Author: प्रकाश कुमार यादव

सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के राजस्व एवं प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देश के तहत जिले में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए आज विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम लालाकापा में एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम द्वारा माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में हुआ। ग्राम लालाकापा में मॉक अभ्यास के दौरान बाढ़ में फसने, किसी उद्योग में केमिकल के अप्रत्याशित फैलाव, मेले की भगदड़ एवं भूकम्प की सूचना मिलने पर 100 लोगों को एकत्रित करके तथा राहत और बचाव दल द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल कर राहत केंद्रों में पहुंचाने का अभ्यास…

Read More

शिक्षक सदन निर्माण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार द्वारा 10 लाख और नगरपालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष द्वारा 05 लाख रूपए देने की घोषणा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के मुख्य आतिथ्य में नवनियुक्त प्रधानपाठकों का प्रशिक्षण सह दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश) । छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार की मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय के डाॅ. श्यामा प्रसाद मूखर्जी स्टेडियम में नवनियुक्त प्रधानपाठकों का प्रशिक्षण सह दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के…

Read More

विकास कुमार ध्रुव छुरा (गंगा प्रकाश) :- रायपुर पहुंचे बीजेपी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन के एक बयान पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया। छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के बयान का जमकर विरोध शुरू हो चुका है जगह जगह एनएसयुआई के कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है आज गरियाबंद अमितेश शुक्ला जी विधायक राजिम विधानसभा में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष अमीत शर्मा गरियाबंद प्रभारी आदित्य बिसेन महामंत्री हेमंत पाल के निर्देश पर एनएसयूआई के नताओं ने छुरा नगर बस के स्टैंड में एकत्र होकर छत्तीसगढ़ सह…

Read More

विकास कुमार ध्रुव छुरा(गंगा प्रकाश)। छुरा विकासखण्ड से 06 किलो मीटर की दूरी ग्राम गिधनी में नवयुवक समिति के तत्वधान में कार्तिक पूर्णिमा के पावन शुभ अवसर पर रात्रिकालीन मनोरजन के लिया भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम दिनांक 08,11,2022,दिन मंगलवार को रखा गया है।जिसमें सामूहिक नृत्य प्रस्तुती में प्रथम पुरुस्कार 5001हजार रुपये,द्वितीय पुरुस्कार 2501रुपये,तृतीय पुरुस्कार 1501रुपये,युगल नृत्य प्रस्तुती में प्रथम पुरुस्कार 3001रुपये,द्वितीय पुरुस्कार 2001रुपये,तृतीय पुरुस्कार 1001रुपये,एकल नृत्य प्रस्तुती में प्रथम पुरुस्कार 1501रुपये,द्वितीय पुरुस्कार 1001रुपये,तृतीय पुरुस्कार 801रुपये रखा गया हैं।जिसमें ग्राम के नवयुवा साथी कार्यक्रम के तैयारी में लगे हुए हैं।

Read More

आरोपी गिरफ्तारी के लिये पिछले कई दिनों से पुलिस टीम दे रही थी दबिश रायगढ़ (गंगा प्रकाश)- महिला संबंधी अपराधों को समयावधि में निराकृत करने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना द्वारा सभी प्रभारियों को सख्त ‍निर्देश दिये गये हैं । निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा द्वारा महिला एवं पास्को एक्ट की मॉनिटरिंग कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर संपूर्ण विवेचना पूर्ण कराकर मामलों का समयावधि पर निराकृत कराया जा रहा है । इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस द्वारा सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर दुष्कर्म के फरार आरोपी उमेश…

Read More

राजेश सोनी तखतपुर (गंगा प्रकाश) । तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरकेना में सरपंच और सचिव द्वारा वृक्षारोपण कार्य के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार करने का मामला देखने को मिल रहा है। उक्त मामले को उजागर करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बिहारी सिंह टोडर के नेतृत्व में कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए उक्त दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि मामला तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरकेना का है। जहां पर सरपंच परमेश्वर साहू और सचिव राजेश ठाकुर द्वारा वृक्षारोपण के नाम…

Read More

अविनाश वाधवा उड़ेला(गंगा प्रकाश)। कार्यालय जनपद पंचायत सिमगा जिला बलौदा बाजार के आदेश क्रमांक 746 दिनांक 12 अक्टूबर 2022 के परिपालन में ग्राम पंचायत हथबन्द के सचिव खुशाल साहू ने नव पदस्थ सचिव कमल किशोर साहू को प्रभार सौपा प्रभार प्राप्त कर कार्यभार ग्रहण किया गया तथा कार्यभार ग्रहण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त कराया गया कि शासन की समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक मिलजुल कर क्रियान्वित करेंगे। कार्यभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में सरपंच देहुति वर्मा उपसरपंच अशोक दुबे,रवीन्द्र सोनी, दिलीप यादव, नरेंद्र पूर्व सरपंच विद्या वर्मा सहित पंचगण उपस्थित थे।

Read More

विकास कुमार ध्रुव छुरा (गंगा प्रकाश) :- राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर के मार्गदर्शन एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। संकुल स्तर पर चयनित उत्कृष्ट 34 टीएलएम ने भाग लिया। लगभग 232 शालाओं द्वारा संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें से सर्वश्रेष्ठ 35 टीएलएम का चयन विकास खंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता हेतु किया गया था। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बुद्ध विलास सिंह सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा गरियाबंद, एन.सी.साहू प्राचार्य…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ के कला एवं मानविकी संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. गरिमा दिवान द्वारा लिखित Literary Reflections of Amitav Ghosh पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया गया। उक्त किताब ए.एन. पब्लिकेशन तमिलनाडु के द्वारा प्रकाशित की गयी है। यह पुस्तक स्वाधिनोत्तर भारत की सामाजिक मूल्यबोध के परिपेक्ष को दर्शाते हुये लिखी गई है। यह मूल्यबोध भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक जागरण का आधार है। अमिताव घोष द्वारा लिखें गए उपन्यासों में मूल्यबोध की दशा एवं दिशा एक परिवर्तित व्यवस्था में भारतीय भुखण्ड की संदंर्भ में शोध की गई है। पुस्तकों का नाम…

Read More

अरविन्द तिवारी गांधीनगर (गंगा प्रकाश)- गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राय मांगी थी कि आपका सबसे लोकप्रिय आप नेता कौन है। इस सर्वे के आधार पर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री कैंडिडेट के लिये गढ़वी को चुना। गढ़वी गुजराती पत्रकार हैं। केजरीवाल ने वेबसाइट, ईमेल, मोबाइल एप्लिकेशन, संदेश और वॉट्सऐप के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे। 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने अपने लोकप्रिय नेता के बारे में जवाब दिया। 73% लोगों ने इशुदान गढ़वी को चुना। वहीं, 30% लोगों ने गोपाल इटालिया…

Read More