Author: प्रकाश कुमार यादव
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। विजयादशमी के पावन पर्व पर रक्षित केंद्र बेमेतरा पुलिस ग्राउंड परिसर में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण जैसे पुनित कर्तव्यों का निर्वहन किये। और उन्होनो बताया कि वृक्षों से मानव को अनेक लाभ है पर्यावरण के संरक्षण के लिए आज के समय में पौधारोपण आवश्यक हो गया है सूर्य के प्रकाश में वृक्ष ऑक्सीजन का उत्सर्जन तथा कार्बन डाइऑक्साइड शोषित करते हैं जिसके फलस्वरूप वातावरण में इसका संतुलन बना रहता है इससे वातावरण की शुद्धि होती है वृक्षों से तापमान का नियंत्रण होता है तथा वृक्षारोपण…
राजेश सोनी बिलासपुर (गंगा प्रकाश) विजय पर्व दशहरा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव से उनके बिलासपुर नेहरू चौक स्थित शासकीय कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ एवं भाजपा नेता दिनेश राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए दिनेश राजपूत ने उन्हें क्षेत्रीय जनता की तरफ से दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दिनेश राजपूत ने सौजन्य मुलाकात में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की तारीफ कर उन्हे बेहतर बताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार सेवा सुरक्षा सुशासन के सिद्धांतों एवम विकास के लक्ष्य…
राजेश सोनी तखतपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत घुटकू स्थित सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर से निकली ज्योत जवारा कलश यात्रा देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ा। मंदिर के सचिव डॉ रवि सोनी ने बताया की कोरोना काल के बाद ऐसी भीड़ इस यात्रा मे देखने को मिला जिसमे ग्रामीणों और बाहर से आये श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। घुटकू महामाया मंदिर से हर नवरात्रि मे जवारा कलश यात्रा निकाली जाती है। ग्राम भ्रमण के पश्चात ज्योत ज्वारा कलश यात्रा प्राचीन जूनी तालाब मे विसर्जित की जाति है। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उचित व्यवस्था की…
सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।
खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)- केसीजी जिले के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा एवं प्रशांत खाण्डे के निर्देशन में परम्परा अनुसार विजयादशमी पर्व थाने में मनाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में केसीजी जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा विधिवत शस्त्रो की पूजा अर्चना की गई। वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक केसीजी ने कार्यालय स्टाफ़ के साथ मिठाई बाँटकर दशहरा की शुभकामनाये दी तथा अच्छा काम करने के लिए उत्साह वर्धन किया।
कोरिया (गंगा प्रकाश)। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बुधवार 05 अक्टूबर को जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री लंगेह कोरिया जिले के 18 वें कलेक्टर होंगे। उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित अधिकारियों से औपचारिक परिचय लिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके, संयुक्त कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, बैकुण्ठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 2016 बैच के आईएएस श्री लंगेह इससे पूर्व सरगुजा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन…
एसडीओपी दीपक मिश्रा व थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने क्षेत्रवासियों को दी दशहरे की बधाई चंद्रशेखर जायसवाल घरगोड़ा(गंगा प्रकाश)। वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है । परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है । इसी क्रम में आज घरघोडा थाना में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने पहुँचकर हर्षवर्धन सिंह बैस के साथ शस्त्रागार के शस्त्रों की विधि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया । एसडीओपी दीपक मिश्रा व थाना प्रभारी ने अधीनस्थ कर्मचारियों के…
विधायक विकास उपाध्याय ने ज्योत-जंवारा एवं देवी प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर माता समिति के सदस्यों का शॉल-श्रीफल भेंट कर किया स्वागत बुधवार(गंगा प्रकाश)। रायपुर पश्चिम के विभिन्न वार्डों में जाकर क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने जगत जननी जगदम्बा के विसर्जन यात्रा का साथियों के साथ मिलकर स्वागत किया। माता विसर्जन शोभायात्रा में शामिल देवी प्रतिमा,ज्योत-जंवारा और सांगधारियों पर पुष्पवर्षा कर विधायक विकास उपाध्याय ने मातारानी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा अगले वर्ष पुनः अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। इस स्वागत कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने माता समिति के सदस्यों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।…
लैलूंगा पुलिस की सक्रियता से महिला की संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा पत्नीहंता के साथ शव को दफन कराने में सहयोगी रहे 6 आरोपी साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू लैलूंगा (गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं लैलूंगा थाने के सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके के नेतृत्व में लैलूंगा द्वारा ग्राम चिराईखार में पत्नी की हत्या कर अपने परिवारजनों के साथ शव को जमीदोंज करने वाले 7 आरोपियों को लैलूंगा पुलिस द्वारा हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है । …
अरविन्द तिवारी जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश)- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज सृष्टि की संरचना एवं पञ्चीकृत पञ्चभूतों की समुत्पत्ति के संबंध में वेदादि शास्त्र सम्मत विज्ञान की चर्चा करते हुये संकेत करते हैं कि काल योग से क्षुब्ध प्रकृति में स्वप्रकाश ज्ञान स्वरूप सर्वेश्वर पुरुषोत्तम पुरूष रुप से प्रतिफलित होता है, तदनन्तर पुराषाधिष्ठित क्षुब्ध प्रकृति अभिमत कार्योत्पादन के लिये स्वभाव योग से अधोमुख प्रवाह को प्राप्त होती है यथा अम्लयोग से क्षुब्ध दुग्ध दधिरूप कार्य की ओर प्रवृत्त होता है। तदनन्तर कालयोग से क्षुब्ध और स्वभाव योग…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
