Author: प्रकाश कुमार यादव
किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने ई वर्मा को सौंपा ज्ञापन महासमुन्द (गंगा प्रकाश)। सुरक्षा निधि के नाम पर आम जनता से भारी भरकम शुल्क लिए जाने के विरोध में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को ई वर्मा को ज्ञापन सौंपा और सुरक्षा निधि पर लूट को बंद कराने की मांग की है। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि कांग्रेस का बिजली बिल हाॅफ़ का वादा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा था। बिजली बिल के नाम राहत देने के बजाय कांग्रेस सरकार आम जनता को सुरक्षा निधि के नाम पर लूटने का काम कर रही…
जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटि का वेशभूषा धारण करने के दिए निर्देश आगामी कानून व्यवस्था ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास गरियाबंद (गंगा प्रकाश)- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के निर्देशन में आज शुक्रवार को गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गरियाबंद में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिए। एसएसपी ने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना। परेड के दौरान पुलिस जवानों को टर्नआउट उच्चकोटि का धारण करने के संबंध में विषेश निर्देश दिए…
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुरकला पुल निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में चक्काजाम कर दिए ग्रामीणों के द्वारा चक्काजाम करने से तत्काल एसडीएम मैनपुर हितेश पिस्दा ,एसडीओपी पुलिस अनुज कुमार गुप्ता, तहसीलदार मैनपुर वसीम सिद्दीकी, जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष अनुपम टोप्पो, लोक निर्माण एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दो घंटे में ही चक्काजाम स्थगित कर दिए साथ ही 15 दिनों के भीतर पुल निर्माण कार्य पर कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा…
पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। महासमुंद में 28 और 29 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक 2022-23 में जिला गरियाबंद, बालौदाबाजार एवं महासमुंद के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें गरियाबंद जिला के विकास खण्ड छुरा के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरमुरा के बाल वैज्ञानिक महेश कुमार साहू के मॉडल का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। अपने मॉडल के बारे में बाल वैज्ञानिक महेश कुमार साहू ने बताया कि उक्त मॉडल पैर से चलाने वाला एक कच्चा अनाज एवं दाल पिसाई यंत्र है तथा दिखने में यह जितना सरल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश):- शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में क्रीड़ा विभाग द्वारा वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया,तीन दिवसीय इस खेल उत्सव में लंबी कूद,भाला फेंक,गोला फेक,100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़,क्रिकेट,कबड्डी, बैडमिंटन जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था प्रमुख डॉ सी. एल. देवांगन, मुख्य अतिथि गिरीश राजानी व विशिष्ट अतिथि रामकुमार साहू द्वारा सरस्वती माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया विद्यार्थियों को संस्था प्रमुख डॉ.सी.एल.देवांगन द्वारा खेल संबंधी शपथ दिलाई गई और कहा कि खेल हमारे जीवन का…
सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)। आज पथरिया में ब्लॉक स्तरीय महासभा का आयोजन ओबीसी वर्ग के द्वारा किया गया है जिसमे पथरिया ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों के ओबीसी भाई बहनों को आमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम में विभिन्न ओबीसी वर्ग के जातियों के प्रमुख एवं संरक्षक को अतिथि के रूप में रखा गया है एवं पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू मुख्य अतिथि रहेंगे। आप सभी पथरिया ब्लाक ओबीसी वर्ग के भाइयों एवं बहनों से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनावे एवं अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम की…
सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)- संविधान दिवस के अवसर पर 27 नवम्बर 2022 को गोपाल किरण समाज सेवा संस्थान ग्वालियर मध्यप्रदेश द्वारा अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन, गुजरात में राष्ट्रीय स्तर सम्मान समारोह आयोजित किया गया ! जिसमें देश भर से चुने हुए 100 से अधिक साहित्यकार, कवि, शिक्षक, एवं समाज सेवी जो लगातार दो दशक से अधिक समय से उस क्षेत्र में सक्रियतापूर्वक कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया गया ! इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दौलतराम कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता को ग्लोबल एचीवर्स डां. भीमराव अंबेडकर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया ! यह सम्मान कश्यप को उनके द्वारा विगत 27 वर्षों…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत कोर्स सुरक्षा गार्ड, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोसेसड फूड इंटरप्रेनर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (हेल्थकेयर) व ऑफिस असिस्टेंट के लिए आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं पास उम्र 18 से 45 वर्ष की आयु सीमा वाले बेरोजगार युवक-युवतियों को लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। इस हेतु 05 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक काउंसलिंग रखा गया है। कौशल प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राही अपना पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति-निवास प्रमाण एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ लाईवलीहुड कॉलेज डीपीआरसी भवन, जिला पंचायत के पीछे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले, इसी उत्कृष्ट सुशासन के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। जिले के विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम गाड़ाघाट निवासी दिव्यांग संतोष कुमार निषाद को मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनका चेहरा खुशी से खिल गया। विगत दिनों समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेड परिसर में ट्रायसायकल प्रदान किया गया। ट्रायसायकल पाकर संतोष ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान विभिन्न गतिविधियों के लिए 16 नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर टी.आर देवांगन से मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव को मेनपावर मैनेजमेंट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर को ट्रेनिंग मैनेजमेंट, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे को मटेरियल मैनेजमेंट, जिला परिवहन अधिकारी मृत्युजंय पटेल को ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी नेहरू निराला को कम्प्यूटराईजेशन, साईबर सिक्युरिटी एण्ड…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
