Author: प्रकाश कुमार यादव

रायपुर (गंगा प्रकाश)- हिन्दू धर्म में सबसे शुभ और पुण्यदायी और सभी व्रतों में श्रेष्ठ देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष यानि आज मनायी जाती है। इसे हरिप्रबोधिनी , देवोत्थान , देवप्रबोधिनी और ठिठुअन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जाज्वल्य नगरी जिला मुख्यालय के मंदाकिनी तिवारी ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस मनोरथ का फल त्रिलोक में भी ना मिल सके , वो देवोत्थान एकादशी का व्रत कर प्राप्त किया जा सकता है। देवोत्थान एकादशी से पूर्णिमा तक भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता का विवाहोत्सव का पर्व मनाया…

Read More

अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश)- दैनिक अखबार जोहार छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखबार के एक नवंबर को चौदह वर्ष पूर्ण कर पंद्रहवें वर्ष में प्रवेश पर धरमजयगढ़ में पत्रकारों का सम्मान समारोह रखा गया था। वहीं रात्रि में ख्याति प्राप्त कविगणों द्वारा काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ में अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र के दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद गोमती साय , विशिष्ट अतिथि टीकाराम पटेल , लीनव राठिया , वीणा विश्वास का जोहार छत्तीसगढ़ परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।…

Read More

अरविन्द तिवारी जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश)- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज अग्निहोत्र की महत्ता की चर्चा करते हुये संकेत करते हैं कि तीनों वेदों के मन्त्रों के संयोग से अग्निहोत्र प्रवर्तित होता है। ऋक् , यजुः और सामवेद के पवित्र मन्त्रों तथा मीमांसा सूत्रों के द्वारा अग्निहोत्र कर्म का सम्पादन किया जाता है। यजमान को आधिभौतिक , आध्यात्मिक और आधिदैविक त्रिविध तापों से त्राण करने के कारण अग्निहोत्र को अग्निहोत्र कहते हैं। जिस कर्म विशेष में देवता , हवनीय द्रव्य , मन्त्र , ऋत्विक् एवम् दक्षिणा का संयोग हो…

Read More

पाण्डुका(गंगा प्रकाश)। – समीस्पथ ग्राम रजनकटा में ग्रामीणो द्वारा एक अनोखा अनूठी पहल किया गया जिसको लेकर लोगो ने सराहना कि गई। जिसमें रजनकटा निवासी स्व. कोमल निषाद का आकस्मिक निधन हो गया जिस पर ग्रामीणो के सहयोग अनूठी पहल शुरू किया गया। ग्रामीणो ने अपनी स्वेच्छानुसार चंदा इकट्ठा कर 21000 रूपय दान स्वरूप मृतक के परिवार वालो को सहयोग प्रदान किया गया। जिससे ग्रामीणो के पहल से सहायता के लिए आगे रहे है।

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। रायपुर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय अपने विधायकी कार्यकाल के चौथें वर्ष पहली बार ऐसा होगा जब वे क्षेत्र की जनता के साथ अपना जन्मदिन 06 नवम्बर पर रायपुर में नहीं मना पायेंगे। वजह पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई इन्हें हिमांचल के विधानसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का है, जहाँ वे लगातार 12 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि हिमांचल में इस बार यहाँ की जनता भाजपा के कुशासन के खिलाफ वोट देकर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने जा रही है। पश्चिम…

Read More

चतुराई छोड़कर भजन करने पर मिलती है भगवत कृपा – साध्वी राधिका किशोरी जी गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश )। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिशा में स्थित ग्राम झुमका में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन स्वर्गीय फुद राम साहू के पुण्यस्मृति एवं विश्वकल्याण हेतु चंद्रानी- तुलसी साहू ( प्रांताध्यक्ष पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़) श्रीमती अनिता – कामता साहू, गंगा— समारू साहू एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित है। साध्वी राधिका किशोरी (श्रीधाम अयोध्या) संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा अपनी सुमधुर वाणी में सुना रही हैं। कथा के चतुर्थ दिवस कथा का शुभारंभ करती…

Read More

किसानों को मिलेगी प्रति क्विंटल 79.50 रूपए की प्रोत्साहन राशि छत्रपाल सिंह ठाकुर कवर्धा (गंगा प्रकाश)। गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 में सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना बेचने वाले कृषकों को प्रति क्विंटल की मान से 84.25 रूपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया है। यह संशोधित आदेश 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में जारी किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 की गन्ना प्रोत्साहन की शेष…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज का दिवाली मिलन प्रदेशाध्यक्ष भारती किरण शर्मा के नेतृत्व व नारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक दूसरे को बधाई दी और खुशियां बांटी। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाईदूज पर्व को महत्वपूर्ण बनाने भ्रातृ सम्मान समारोह व विशेष विधाओं में उत्कृष्ट प्रतिभाशाली स्थान बनाने वाले प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजन 07 नवंबर 2022 को शाम 4.00 बजे से वृन्दावन हाल में किया जाना हैं। बैठक में प्रीति शुक्ला, सुनीता मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा, प्रकाश दीवान, कमलेश शर्मा, ईश्वर शर्मा,…

Read More

राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के रूप में घोषित है भुंजिया जनजाति गरियाबंद जिले में है संकेंद्रण, भगवान शिव और माता पार्वती से अपनी उत्पत्ति मानते हैं भुंजिया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भुंजिया जनजाति नृत्य ने सभी को किया प्रभावित रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला विशेष पिछड़ी जनजातियों का जिला है. इस जिले में राज्य सरकार द्वारा घोषित विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया का प्रमुख रहवास क्षेत्र है. भुंजिया जनजाति भगवान शिव और माता पार्वती से अपनी उत्पत्ति मानते हैं। भुंजिया जनजाति समूह के रूप में रहना पसंद करते है ये महुआ के लड़की का विशेष रूप से…

Read More

थाना मैनपुर की त्वरित कार्यवाही मैनपुर (गंगा प्रकाश)- प्रार्थी द्रोणाचार्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज करया गया कि बीती रात लगभग 07/08 बजे थाना मैनपुर क्षेत्र के ग्राम कोसमी द में रविशंकर उर्फ बिल्ला के घर के सामने उसके ससूर सरजु व साला चित्रकुमार चक्रधारी व पड़ोसी टेकराम गाड़ा के द्वारा रविशंकर उर्फ बिल्ला के साथ मामुली झगड़ा विवाद पर लाठी,डण्डा व लोहे के राड से मार कर हत्या कर फरार हो गया है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना मैनपुर में आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रण् 113 /22 धारा 302ए 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। …

Read More