Author: प्रकाश कुमार यादव
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। थाना मैंनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेगरपाला निवासी घनश्याम यादव पिता सोनसाय उम्र 26 वर्ष जिसने महिला को घर में घुसकर बुरी नियत से छेड़खानी किया जिसे प्रार्थीया द्वारा थाना बिंद्रानवागढ़ चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना मैनपुर के अपराध क्रमांक 84/22 धारा 354, 456 भादवी के प्रकरण में प्रार्थीया के घर कमरे में घुसकर बुरी नियत से प्रार्थिया का हाथ बाह पकड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी घनश्याम यादव पिता सोनसाय उम्र 26 वर्ष साकीन बेगरपाला थाना मैनपुर जिला गरियाबंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
तस्करों के कब्जे से 19 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया बरामद मैनपुर(गंगा प्रकाश) । गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक जे०आर० ठाकुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार के नेतृत्व मे क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्राप्त होने पर थाना मैनपुर को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ की दो व्यक्ति बस स्टैण्ड मैनुपर हनुमान मंदिर के पास दो अलग अलग बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा अपने पास रखकर खड़ा है कि उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना मैनपुर के सउनि…
गोधन न्याय योजना से महिलाओं को मिला रोजगार वर्मी कंपोस्ट बनाकर समूह की महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर मैनपुर (गंगा प्रकाश)। प्राचीनकाल से ही गाय और गोबर को लक्ष्मी और धन की संज्ञा दी गई है। एक ओर गाय से जहां दूध मिलती है, वहीं दूसरी ओर गोबर से घर-आंगन को लीपकर स्वच्छ बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में कोई भी पुण्य कार्य बिना गोबर के उपयोग से पूर्ण नहीं होता। आज यह गोबर न केवल स्वच्छता के लिए काम आ रहा है, बल्कि अब गोबर से धन भी बरसने लगा है। भूपेश सरकार की महती गोधन न्याय योजना अब महिलाओं के…
मैनपुर(गंगा प्रकाश)। अक्टूबर से नवंबर माह के बीच में लगभग धान पक कर तैयार हो जाता है ऐसे में मौसम की बेरुखी से धान में तरह-तरह की बीमारियां आ जाती है किसान बड़े मेहनत से फसलों को उगाते हैं उस पर मौसम का कहर धान में बीमारियों को जन्म देता है ऐसे में किसान बड़े परेशान हैं और ऊपर से मैनपुर वनांचल क्षेत्र में गरज के साथ तेज बारिश होने से पके धान को नुकसान होने की आशंका से किसानों में चिंता दिखाई दे रही है। इस माह की बारिश आफत बनकर बरस रही है। धान की फसल लगभग पकने के…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखण्ड के राजिम निवासी पुनारद सोनकर ने अपने 2.150 हेक्टेयर सिंचित रकबा में परम्परागत सब्जी के खेती बदले प्लास्टिक मल्चिंग के माध्यम से खेती कर अपनी अमदनी बढ़ाने में सफलता हासिल की है। कृषक पुनारद ने बताया कि पहले मैं परंपरागत तरीके से सब्जी की खेती करता था, जिससे मुझे आमदनी बहुत ही कम हो रही थी। सरकार की बाड़ी विकास योजना से प्रभावित होकर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के सम्पर्क में आने के पश्चात् उनके द्वारा प्लास्टिक मल्चिंग से सब्जियों की खेती करने की सलाह दी गयी। जिसके पश्चात मैंने उनके मार्गदर्शन में प्लास्टिक मल्चिंग से खेती…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2022 हेतु नामांकन/आवेदन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी व्यक्ति और संस्थाए पात्र है। पात्रता हेतु वैयक्तिक आवेदन के लिए कम से कम 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हो तथा संस्थाओं को प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष का अनुभव प्राप्त हो। उक्त पुरस्कार हेतु नामांकन/आवेदन ऑनलाईन पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य सूचना आयोग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 सितम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया है। जिले के समस्त विभाग के जन सूचना अधिकारी तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर आधारित कार्यशाला में निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
हरदीप छाबड़ा अम्बागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)–नगर में “मातृ शक्ति सम्मान समारोह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खुज्जी विधानसभा की विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू थी,इस मातृ शक्ति सम्मान समारोह में विधायक ने मितानिन और स्वच्छता दीदीयों को साड़ी भेंट कर सम्मान किया तथा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से फोन के माध्यम से स्वच्छता दीदीयों और मितानिनों से बात करवाई, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मितानिनों व स्वच्छता दीदीयों से फोन से चर्चा की तथा मातृ शक्ति सम्मान समारोह की सभी को बधाई प्रेषित की।इस समारोह में स्वच्छता सुपरवाइजर तरन्नुम कुरैशी ने क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी…
हरदीप छाबड़ा राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-खुज्जी विधानसभा की विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू गुरूवार को ग्राम पंचायत हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला पहुंची। खास बात यह है कि विधायक श्रीमती साहू नाले को पार कर कोलिहाटोला गांव के प्राथमिक शाला को देखने पहुंची। जहां जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और निराकरण के लिए आश्वासन दिया। कोलिहाटोला पहुंची विधायक श्रीमती साहू ने ग्रामीणों के साथ जर्जर स्कूल भवन का निरीक्षण किया। स्कूल भवन का जर्जर हो गया है। जिसकी मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने विधायक छन्नी चंदू साहू से की। जिस पर विधायक ने जल्द ही स्कूल भवन के…
हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)- नगर के वार्ड क्रमांक 8 भगत सिंह चौक में प्रतिवर्ष अनुसार क्वार नवरात्रि में नवरत्न दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है, जिसमें लगभग 30 मंडलिया प्रतिभागी होती है, प्रथम दिवस 30 सितंबर दिन शुक्रवार व द्वितीय दिवस 1 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित है, कार्यक्रम में झांकी पक्ष का प्रथम पुरस्कार 4444, द्वितीय पुरस्कार 3333, तृतीय पुरस्कार 2222, चतुर्थ पुरस्कार 1111, एवं पंचम पुरुस्कार 777 इसी प्रकार गायन पक्ष के लिए प्रथम पुरस्कार 3333, द्वितीय पुरस्कार 2222, तृतीय पुरस्कार 1111, चतुर्थ पुरस्कार 777 एवं पंचम…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
