Author: प्रकाश कुमार यादव

हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी -दिनांक 27/09/2022 को शा.लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा दो दिवसीय पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमे भाषण प्रतियोगिता का विषय अंग्रेजी भाषा का महत्व व पोस्टर प्रतियोगिता का विषय अंग्रेजी ग्रामर था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एन. के. लहरे, डॉ जे. आर परतेती, आर. के कंवर , नीरेश कुर्रे ( विभागाध्यक्ष) एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. जे. पी सूर्यवंशी, धनेश कुमार बंजारे, मेमन साहू थे। कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना व अंजली कुंजाम (सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी)…

Read More

कलेक्टर की अध्यक्षता में धान खरीदी हेतु कृषकों के पंजीयन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी-कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी हेतु कृषकों के पंजीयन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत एकीकृत किसान पोर्टल का क्रियान्वयन किया जाएगा। कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबा में संशोधन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा।…

Read More

हरदीप छाबड़ा रायपुर-श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के मुखिया कुलपति प्रो. एल.एस. निगम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.के. मिश्रा कुलसचिव विनय पिताम्बरन उप-कुलसचिव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. निगम ने कहा कि 23 मार्च, 1931 को शहीद भगत सिंह और उनके दो बेहद क़रीबी साथी शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार ने फांसी पर लटका दिया था. अपनी शहादत के वक़्त भगत सिंह महज 23 वर्ष के थे. इस तथ्य के बावजूद कि…

Read More

अरविन्द तिवारी बेंगलुरु (गंगा प्रकाश)- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दक्षिण क्षेत्र के आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जानकर अच्छा लगा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को विश्व स्वास्थ्य संगठन की सहयोगी प्रयोगशालाओं में से एक के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने आगे कहा मुझे यह जानकर खुशी हुई कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने प्रभावी कोविड प्रबंधन के लिये अनुकरणीय समर्थन प्रदान किया है और अपने अनुसंधान बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भी वायरोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को…

Read More

अरविन्द तिवारी बिलासपुर( गंगा प्रकाश)- मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तारबहार पुलिस ने व्यापार विहार में रेड कर आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, पेन एवं 2100 रूपये नगदी जब्त कर आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र जायसवाल के द्वारा जुआ , सट्टा , अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाते हुये…

Read More

अरविन्द तिवारी टोक्यो/जापान(गंगा प्रकाश) – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निप्पॉन बुडोकन हॉल टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत-जापान की दोस्ती पर यकीन करने वाले शिंजो आबे एक महान नेता और एक असाधारण इंसान थे। शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में बीस से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों सहित एक सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुये। दिवंगत आबे की पत्नी अकी काले रंग का ‘किमोनो’ (जापान की पारंपरिक पोशाक) पहने बुडोकान हॉल में वह…

Read More

अरविन्द तिवारी नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री और द हिट गर्ल के नाम से प्रसिद्ध आशा पारेख (79 वर्षीया) को फिल्म इंडस्ट्री का सर्वोच्च 52वां दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज इसकी घोषणा करते हुये बताया कि भारतीय सिनेमा को उनके अनुकरणीय योगदान के लिये आशा पारेख को यह सम्मान 30 सितंबर को विज्ञान भवन दिल्ली में 68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि दादा साहेब फाल्के कमेटी के सदस्यों में मशहूर गायिका आशा भोंसले…

Read More

अरविन्द तिवारी श्रृंगेरीपीठ/कर्नाटक(गंगा प्रकाश) – कर्नाटक राज्य के चिकमंगलुर जिले में तुंगा नदी के किनारे स्थित दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरीपीठ के श्रीमज्जगद्गुरू शङ्कराचार्य श्रीभारती तीर्थ महास्वामी ने 12 सितम्बर 2022 ई. को ब्रह्मलीन शङ्कराचार्य स्वामि: श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी के पांचभौतिक शरीर के समक्ष अभिषिक्त हुये ज्योतिष्पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शङ्कराचार्य स्वामीश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शङ्कराचार्य स्वामीश्री सदानन्द सरस्वती महाराज का श्रृंगेरीपीठ की अधिष्ठात्री देवी शारदाम्बा के मन्दिर में वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच अभिषेक किया।अभिषेक करने से पूर्व उन्होंने दोनों जगद्गुरुओं के सिर पर अपना हाथ रखा और संस्कृत में उद्घोषणा की कि मैं ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वरत्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य जी महाराज के…

Read More

नई दिल्ली(गंगा प्रकाश)- दैत्यों के संहार एवं धर्म की रक्षा और संसार से अंधकार मिटाने के लिये माँ दुर्गा अपनी तीसरी शक्ति चंद्रघंटा के रूप में प्रकट हुई। दुर्गा मांँ की तीसरी शक्ति का नाम ही चंद्रघंटा है। आज नवरात्रि के तीसरे दिन इसी देवी की पूजा आराधना की जाती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी ने बताया कि इसका शस्त्र कमल है और सवारी सिंह है। देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इसका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिये कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। इस देवी के मस्तक पर घंटे…

Read More

अरविन्द तिवारी जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश)- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज सर्व जीवों के चाह के विषय सच्चिदानन्द सर्वेश्वर की चर्चा करते हुये संकेत करते हैं कि प्रत्यक्षादि इतर प्रमाणों से अनधिगत और अबाधित जगत् के अभिन्न निमित्तोपादान कारण सच्चिदानन्द स्वरूप सर्वेश्वर का नाम ब्रह्म है। उस सर्वेश्वर का उत्कर्ष दार्शनिक, वैज्ञानिक और व्यावहारिक धरातल पर अनुपम हैं। अतः उसके भक्तों का उत्कर्ष भी अद्भुत है। वह सर्वेश्वर सर्व , सर्वगत, सर्वान्तरात्मा, सर्वातीत तथा सगुण – निर्गुण – साकार – निराकार उभयरूप है। सनातन सर्वेश्वर वही है, जो…

Read More