Author: प्रकाश कुमार यादव
चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू लैलूँगा(गंगा प्रकाश)। नेहरू युवा केंद्र के स्थापना दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी जन्मोत्सव पर लैलूंगा ब्लाक के ग्राम सुकवास में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रायगढ़ जिले के युवा अधिकारी श्री चन्द्र भूषण चौबे के मार्गदर्शन में लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि ग्राम सुकवांस के गोठिया एम. के. बेहरा, पंच गण , एवं ग्रामीण जन के उपस्थित में विभिन्न प्रकार के रंग- बिरंगे रंगोली बनाई गई जिसमें हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का छायाचित्र एवं नेहरू युवा केंद्र का लोबो…
अखिलेश जायसवाल सरगुजा (गंगा प्रकाश)। उदयपुर के स्कायरिच एजुकेशन स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह व विशिष्ट अतिथि उपसरपंच शेखर सिंह देव,पत्रकार परमेश्वर प्रजापति,सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई राम बंजारा रहे। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथियों के द्वारा सरस्वती माता जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर चाचा नेहरू जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया ततपश्चात स्कूल में एल.के.जी. से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं के द्वारा जलेबी दौड़,कुर्सी…
अखिलेश जायसवाल सरगुजा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत ग्राम जजगी में यूनिसेफ सी. सी. आर. ओ(छत्तीसगढ़ चाइल्ड राइट ऑब्जरवेटरी) के निर्देशन में श्री श्री संस्कार सेवा समिति छत्तीसगढ़ उदयपुर के द्वारा विश्व बाल दिवस के तहत बच्चों के साथ विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम एवं बालसभा,गो ब्लू का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर दास,विशिष्ट अतिथि सविता दास,गौरी सिंह बंजारा का बच्चों के द्वारा तालियों से स्वागत किया गया। समिति के माध्यम से बच्चों के लिए कई छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलकूद का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया जिससे बच्चों में उनके कला,हुनर एवं क्षमता के विकास हो सके…
अखिलेश जायसवाल सरगुजा (गंगा प्रकाश)। मेंड्राकला में संभाग स्तरीय कुम्हार समाज सम्मेलन किया गया। इस दौरान सर्व कुम्हार समाज संगठन पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ जनों के द्वारा चक्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा,सूरजपुर,कोरिया,बलरामपुर व जशपुर जिले अंतर्गत करीब 200 गांव के हजारों कुम्हार पहुंचे। जहां कुम्हारों ने अपने समाज के कुरीतियों को दूर कर आगे बढ़ाने के उद्देश्य पर सर्वसम्मति से निर्विरोध संभाग अध्यक्ष अमरनाथ प्रजापति,जिला अध्यक्ष शंकर प्रजापति,उपाध्यक्ष प्रताप प्रजापति,महामंत्री सोभनाथ प्रजापति,जिला सचिव शिवनाथ प्रजापति व सह सचिव मुरली प्रजापति को चुना गया। जिनके निर्वाचित होने के बाद उपस्थित समाज के लोगों ने फूल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श कमार आवासीय विद्यालय केशोडार गरियाबंद में आज आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा जनजाति गौरव दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बी.के. सुखदेवे, पालक समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार नेताम, अधीक्षक व संस्था प्रमुख देशराम धनुर्धारी, कमार विकास अभिकरण के अध्यक्ष सुकचंद नेताम, भुंजिया समाज के अध्यक्ष खाला सिंह शोरी, पालक समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, कार्यपालन अधिकारी अंतव्यवसायी रशिम गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा राजीव रंजन, एफएलसी बैंक ऑफ बड़ौदा प्रेमलाल साहू…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बाल दिवस के विशेष अवसर पर 14 नवम्बर एवं 15 नवम्बर को बाल संरक्षण विषय पर जिले गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल दर्रीपारा, शासकीय हाई स्कूल जोबा, विकाखण्ड छुरा अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल सिवनी, शासकीय हाई स्कूल सेम्हरा, विकासखण्ड फिंगेश्वर अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल बरोण्डा, शासकीय हाई स्कूल सिंधौरी में जन जागरूकता कार्यक्रम प्रचार-प्रसार के साथ-साथ कीडा, रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, नीबू/बांटी दौड़ जलेबी दौड़ आदि का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं आर्दश नियम 2016…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय गरियाबंद में मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 55 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से निराकृत किया। जनचौपाल में ग्राम सिर्रीखुर्द के परदेशीराम निषाद व ललित कुमार ने राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये है। ग्राम लोहझर के संतोष बघेल व ग्राम साजापाली के हरिराम ने शासन द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, ग्राम अतरमरा के दिप्ती निर्मलकर…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महाराष्ट्र शासन के 13 प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 15 नवम्बर मंगलवार को गरियाबंद ज़िले अंतर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी एवं जेन्जरा का भ्रमण किया गया। यहां उन्होंनं पंचायत के कार्यो का अवलोकन किया। साथ ही महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी अविश्यांत पंडा, सौरभ कटियार, श्रीमती भाग्यश्री विश्पुटे सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवासों का विजिट कर हितग्राहियों व ग्रामीणों से चर्चा कर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई। भ्रमण पश्चात कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक अमित कांबले एवं ज़िला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव से सौजन्य मुलाकात किये।
रितेश पटेल कोण्डागाँव (गंगा प्रकाश)– जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन से कुटीर तकस्थापित दुकानदारो ने काबीज भूमि पर पट्टे की मांग करते प्रभारी मंत्री कवासी लखमा को आवेदन सौंपा है, जानकारी देते दुकानदारों ने कहा कि वे 30 वर्षों से अधिक समय से उक्त स्थल पर अपनी आजीविका रोजी-रोटी चला रहे हैं लेकिन पट्टा प्राप्त नहीं होने से कहीं न कहीं भविष्य और रोजी-रोटी को लेकर भी चिंतित रहते हैं, आवेदनकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार मकान एवं दुकानों के कबीजो को पटा दे रही है लेकिन उन्हें अब तक उनके काबिज दुकानों का पट्टा प्राप्त नहीं हो सका है।…
कलेक्ट्रेट कार्यालय से महज चंद क़दमों पर कैलाश देवांगन के घर- गोदाम पर मिल अवैध भंडारण का जखीरा अवैध काला बाजारी पर नकेल कसने में खाद्य विभाग नजर आ रहा नाकाम रितेश पटेल कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)– जिले में पीडीएस के खाद्य सामग्री चना ,चावल गुड़ का कालाबाजारी बदस्तूर जारी है ,वही विभाग केवल कभी कभी मिल रही चंद शिकायतों पर जांच कार्यवाही की खानापूर्ति कर संतुष्ट नजर आती है, विभाग के पास कालाबाजारी रोकने का अपना कोई ठोस कार्ययोजना ही नहीं है, जिससे खाद्य विभाग कालाबाजारी के इस अवैध कारोबार को रोक सके अगर व्यापारियों के आपसी वैमनस्यता के तहत…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
