Author: प्रकाश कुमार यादव

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। तहसील लवन से 05 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत डोंगरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व के चलते 69 छात्राओ को सरस्वती सायकल योजना का लाभ प्राप्त हुआ।गौरतलब हो कि सोमवार 10 अक्टूबर का दिन छात्राओं के लिए खुशियों से भरा दिन रहा, क्योंकि इस दिन छात्राओं को सरकार की महत्वपूर्ण योजना सरस्वती सायकिल योजना के तहत विद्यालय परिवार के द्वारा सायकिल प्रदान किये गए।जिसका मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच डोंगरा मनोज कुमार टण्डन, अध्यक्षता संकुल समन्वयक भूपेंद्र पटेल ,विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त एवं अन्य…

Read More

दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को नव युवक – युवती जनजागृति समिति एवं समस्त ग्रामवासियों सहयोग से ग्राम अंदोरा में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे सरपंच प्रतिनिधि कोसमी द मनोहर मरकाम,विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सदस्य व सभापति खिलेश्वरी आयाम,सरपंच ग्राम पंचायत कोसमी द डमेश्वरी मरकाम,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ध्रुव,गज्जू कपिल,युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लाँक अध्यक्ष बिन्द्रानवागढ़ गोपाल कुमार नेताम,अभिमन्यु ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत मरोदा थे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित ,अगरबत्ती व गुलाल चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही…

Read More

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र 8 ग्राम पंचायत के 65 पारा टोला गांव एवं क्षेत्रीय मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासी शासन प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवेदन निवेदन और समयानुसार सैद्धांतिक तरीके से आंदोलन भी करते हैं। अभी तक समय बद्ध तरीके से किया गया जनादोंलन शासन प्रशासन को दिया गया ज्ञापन के आधार पर कौन-कौन से मूलभूत समस्याओं पर समाधान प्रशासन स्तर पर समय सीमा निर्धारित किया गया था उस पर कितना कार्य हुआ और कितना शेष है। इन सबको लेकर किसान संघर्ष समिति राजापड़ाव क्षेत्र के द्वारा आवश्यक बैठक कल ग्राम कोकड़ी में आयोजित…

Read More

अरविन्द तिवारी जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश)- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाभाग अपनी राष्ट्र रक्षा अभियान यात्रा एवं विभिन्न संगोष्ठियों में वेदों में निहित ज्ञान, विज्ञान एवं दर्शन को जोकि प्रत्येक काल एवं परिस्थिति में प्रासंगिक व सर्वहितप्रद सिद्ध है, उसको सरलतम शब्दों में जनसामान्य को सुलभ कराते हैं। पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी शंकराचार्य जी विज्ञान की शास्त्रसम्मत ब्याख्या करते हुए कहते हैं कि विभिन्न शास्त्रों में उल्लेखित तथ्य के अनुसार किसी भी पदार्थ की आकस्मिक उत्पत्ति नहीं हो सकती और आकस्मिक नाश भी नहीं होता , इसका तात्पर्य…

Read More

अरविन्द तिवारी कोरबा(गंगा प्रकाश)- हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद्, आदित्य वाहिनी – आनन्द वाहिनी का जिला स्तरीय एक दिवसीय संगठनात्मक सम्मेलन एवं हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन शरद पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मवाटिका एसईसीएल रोड कोरबा में सम्पन्न हुआ। आनन्द वाहिनी के श्रीमती सीमा तिवारी ने इस अवसर पर समष्टि हित की भावना से प्रतिदिन आराधना करने तथा हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा करने पुरी शंकराचार्य जी के सेना के रूप में कार्य करते हुये सनातन मान…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जोबा मोड़ के पास एक स्कूल वैन में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया. आग (Fire) इतनी भयानक थी कि, देखते ही देखते वैन (Van) में पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह वेन आस पास के गाँव के बच्चो को इकट्ठा कर के बस तक पहुचती है वही ड्राइवर बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वेन को जोबा बस स्टेन में खड़ा छोड़ा कर गरियाबंद आया हुआ था, आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक, वैन श्रद्धा पब्लिक स्कूल में चलती…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले ने ख़ुद को ड्यूटी द्वारा प्रद्त रिवालर से गोली मार लिया है वही मौके पर ही उसकी मौत जो गई है, मैनपुर पुलिस विभाग ने इस बात की पुष्टि कर दी वही ख़ुद को गोली मारने का कारण जाँच होने के बाद ही स्पष्ठ होने की बात कही गई है

Read More

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन गरियाबंद में मुस्लिम जमात के द्वारा परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज – सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। जामा मस्जिद, में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये। ईद मिला दुन्नबी के मौके पर सुन्नी ह़नफ़ी गरियाबंद मुस्लिमों द्वारा शहर में रविवार को जुलूस निकाला…

Read More

मैनपुर थानेदार की कुशलता ने की बड़ी अवैध शराब बिक्री पर लगाया अंकुश घेराबंदी कर पकड़ा गया शराब चोर लोमस वैष्णव मैनपुर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश तथा अति पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधकारी अनुज गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश बाद थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन सक्रिय किया गया था। जो की थाना मैनपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की मैनपुर से एक व्यक्ति जिसका नाम लोमस वैष्णव पिता भारत वैष्णव 38 साल पता जयंती नगर मैनपुर के…

Read More

अपने भ्रस्ट्राचार रूपी कुकृत्यों को छुपाने वनमंडल अधिकारी केशकाल ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की उड़ाई धज्जियां, वन विभाग को समझ बैठा प्राइवेट लिमिटेड धारा 2(F)का उल्लेख कर प्रार्थी के आवेदन को किया वापस। प्रकाश कुमार यादव/चिराग उपाध्याय रायपुर/कोंडागांव/केशकाल(गंगा प्रकाश):-सूचना का अधिकार अधिनियम भारत के संसद द्वारा पारित एक कानून है जो 12 अक्तूबर, 2005 को लागू हुआ (15 जून, 2005 को इसके कानून बनने के 120 वें दिन)। भारत में भ्रटाचार को रोकने और समाप्त करने के लिये इसे बहुत ही प्रभावी कदम बताया जाता रहा है। इस नियम के द्वारा भारत के सभी नागरिकों को सरकारी रेकार्डों…

Read More