Author: प्रकाश कुमार यादव

अरविन्द तिवारी बलसाड़ (गंगा प्रकाश) – हम देश के विकास के लिये गुजरात के विकास की भावना के साथ लगातार काम कर रहे हैं। एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे गुजरात और समाज को विकसित करने का काम कर रहे हैं। ना तो भूपेंद्र और ना ही नरेंद्र यह चुनाव लड़ रहे हैं , बल्कि गुजरात के प्यारे भाईयों और बहनों यह चुनाव आप स्वयं लड़ रहे हैं। इस बार मैं अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं। भूपेंद्र के रिकॉर्ड नरेंद्र से ज्यादा मजबूत होने चाहिये , मैं उसके लिये काम करना चाहता हूं। अब पूरे गुजरात और समाज…

Read More

हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)- हायर सेकेंडरी स्कूल छछानपाहरी के छात्र छात्राओं ने उद्यान निर्माण के लिए किया श्रमदान | संस्था में अध्ययनरत इको क्लब के छात्र छात्राओं ने उद्यान निर्माण के लिए श्रमदान कर जागरूकता का परिचय दिया | विद्यालय परिसर में स्थित उद्यान में औषधीय पौधे लगाने के लिए प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन के निर्देशन में इको क्लब प्रभारी आलोक मिलिंद के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं ने उद्यान निर्माण की आधारशिला रखी | इस उद्यान में औषधीय पौधों के अलावा फलदार, छायादार , सजावटी पौधे लगाने का एवं उनकी रक्षा का छात्र छात्राओं ने संकल्प लिया | इको क्लब…

Read More

अम्बागढ़ चौकी (गंगा प्रकाश)-विकासखंड के ग्राम बोईरडीह (आड़ेझर) के होनहार छात्र कुलदीप कोरेटी का चयन नीट परीक्षा के माध्यम से शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। उनका छत्तीसगढ़ में रैंक 1950 है। कुलदीप कुरेटी प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कौड़ीकसा के ज्ञानोदय विद्यालय से, 6वीं से 10वीं तक की पढ़ाई एकलव्य विद्यालय राजनांदगांव से, 11वीं-12वीं की पढ़ाई प्रयास विद्यालय दुर्ग से पूरी की है। कुलदीप के पिता मंशाराम कोरेटी वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला करमरी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। उनकी इस सफलता के लिए…

Read More

मोहला में बच्चों को कोचिंग के माध्यम से परीक्षा के लिए किया गया था तैयार छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलता है 1000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति मोहला (गंगा प्रकाश)।-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन पूरे राज्य के प्रत्येक विकासखंड में संपन्न हुआ। इसी कड़ी में मोहला विकासखंड के मुख्य परीक्षा केंद्र कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला तथा उपपरीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला में संपन्न हुआ। परीक्षा के ऑब्जर्वर और बीईओ मोहला राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्र…

Read More

अविनाश वाधवा भाटापारा(गंगा प्रकाश) एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रदेश सोसल मीडिया चेयरमैन असलम मिर्जा, जिला प्रभारी अमित शर्मा एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक यदु के अनुसंशा से बलौदाबाजार एनएसयूआई जिला सोसल मीडिया चेयरमैन टुकेश्वर जांगड़े को नियुक्त किया गया है टुकेश्वर जांगड़े लगातार छात्र छात्राओं से जुड़े हुवे हैं सोसल मीडिया के माध्यम से छात्र छात्राओं की आवाज उठाते आए हैं टुकेश्वर जांगड़े की नियुक्ति में बधाई के रूप में युवा कांग्रेस से मनमोहन कुर्रे, राजा तिवारी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक यदु, मोहन निषाद, आकिब मेमन, अमित मारकंडे, जित्तू यदु, हरीश लहरे, ईस्वर साहू, विजय…

Read More

अविनाश वाधवा उड़ेला (गंगा प्रकाश)।पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं को लेकर गुरुवार 3 नवंबर को जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने अपनी जिला पंचायत की टीम एवं जनपद पंचायत सिमगा के अधिकारीयों कर्मचारियों के साथ संयुक्त दौरा किया गया। उनके द्वारा ग्राम पंचायत हथबंद में बैठक ली गई आवश्यकतानुसार विकास कार्य के लिए विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए एवं स्वच्छता के महत्त्व के बारे मे समझाया और ग्राम की सफाई के लिए सचिव रोजगार सहायक को निर्देशित किए उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए मांग किए जाने पर बापू राज्य तलाब सौंदर्य…

Read More

दानेश्वर देवांगन मगरलोड (गंगा प्रकाश): विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई मगरलोड का बैठक हुआ संपन्न। अभाविप इकाई मगरलोड का नवीन कार्यकारिणी बैठक दिनांक 06 नवंबर दिन रविवार को गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस बैठक में विभाग संगठन मंत्री मनीष वर्मा ने नवीन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा। नगर इकाई मगरलोड में नगर मंत्री के रूप में रूपेश कुमार साहू, सहमंत्री धनेश्वरी कुर्रे, जयप्रकाश साहू, खोमेश कुमार साहू, छत्रपाल यादव, कार्यालय मंत्री हिरामन साहू महाविद्यालय प्रमुख भोलाराम साहू, विद्यालय प्रमुख देवेंद्र कुमार , एसएफडी प्रमुख अजय कुर्रे, एसएमएस प्रमुख कमलेश कुमार , कलामंच…

Read More

अरविन्द तिवारी मेलबर्न /आस्ट्रेलिया(गंगा प्रकाश) – भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी – 20 वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बदलाव करते हुये दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया। वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने दो बदलाव करते हुये ल्यूक जोंगवे की जगह वेलिंगटन मसाकाद्जा और मिल्टन शुम्बा की जगह टोनी मुन्योन्गा को मौका दिया। विश्व कप सुपर -12 के इस आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये राहुल और सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी के बलबूते जिम्बाब्वे के…

Read More

अरविन्द तिवारी जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)- गत दिवस पामगढ़ पुलिस पर प्राणघातक हमला करने के बाद भागने की तैयारी कर रहे छह आरोपियों को पुलिस की विशेष टीम ने चेक पाइंट लगाकर चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में विशेष गठित पुलिस टीम ने इस प्रकरण में फरार चार आरोपियों को आज केशला के पास घेराबंदी कर फिर धर दबोचने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत 03 नवंबर को अवैध शराब बिक्री एवं वारंट तामिली के विशेष अभियान के…

Read More

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। बैकुंठ चतुर्दशी एक ऐसा अवसर है , जिस दिन आप भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की एक साथ पूजा करके उन्हें प्रसन्न कर दोनों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी ने बताया कि शिवपुराण की कथा के अनुसार बैकुंठ चतुर्दशी के दिन ही भगवान शिव ने भगवान विष्णु को चक्र प्रदान किया था। इसी दिन ही भगवान विष्णु ने शिवजी को 108 कमल पुष्प अर्पित किये थे। इस दिन…

Read More