Author: प्रकाश कुमार यादव
देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्ती की कार्यवाही करने जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया है।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शैक्षणिक कार्य के दौरान नशापान करके विद्यालय आने तथा शराब के नशे में बच्चों के साथ पारपीट की शिकायत के आधार पर दो सहायक शिक्षक एल.बी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर से प्राप्त जानकारी अनुसार गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला धरनीढ़ोडा में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी, ईश्वर सिंह मांझी और नरेश कुमार कश्यप के विरूद्ध 24 अगस्त 2022 से लगातार अनुपस्थिति, शैक्षणिक कार्य के दौरान नशापान करके विद्यालय आने और शराब के नशे में बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत को जिला शिक्षा अधिकारी…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत फिंगेश्वर में राशि आबंटन को लेकर सदस्यों और जनपद पंचायत अध्यक्ष के बीच जमकर खींचतान चल रही है। पूर्व के 13 वें वित्त आयोग की शेष राशि को जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू द्वारा अन्य सदस्यों को विश्वास में लिए बिना अपने गुटीय सदस्यों को आबंटित करने की बात को लेकर धरना दे रहे जनपद सदस्यों ने की है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की वन सभापति श्रीमती कीर्ति गजेंद्र निषाद द्वारा जनपद अध्यक्ष पर विकास कार्यों के लिए राशि आबंटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए 26 सितंबर से अन्य जनपद सदस्यों के साथ भूख हड़ताल की…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश) निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ती युवा मितान क्लब के सदस्य आज ग्राम कोपरा में हवा का रुख ही बदल दिये जनपद उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में युवा मितान क्लब के सभी सदस्यों ने स्वच्छता का बेमिसाल अभियान चलाया निरंतर प्रयासों से आज ग्राम कोपरा के शीतला मंदिर समिति ग्राम पंचायत कई दफा चक्कर काट चुकी थी व प्रशासनिक अधिकारियों को भी आवेदन दिया गया था लेकिन स्थितियां नहीं सुधर पाई शीतला मंदिर समिति व अन्य समितियों ने जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू के पास यह बात रखी तथा स्थितियों से अवगत कराया उपाध्यक्ष ने तत्काल नवगठित युवा मितान क्लब…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश) काफी उमंग उत्साह एवं भक्ति पूर्ण माहौल में आज 2 वर्षों के उपरांत नगर में 7 स्थानों पर मां दुर्गा की अलग – अलग स्वरूपों वाली प्रतिमा की स्थापना शुभ मुहूर्त में दुर्गा संचालन समिति के पदाधिकारियों सदस्यों एवं मां के भक्तों ने मां का जयकारा लगाते हुए कि। क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में भी मां की मूर्ति स्थापित की गई इसी के साथ अंचल की सबसे प्रमुख आस्था एवं विश्वास की देवी मां मौली माता मंदिर में आज मंदिर ट्रस्ट समिति के सरवराकार राजा नीलेंद्र बहादुर सहित ट्रस्टी गण शिव कुमार सिंह,विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह,…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश) नगर में नवयुवक दुर्गा समिति सोसाइटी प्रांगण में लगातार 52 वें वर्ष के रूप में आज बड़े ही आकर्षक नए कलेवर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना शुभ मुहूर्त में समिति के पदाधिकारियों संतोष पुरी गोस्वामी जगदीश यादव राजू साहू जितेंद्र श्रीवास की उपस्थिति में पूरे उत्साह उमंग एवं भक्ति भाव के साथ की गई। इस वर्ष दुर्गा स्थल प्रांगण में शानदार झांकी भी बनाई गई है जो श्रद्धालुओं के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वैसे तो नगर में एक से एक सुंदर ढंग से साज सज्जा के साथ सात स्थानों में एक…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश) विधायक अमितेष शुक्ल आज 27 सितंबर मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे फिंगेश्वर नगर में कॉलेज रोड पर बनने वाले व्यापारी भवन की आधारशिला रखेंगे इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट समिति के सरवराकार राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह करेंगे नगर के सभी 9 मतदान केंद्रों के कांग्रेस प्रभारी कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में सभी व्यापारियों को साथ-साथ गणमान्य नागरिकों महिला मंडलों की सदस्यों राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आमंत्रित जनों क्षेत्रीय ग्रामीणों युवाओं अधिकारियों आदी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में अपनी गरिमामई उपस्थिति देने…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश) छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रति शनिवार को बस्तविहीन दिवस पर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए रोचक ज्ञान वर्धक शिक्षण प्रदान किया जाना है आज इसी कड़ी में 24 सितम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी (लोहरसी)में संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा सरपंच मोहन लाल साहू के उपस्थिति में योग व्यायाम फुगड़ी जम्प क्रिकेट फुटबॉल आदि खेलो का अभ्यास शिक्षकों द्वारा कराया गया इनके अलावा व्यक्ति गत स्वच्छता सामुदायिक स्वच्छता के सम्बंध में जानकारी दिया गया। प्रश्न मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम में…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। परियोजना भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद के तत्वधान में डॉयरेक्टर सुश्री लता नेताम के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडेय महिला बाल विकास विभाग गरियाबंद के दिशानिर्देश पर शास. उच्च. माध्य. विद्यालय पिपरछेड़ी प्रांगण में खुला मंच का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात मंचस्त अतिथियों का गुलाल एवं बच्चो के द्वारा सुस्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया । इसके बाद लक्ष्मीकांत ठाकुर सहायक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी पीपरछेड़ी…
पंचायत राशि को गबन करने के विरुद्ध सरपंच सचिव को बर्खास्त करने की रखी मांग नाराज पंच एसडीएम और जनपद सीईओ के कार्यालय पहुंचे मैनपुर (गंगा प्रकाश)। सरपंच ग्राम पंचायत का प्रमुख होता है।सरपंच चुने गए पंचों की मदद से ग्राम पंचायत के महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेता है। जैसे विकास कार्यों ग्राम की मूलभूत सुविधाओं कर वसूली आदि कार्य निहित हैं लेकिन जब सरपंच ग्राम का प्रमुख होते हुए भी अपने चुने हुए पंचों के विरुद्ध जाकर गांव पर मनमानी कर शासन द्वारा आए हुए रुपयों का बंदरबांट कर दिया जाए या फिर बिना प्रस्ताव करें राशि का आहरण कर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
