Author: प्रकाश कुमार यादव

छुरा में पारिवारिक विवाद ने ली जान: पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना सोमवार दोपहर छुरा के आवासपारा मोहल्ले में हुई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बिशनी मार्कण्डेय के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह मिली जानकारी के अनुसार, बिशनी…

Read More

पोड़ी उपरोड़ा व पाली जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, भ्रष्टाचार ने ली योजना की असली आत्मा की बलि कोरबा (गंगा प्रकाश )। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, वंचित और बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। वर्ष 2016 में शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य था कि 2024 तक हर जरूरतमंद ग्रामीण के सिर पर पक्की छत हो। लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर नजर आ रही है, खासकर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा और पाली जनपदों में। यहां…

Read More

भगवान सिंह उईके ने गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने आज जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर दीपक अग्रवाल से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने श्री उईके को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री उईके गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद…

Read More

फर्जी ‘हृदय विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज… बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की मौत अब चिकित्सकीय लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित ‘हत्या’ मानी जा रही है। 19 साल बाद एक दिल दहला देने वाला सच सामने आया है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और नामी निजी अस्पतालों की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। फर्जी डिग्री, झूठी पहचान और दिलों के सौदागर की कहानी : वर्ष 2006 में अपोलो अस्पताल बिलासपुर…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह होंगे सम्मानित, जनसंपर्क दिवस पर PRSI का गरिमामय आयोजन 21 अप्रैल को AI और जनसंपर्क की भूमिका पर होगी संगोष्ठी, अनेक हस्तियाँ होंगी सम्मानित रायपुर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के उपलक्ष्य में पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) रायपुर चैप्टर द्वारा इस वर्ष 21 अप्रैल को एक भव्य और सारगर्भित आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित एनआईटी कैंपस के गोल्डन टावर में शाम 6 बजे से आरंभ होगा, जिसमें प्रदेश और देश के जनसंपर्क, संचार और मीडिया जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियाँ शिरकत करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण…

Read More

भांठीगढ़ का रीपा सेंटर – करोड़ों की लागत से बना रोजगार केंद्र बना वीरान, अब शराबियों का अड्डा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की मंशा से शुरू किया गया भांठीगढ़ का रीपा (RIPA) सेंटर आज खुद उपेक्षा और बदहाली की भेंट चढ़ चुका है। करोड़ों की लागत से बने इस सेंटर में न तो कोई गतिविधि बची है और न ही कोई निगरानी। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब यह केंद्र असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। 8–9 महीनों से बंद पड़ा है…

Read More

दबंगों की दबिश में असहाय बुजुर्ग महिला, न्याय के लिए दर-दर भटक रही राधाबाई — दो वर्षों से प्रशासन की अनदेखी धरमजयगढ़ /कापू थाना क्षेत्र से रिपोर्ट (गंगा प्रकाश)।”मैंने अपने जीवन का अधिकांश समय मेहनत-मजदूरी करके गुजारा है, लेकिन अब जब बुढ़ापे में थोड़ी शांति चाहिए थी, तब जीवन का सबसे बड़ा संघर्ष झेल रही हूं।” यह दर्दभरी बातें कहती हैं ग्राम पंचायत कुमा की निवासी, असहाय बुजुर्ग महिला राधाबाई, जो अपने ही घर के लिए पिछले दो वर्षों से दर-दर न्याय की गुहार लगा रही हैं, लेकिन न पंचायत उनकी सुन रही है, न प्रशासन, और न ही…

Read More

राकसमुंडा तालाब पर अवैध कब्जे की होगी जांच, नजूल जमीन भी की जाएगी मुक्त जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। गुरु गोविंद सिंह वार्ड स्थित राकसमुंडा तालाब पर कथित अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। वार्ड वासियों की शिकायत पर तहसीलदार रूपेश कुमार मरकाम, पटवारी बी.आर. पोरते तथा पार्षद संग्राम सिंह राणा ने स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब पर वर्षों से एक व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है, जिसे पटेल पुजारी और वार्ड वासी भी जानते हैं। इस मामले में तहसीलदार मरकाम ने कहा कि पुराने राजस्व अभिलेखों की जांच की जाएगी और एक…

Read More

छुरा में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों की फसल पर संकट छुरा (गंगा प्रकाश)। अप्रैल की तपती गर्मी ने जहां आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं बिजली विभाग की लगातार बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। छुरा नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली की बार-बार हो रही कटौती ने बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग…

Read More

छुरा क्षेत्र में रात्रिकालीन अवैध बोर खनन जोरों पर, कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद जारी है माफियाओं की मनमानी छुरा (गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर द्वारा 30 अप्रैल तक बोर खनन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के अनुसार केवल शासकीय कार्यों के लिए ही बोर खनन की अनुमति दी गई है, जबकि निजी खनन के लिए तहसीलदार या एसडीएम से अनुमति आवश्यक है। इसके बावजूद छुरा क्षेत्र के अंतिम छोर के गाँवों में रात्रिकालीन अवैध बोर खनन लगातार किया जा रहा है। इस अवैध धंधे में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि उड़ीसा और आंध्र प्रदेश जैसे पड़ोसी…

Read More