Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद रायपुर नेशनल हाईवे के समीप पैंटोरा के पास रायपुर की ओर से आ रही कार ने दुपहिया को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना दोपह 12:30 बजे की है. जानकारी के अनुसार, राजिम तहसील के रोहेना निवासी चंद्रशेखर टंडन रामदास सतनामी और सेमरडिही निवासी रुपेश यादव अपने निजी काम के सिलसिले में नागबूड़ा आये थे और अपने होंडा डिल्क्स मोटर सायकल से गरियाबंद होते हुए रोहेना जा रहे थे कि पैंटोरा पुल के आगे रायपुर की ओर से द्रुतगति से आ रही…

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। शुक्रवार के सुबह 11 से 12 बजे गरियाबंद जनपद पंचायत गरियाबंद के मुख्यालय कार्य पालन अधिकारी को रिश्वत लेते एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा ब्लाक के एक जनपद सदस्य सफीक खान से बोर खनन की राशि निकालने के एवज में बीस हजार रुपये की मांग किया था ,जिसे शुक्रवार के दोपहर 12 ,15 बजे रिश्वत लेते पकड़कर जांच किया जा रहा है ।वही जनपद सदस्य सफीक खान ने बताया कि उनके द्वारा ब्लाक के कुछ प्रशासन द्वारा छै लाख रुपये की स्वीकृति…

Read More

मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार TCS कंपनी का फ्री कैरियर एंप्लॉयमेंट सेमिनार संपन्न। रायगढ़(गंगा प्रकाश):- जिला पंचायत सीईओ युवा आईएएस अधिकारी अविनाश मिश्रा की कार्यशैली से रायगढ़ से रायपुर तक कुछ अधिकारी से लेकर आम जनप्रतिनिधि भी प्रभावित हैं, बहुत ही कम समय में अविनाश मिश्रा युवाओं में अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं बहुत समय बाद ऐसे अधिकारी रायगढ़ जिले में आए हैं इससे पहले यही लोकप्रियता कलेक्टर अमित कटारिया में देखी गई थी रायगढ़ जिले में सिविल सेवाओं की पढ़ाई करने वाले छात्रों को पढ़ाई के लिए महानगरों की तरफ जाना पड़ता है । जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार छात्र…

Read More

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। हैल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा को विगत दिनों छुरा में कैंसर पीड़ित राकेश साहू के ईलाज के लिए उनके पुत्र के द्वारा आर्थिक सहयोग का अपील प्राप्त हुआ था।जिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उनको 15000 रु का चेक ग्रुप के माध्यम से प्रदान किया गया। उक्त पीड़ित पूर्व में पान दुकान संचालित करता था लेकिन बीमारी के कारण अब वो घर में रहता है जिसके कारण वो आर्थिक रूप से असक्षम हो गया है। विदित हो कि छुरा से संचालित यह ग्रुप स्थानीय व्यापारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से संचालित है।यह गरियाबंद जिले का ऐसा अनूठा…

Read More

अरविन्द तिवारी नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों की घोषणा करते हुये कहा कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीटों के लिये वोटिंग होगी तो वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों के लिये राज्य में पांच दिसंबर को वोट डाले जायेंगे। गुजरात में 142 सामान्य , 17 एससी और 23 एसटी निर्वाचन क्षेत्र हैं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। उन्होंने बताया कि गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों के लिये…

Read More

अरविन्द तिवारी सिडनी/आस्ट्रेलिया(गंगा प्रकाश) – टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुये चोटिल फखर जमान की जगह मोहम्मद हारिस को टीम में लिया था। वहीं साउथ अफ्रीका ने दो बदलाव करते हुये चोटिल डेविड मिलर की जगह हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज की जगह तबरेज शम्सी टीम में शामिल किया। इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये पाकिस्तान ने 20 ओवर में 09 विकेट खोकर 185…

Read More

कांकेर (गंगा प्रकाश)। शहर के भण्डारीपारा वार्ड में सांस्कृतिक भवन गौरा चौक के पास वार्ड पार्षद सुशीला यादव के द्वारा उज्जवला योेजना अंर्तगत वार्ड के हितग्राही महिलाओं को गैस चूल्हा का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टिकेंद्र प्रताप सिंह दुग्गा संचालक बजरंग गैस एजेंसी द्वारा गैस चूल्हा वितरण किया गया, जिसमें कुल 56 हितग्राही महिलाओं को उज्जवला योजना अंर्तगत गैस चूल्हा का वितरण किया गया। पार्षद ने बनाया कि उज्जवला फार्म वार्ड में शिविर लगाकर किया गया था जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं का फार्म भरा गया था जिसमें 56 महिलाओं का नाम लिस्ट में आया है,…

Read More

जितेन्द्र लहरे मस्तूरी (गंगा प्रकाश)। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसी में ACC सीमेंट प्लांट शुरू करने के लिए आयोजित जनसुनवाई में गुरुवार को दोपहर जमकर बवाल मच गया। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई का विरोध करते हुए स्थानीय ग्रामीण अपनी बातें रख रहे थे। तभी अचानक दर्जनों गाड़ियों में सवार सैकड़ों लोग पहुंचे और जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिया। विवाद और तोड़फोड़ होते देखकर मंच पर मौजूद अफसर कुर्सी छोड़कर भाग गए। वहीं, पुलिस भी तमाशबिन बनी रही। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पचपेड़ी क्षेत्र के विद्याडीह टांगर, गोड़ाडीह, लोहर्सी सहित आसपास के आधा दर्जन गांव…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सदस्य प्रमोद चौधरी ने गुरूवार को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृध्दि, किसान सम्मान निधि में वृध्दि करने और जीएम सरसों की खेती को लेकर मिली अनुमति को निरस्त करने की तीन सुत्रीय मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में 19 दिसंबर को किसान गर्जना रैली का आयोजन करेंगे। यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। इसमें छत्तीसगढ़ से दो हजार किसान सम्मिलित होंगे। उक्त बाते अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सदस्य एवं भारत एग्रो इकोनामी के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी में गरियाबंद में…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं को उनकी पात्रता अनुसार 20 प्रतिशत आरक्षित पदों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध आवेदकों की भर्ती किया जाना है। कार्यालयीन विज्ञप्ति क्रमांक 3202 दिनांक 19.07.2022 एवं क्रमांक 3603 दिनांक 22.08.2022 के द्वारा चतुर्थ श्रेणी अंतर्गत विभागवार रिक्तियों के आधार पर दिनांक 05.09.2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसमें चतुर्थ श्रेणी हेतु कुल 723 आवेदन प्राप्त हुए है। राजस्व एवं शिक्षा विभाग में भृत्य/फर्राश की कुल 61 रिक्तियां है। आदिवासी विकास विभाग में आकस्मिकता निधि चतुर्थ श्रेणी भृत्य के…

Read More