Author: प्रकाश कुमार यादव
अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिका क्षेत्र डोंगरगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इंदिरा गांधी अमर रहें के नारे लगाये। मुख्यमंत्री ने परिसर में उपस्थित राजीव युवा मितान क्लब , क्रिकेट क्लब एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मिल कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई थी। साथ ही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाया था। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका डोंगरगढ़ के…
अरविन्द तिवारी जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – पटवारी से पैसे की उगाही करने और ना देने पर गाली गलौच एवं मारपीट करने वाले कथित पत्रकार को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध पैसे की मांग करने पर अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है। इस संबंध में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस 15 नवंबर को ग्राम सलखन में पदस्थ पटवारी दिलेश्वर कश्यप अपना कार्यालयीन काम पूरा कर तहसील कार्यालय शिवरीनारायण फाईल…
अरविन्द तिवारी बिलासपुर (गंगा प्रकाश)- पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज, बिलासपुर रतन लाल डांगी द्वारा आज महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम अंतर्गत लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में रेंज अंतर्गत जिलों के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की वचुअर्ल अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एससी/एसटी के राहत प्रकरणों व पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा करते हुये पीड़ितों को शीघ्र राहत राशि दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष ज़ोर…
अरविन्द तिवारी बाली/इंडोनेशिया (गंगा प्रकाश) – इंडोनेशिया ने बुधवार को दो दिवसीय बाली शिखर सम्मेलन के समापन के साथ ही अगले एक साल के लिये भारत को जी -20 की अध्यक्षता सौंपी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी -20 की अध्यक्षता सौंपी। भारत एक दिसंबर से औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता सम्हालेगा।जी-20 समूह की अध्यक्षता लेते हुये प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समूह की अध्यक्षता स्वीकार करना हर एक भारतीय नागरिक के लिये गर्व की बात है। हमें महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देना होगा , ये हमारी प्राथमिकता होगी। हम अपने विभिन्न…
अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश) – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी ने सावित्री मंडावी के नाम पर मुहर लगा दी है। इस पर मुहर लगने से पहले भी इन्हीं की चर्चा हो रही थी , जिसके बाद अब आखिर में इन्हीं के नाम पर आलाकमान ने मुहर लगाई है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम को मैदान में उतारा है। नेताम वर्ष 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं , उन्होंने दिवंगत नेता मनोज मंडावी को ही चुनाव हराया था। ब्रम्हानंद नेताम की आदिवासियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस उपचुनाव…
अरविन्द तिवारी की कलम से जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश) – ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज अध्यातनिष्ठों की महत्ता की चर्चा करते हुये संकेत करते हैं कि अध्यात्म निष्ठ देश , काल , वस्तु के स्वरूप के पारखी होने के कारण देश , काल , वस्तु का सुखद उपयोग करने में समर्थ होते हैं। वे साधक – बाधक भाव के मर्मज्ञ होने के कारण अन्न – जलादि वस्तुओं का तथा प्रेम , मैत्री , कृपा , उपेक्षादि मनोभावों का यथा योग्य उपयोग करने में समर्थ होते हैं। परम तत्त्व सत्य…
भगवत् भक्त भगवान् को भोग लगाने के लिये भोजन बनाते हैं और भगवान् को भोग लगाकर भोजन करते हैं।
शिवकुमार यादव जशपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र के जशपुरनगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन राव भागवत का आगमन हुआ, वनवासी और वनांचल क्षेत्र में उनके आगमन और स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव का प्रतिमा अनावरण में जो हर्ष व्याप्त रहा और जो संख्या बल देखा गया वो निश्चित ही सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिये अविस्मरणीय रहा । अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के तत्वाधान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस एवं प्रतिमा अनावरण के अवसर पर सर संघचालक का जशपुर आने से कई मकसदो पर चर्चा का बाजार…
पंकज साहा ने पूर्व विधायक मंतूराम पवार को बताया भगौड़ा नेता साहा बोले जनता को पवार की तरह बिकाऊ नही नाग की तरह टिकाऊ विधायक चाहिए अंतागढ़ (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज साहा ने क्षेत्र के पूर्व विधायक मंतूराम पवार पर बेहद ही तीखे शब्दो में कई प्रकार के संगीन आरोप लगाए है दरअसल भानुप्रतापपुर उप चुनाव में वहा के क्षेत्रवासियो द्वारा भानुप्रतापपुर को जिला बनाए जाने की प्रमुखता से मांग कर रहे है जिस पर पूर्व विधायक श्री पवार ने भानुप्रतापपुर को जिला बनाए जाने पर अंतागढ़ विधायक अनूप नाग को इस्तीफा देने की मांग कर डाली…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। रायपुर पश्चिम विधानसभा के दही हांडी मैदान गुढ़ियारी मे श्री शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन के समापन के बाद कथा स्थल पहुँचकर विधायक विकास उपाध्याय ने सफाई-मित्रो, हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी के सदस्यों और पार्षदगण, ब्लॉक् अध्यक्षों के साथ कथा स्थल की स्वयं सफाई की और नगर निगम के अधिकारियो को सुचारु रूप से साफ़ सफाई का निर्देशन दिया। आज कार्यक्रम स्थल पर विधायक के साथ सुंदर लाल जोगी, अन्नु राम साहू, दाऊ लाल साहू, रवि राव, सुरेश लहरे, किशन बाजारी, संजय साहू, सोनू ठाकुर, हेमलाल नायक, अमित तिवारी, वैभव ठाकुर, जीवन लाल यादव, प्रवीण झा, प्रवीण…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
