Author: प्रकाश कुमार यादव
करन अजगल्ले सक्ती(गंगा प्रकाश)। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में संविधान दिवस एवं बिलासपुर प्रयास एकेडमी से आये शिक्षकों द्वारा कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं प्राचार्य द्वारा संविधान की उद्देशिका वाचन कराते किया गया, कार्यक्रम में सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी डी जांगड़े ने आज के दिन के महत्व को सभी को बताया तथा उपस्थित छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। इसके कर्ई…
गोविंद दुर्गम भोपालपटनम (गंगा प्रकाश)। 26 नवंबर 2022 को स्थानीय शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रांगण में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई। नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से बीटीआई चौक में स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। और रैली वापस विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्षा रिंकी कोरम और कार्यक्रम के अध्यक्ष विकास खंड शिक्षा अधिकारी कांडिक नारायण और विशिष्ट अतिथि…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला व तहसील स्थित ग्राम पीपरछेड़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा देश भक्ति गीत का भी आयोजन रखा गया जिसमें विद्यालय के व्याख्याता ओमप्रकाश वर्मा, दिनेश कुमार निर्मलकर , रितु ठाकुर, पूर्वी देवांगन व अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संविधान दिवस के इस अवसर पर संस्था प्रमुख बसंत त्रिवेदी ने बताया कि, यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर…
लक्ष्मीनारायण सिन्हा नरहरपुर (गंगा प्रकाश)। दिनांक 26/11/2022 को ठाकुर भाव सिंग कला एवं विज्ञान महाविद्यालय नरहरपुर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। साथ ही साथ 26/11 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों एवं निर्दोष लोगों के शहादत पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे प्राचार्य डॉ. लक्ष्मण शुक्ला,प्रो.मुकेश नेताम, प्रो.देवेंद्र सिंहसार, प्रो. नरेंद्र नागवंशी, प्रो. नरोत्तम कौशिक,प्रो.सहजवती साहू, और प्रो.रितु साहू के द्वारा संविधान के उद्देश्य, सार्थकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए संविधान…
गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। आज दिनाँक 25.11.22 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन ब्लाक बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार भाटापारा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत महिला नसबंदी का सफल सुभारम्भ सर्जन डॉक्टर एस के जयसवाल के द्वारा किया गया जिसमें सहायक चिकित्सक श्रीमती कविता साहू फिजियोथेरेपी विशाखा जोशी स्टॉफ नर्स श्रीमती सुचिता लाकड़ा ,एम जान काउंसलर नीरेन्द्र पटेल, ओ.टी.अटेंडेंट दीपक साहू ,प्रकाश, सुपरवाइजर एम. आर शांडिल्य एवम समस्त स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।
बिजली बिल माफिया बना कांग्रेस सरकार -डॉ योगीराज माखन कश्यप देवभोग/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में सुरक्षा निधि के रूप में अतिरिक्त शुल्क वसूल करने के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में गोहरापदर देवभोग झाखरपारा मंडल के युवामोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा देवभोग सब स्टेशन का घेराव कर ज्ञापन शौप कर अतिरिक्त शुल्क वसूल करने को बंद करने की मांग रखा भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने बस स्टैंड देवभोग से बिजली ऑफिस तक रैली निकाली तथा बिजली आफिस को घेर कर धरना…
रायपुर (गंगा प्रकाश)- गत दिवस भूपेश सरकार द्वारा केन्द्रीय वित्तमंत्री से रुपयों की मांग करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा – कांग्रेस ने स्वयं ही साबित कर दिया कि वे झूठे हैं। लगातार कांग्रेस यह कहती रही कि केंद्र उनके 55 हजार करोड़ नहीं दे रहा है लेकिन अब वह बकाया 07 हजार करोड़ पहुंच गया। यानि 48 हजार करोड़ रुपये का झूठा बकाया राज्य ने जनता के सामने रखा था , इसके लिए कांग्रेस को तुरंत माफी मांगनी चाहिये। राज्य ने पेंशन के लिये 17,240 करोड़ की मांग की है ,…
उपकार केशरवानी एमसीबी (गंगा प्रकाश)। संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले के शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के प्रस्तावना का पठन किया। कार्यालय कलेक्टर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय में अधिकारी – कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा संविधान में प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है।
’कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्य की मॉनिटरिंग हेतु नियुक्त किए गए हैं नोडल’ उपकार केशरवानी एमसीबी (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 25 नवंबर को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर में संदेह के आधार पर किसान के टोकन की जांच की गई जिसमें 42.40 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया गया था। इसकी…
’बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने कलेक्टर ने प्राचार्यों को दिए निर्देश’ उपकार केशरवानी एमसीबी (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर पीएस ध्रुव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली और शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन, विद्यालय में छात्र-छात्राओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनवाकर वितरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीें बोर्ड परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित कराने, विद्यालयों में शिक्षकों का समय पर उपस्थिति देते हुए लापरवाह शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने कहा। बैठक की…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
