Author: प्रकाश कुमार यादव
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक झा द्वारा महिला एवं बच्चो से संबंधित अपराध का त्वारित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके पालन मे अति0पु0अ0 सचिन्द्र चौबे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिध्दार्थ बघेल भाटापारा मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण विनोद मंडावी के कुशल नेतृत्व मे नबालिक को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 07/07/22 को काम करने भाटापारा चला गया था घर मे इसकी नबालिक लडकी थी यह भाटापारा से अपना काम कर वापस घर गया तो…
बलौदाबाजार-(गंगा प्रकाश)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है कि अति0 पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक मंजूलता राठौर के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध 413/2022 धारा 294,323, 325, 506,147,148,149 भादवि, 3(2) द, ध ST/SC ACT के आरोपीयों को पकडने में सफलता मिली मामले का संक्षिप्त विवरण…
आरोपी के कब्जे से 32 पौवा (5.760 बल्क लीटर)देशी प्लेन शराब एवं एक हीरो स्प्लेंडर वाहन किया गया जप्त शराब एवं जप्त वाहन की कीमत करीबन 27000 रु. छत्रपाल सिंह ठाकुर कवर्धा (गंगा प्रकाश)। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज कुमार पटेल द्वारा पंडरिया अनुभाग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर पंडरिया अनुविभाग के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही…
छत्रपाल सिंह ठाकुर कवर्धा (गंगा प्रकाश)। कबीरधाम जिले के ग्राम हथलेवा धान उपार्जन केंद्र के समीप खाद्य गोदाम में आज सुबह बड़े प्रजाति के अजगर साँप निकला। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुच गई और उस बड़े अजगर को अपने कस्टडी में ले लिया। बाद में मैकल पर्वत की जंगल मे उनसे आजाद छोड़ दिया गया।
छुरा (गंगा प्रकाश)-स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन नगर के सांस्कृतिक भवन में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य, केसरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, तोकेश्वरी माझी जनपद अध्यक्ष, खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष, गौरव मिश्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, राजेश साहू जिला अध्यक्ष एवं कीर्तन साहू विकास खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे, कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पेड़ प्रदान कर उनका सम्मान किया गया ,कार्यक्रम में रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि मित्तानिनो का कार्य सराहनीय है उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है, यह एक ऐसा कार्य है जिसमें सरकार द्वारा नही के…
अरविन्द तिवारी जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता हैं। पौराणिक मान्यता हैं कि आंवला नवमी के दिन व्रत रखने या फ़िर आंवला पेड़ के पूजन-अर्चन करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं और कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा भी कथा दृष्टांत हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल लीलाओं को छोड़कर इसी दिन अपनी जिम्मेदारियों को जाना व समझा था और मथुरा का त्याग किया था।इसीलिये इस दिन को आंवला नवमी के दिन के रुप में स्मरण किया जाता हैं ।…
अरविन्द तिवारी एडिलेड/आस्ट्रेलिया(गंगा प्रकाश) – भारत ने स्टार अर्शदीप सिंह की दमदार बालिंग की वजह से आईसीसी टी – 20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में आज बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से पांच रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाये। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिये 185 रन बनाने थे , लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। जबकि वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।…
अरविन्द तिवारी नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- भारत में यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध और हाल ही में आई कोरोना महामारी से बनी स्थितियों का विपरीत प्रभाव पड़ा है। वहीं अब पूरी दुनियां भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। दुनियां वैश्विक संकट के दौर से गुजर रही है , लेकिन दुनिया भारत को एक उज्ज्वल स्थान मानती है क्योंकि हम अपनी अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांतों को मजबूत करने के लिये अपनी पहल जारी रखते हैं। जिन मुक्त व्यापार सौदों पर हस्ताक्षर किये गये हैं , वे दुनियां को हमारी तैयारियों की एक झलक देते हैं। …
अरविन्द तिवारी जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही करने की अगली कड़ी में अकलतरा पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही करते हुये पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोड़ीदल्हा निवासी हरप्रसाद निर्मलकर अपने…
नई दिल्ली (गंगा प्रकाश) – कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमीं यानि आंँवला नवमीं को अक्षय नवमीं भी कहा जाता है। श्रुतिस्मृति पुराणों के अनुसार त्रेतायुग का प्रारंभ इसी दिन हुआ था। आज के दिन आंवले के पेड़ की विधिवत तरीके से पूजा कर इसी वृक्ष के नीचे सपरिवार भोजन किया जाता है। अगर आसपास आँवले का पेंड़ नही है और उसके नीचे भोजन करना संभव नही है इस दिन आँवले के फल खाने का भी प्रावधान है। वहीं अक्षय नवमीं के दिन स्नान , तर्पण ,अन्न दान तथा पूजा आदि करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
