबड़ा को केले के गुच्छों में तौल कर किए स्वागत ग्राम डूंडा के 348.05 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण सहित भूमिपूजन किया गया बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंडा में आयोजित कृषक सम्मान एवं भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह में मुख्यअतिथि आशीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा हुए शामिल… सर्वप्रथम भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में माल्यार्पण कर मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित किसान कुटीर भवन 13.59 लाख, नाली निर्माण कार्य 1.77 लाख का लोकार्पण सहित *डूंडा से बैजलपुर पहुंच मार्ग 242.69 लाख एवं बैजलपुर से संडी पहुंच…
शिवकुमार यादव जशपुर(गंगा प्रकाश)। यूनिसेफ के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला एवं सी.सी.आर.ओ. द्वारा संचालित “विश्वबालदिवस2022” में रानी दुर्गावती महिला मंडल द्वारा जशपुर जिला के बगीचा विकासखण्ड के नगर पंचायत बगीचा के पांच गांव में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु यूनिसेफ चीफ छत्तीसगढ़ आदरणीय सम्मानित श्री जॉब जकारिया सर जी के द्वारा टीम रानी दुर्गावती बगीचा को सयाजी होटल रायपुर में सम्मानित किया गया। रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा लगातार कई सालों से महिला सशक्तिकरण, जल जीवन, स्वच्छता, रक्तदान, बाल संरक्षण,लिंगभेद ,मानव तस्करी, किशोर किशोरी सशक्तीकरण विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। दुर्गावती टीम को नेहरू युवा केंद्र संगठन के…
जिले में धान उठाव की भी सुगम व्यवस्था, 55 प्रतिशत से ज्यादा धान का हो चुका है उठाव अब तक 3228 किसानों से 1 लाख 26 हज़ार क्विंटल धान की हुई खरीदी, बारदाना की भी पर्याप्त उपलब्धता उपकार केशरवानी सरगुजा संभाग प्रमुख एमसीबी (गंगा प्रकाश)। जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित है। खरीदी से लेकर धान के उठाव तक की सुगम व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम भी सतर्कता के साथ अवैध धान भंडारण और परिवहन पर नजर जमाए हुए है और उचित कार्रवाई भी कर रही…
धान खरीदी केंद्र में किसानों से सीधे किसानों से की बात, धान खरीदी के व्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश सीएमओ को जनसुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश उपकार केशरवानी सरगुजा संभाग प्रमुख एमसीबी (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर पीएस धुव ने आज धान खरीदी केंद्र बंजी और नगर पंचायत कार्यालय नई लेदरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले वे धान खरीदी केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने धान खरीदी का जायजा लिया। उन्होंने धान बेचने आये किसानों से बात की और धान खरीदी के संबंध में सीधे किसानों से फीडबैक लिया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को निर्देश दिए…
जिला पंचायत सीइओ श्रीमती नम्रता जैन द्वारा कार्यवाही हेतु सभी अनुविभाग दण्डाधिकारियों को पत्र जारी उपकार केशरवानी सरगुजा संभाग प्रमुख एमसीबी (गंगा प्रकाश)। अविभाजित कोरिया जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा के सामाजिक अंकेक्षण में आए हुए प्रकरणों में लंबित राशि वसूली की कार्यवाही जल्द पूरी होगी। इसके लिए जिला पंचायत सीइओ श्रीमती नम्रता जैन ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर वसूली की कार्यवाही जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत सीइओ श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पांचों विकासखण्ड के…
बच्चों के साथ केक काट कर मनाया गया जन्मदिन केशकाल (गंगा प्रकाश):- नगर के सुरडोंगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ व बच्चों ने रोशन जमीर खान के साथ केक काट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान न.पं अध्यक्ष रोशन जमीर खान समेत सभी अतिथियों ने बच्चों से मुखातिब होकर अपने अपने छात्रजीवन से जुड़ी यादें साझा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
