Author: प्रकाश कुमार यादव
3 कक्षाऐ के भरोसे एक शिक्षिका, बच्चों की पढ़ाई हुआ प्रभावित। पंकज कुमार साहू जांजगीर चाम्पा । जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत मुड़पार (ब) में मंगलवार को विद्यालय के बच्चो ने सड़क पर उतरकर लाचार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने बच्चों के द्वारा सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया गया।जिसमें स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने शिक्षक के अभाव को लेकर सड़क पर उतर आए और उन्होंने नारा लगाते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी करो,शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाओ,शिक्षक की नियुक्ति करो छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर चिलचिलाती धूप में बीते 2 घंटे से…
जगमहंत निवासी भागवत सूर्यवंशी व उनकी पत्नी गिरफ्तार। पंकज कुमार साहू जांजगीर चाम्पा । संतोष कुमार सूर्यवंशी निवासी ग्राम सिऊड हाल मुकाम जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके नाम पर ग्राम जांजगीर में अवस्थित भूमि खसरा नंबर 2618/20 रकबा 0.05 एकड़ भूमि को ग्राम जगमहंत निवासी भागवत सूर्यवंशी को 875000 रूपये में बिक्री किया था जिसको दिनांक 29.12.21 को उप पंजीयक जांजगीर के समक्ष रजिस्ट्री कराया था । प्रार्थी को जमीन बिक्री की राशि को आरोपी भागवत सूर्यवंशी द्वारा अपनी पत्नी जानकी बाई के नाम का चेक दिया था । जिसे प्रार्थी द्वारा क्लीरिंग ( भुगतान ) हेतु बैंक में जमा…
नशामुक्त विकास खण्ड बनाने “आज़ादी – नशा से” अभियान का नगरी में हो रहा संचालन नगरी-धमतरी (गंगा प्रकाश)। वनांचल क्षेत्र स्थित नगरी विकासखण्ड के जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी में आयोजित “आजादी – नशा से” शिविर में बीईओ सतीश प्रकाश सिंह की पहल एवं प्रेरणा से युवाओ एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने तथा नशा मुक्त विकासखंड बनाये जाने के लिए युवा विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया | नगरी विकास खण्ड को नशामुक्त बनाने संचालित किए जा रहे “आजादी – नशा से” अभियान अन्तर्गत नशामुक्ति शिविर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में युवाओं एवं विद्यार्थियों को…
छुरा / कोपरा (गंगा प्रकाश) :- कोपरा के ब्रह्मकुमारिज संस्थान में राजीव युवा मितान क्लब के युवा सदस्यो के लिए “स्वक्छ मन में स्वस्थ्य विचार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक ऐ मन लाल साहू,अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक दिलीप साहू पौंडुका ने की।नगर के वरिष्ठ नागरिक प्रीतराम साहू,पन्नालाल साहू,पवन निर्मलकर की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।ब्रह्मकुमारी सोनम ने स्वागत भाषण में संस्था का परिचय देते हुए सभी का स्वागत किया और कहा कि राजयोग के अभ्यास से स्वयं को सशक्त बनाए।संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुंती दीदी ने उपस्थित युवा मितान…
खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)-जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के पुलिस अधीक्षक सुश्री अकिंता शर्मा द्वारा जिले के थाना प्रभारियों अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों का अपराध समीक्षा हेतु बैठक ली गई जिसमे महिला संबंधी अपराध का त्वरित निराकरण 60दिवस के पूर्व करने एवं बालिग लडकियो के गुम रिपोर्ट पर मानव तस्करी के संभावना को देखते हुए सूक्ष्म जांच करने के निर्देश दिया गया नए जिले के गठन पश्चात कर्मचारियों के कमी पूर्ति करने चर्चा हुई छोटे अपराधो के निराकरण तत्काल करने और अनसुलझे मामले में टीम वर्क से काम करने निर्देश दिया गया सभी थाना प्रभारियों को शिकायत जाँच का त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर परिसर में सर्व यादव समाज व नारायणी सेना द्वारा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर सर्व यादव समाज जिला महासचिव अजय यादव ने बताया कि अहीर रेजिमेंट संयुक्त मोर्चा द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया पिछले लंबे समय से देश में यादवों द्वारा सेना में अहीर रेजिमेंट बनाए जाने की मांग चल रही है। 23 सितंबर को 1857 स्वतंत्रता संग्राम के नायक राजा राव तुलाराम का बलिदानी दिवस था इसी अवसर पर सेना में अलग…
मैनपुर(गंगा प्रकाश)- विकासखंड मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूरी में बसे ग्राम पंचायत देहारगुड़ा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा ,संकुल केंद्र गिरहोला के बच्चों ने छोटा सा आयोजन कर नवरात्रि के प्रथम दिवस को कलम की ताकत बताने का प्रयास किया है बच्चों के माध्यम से माता दुर्गा कलम की ताकत से नशा रूपी राक्षस व अशिक्षा रूपी राक्षस को वध कर समूल नष्ट करने की प्रयास कर रही है बच्चों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर बताने का प्रयास किए हैं कि कलम में क्या ताकत होती है इस आयोजन में प्रमुख रूप से चित्रसेन पटेल प्रधान पाठक कांतिलाल साहू शिक्षक…
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। माता रानी के स्वरूप की बात करें तो शास्त्रों के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र धारण किए हैं और दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बाएं हाथ में कमंडल लिए सुशोभित हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था, जिस वजह से मां को तपश्चारिणी अर्थात ब्रह्मचारिणी नाम से जाना जाता है। पुराणों में बताया गया है कि मां ब्रह्माचारिणी की पूजा- अर्चना करने से सर्वसिद्धि प्राप्त होती…
दंतेवाड़ा (गंगा प्रकाश)। डीएमफ मद की राशि खनन प्रभावित जिलों के साथ ही नवगठित जिलों मे प्राथमिकता से की जायेगी आवंटित ऐसा निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही मे आयोजित समिति की बैठक मे लिया गया है जिसको लेकर भाजपा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा है की भाजपा हमेशा से डीएमफ मद की राशि का इस्तेमाल खनन प्रभावित जिले के विकास हेतु हो ये सुनिश्चित करने हमेशा करती आयी है, दंतेवाड़ा जिले में भी खनन के कारण लाल पानी से प्रभावित छेत्रो के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल तथा रोजगार मुहैय्या करवाने की प्राथमिकता डीएमफ मद से होनी चाहिए |…
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। केबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने जिला मुख्यालय के बुनियादी स्कूल परिसर में स्थित सी-मार्ट एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम में बलौदाबाजार शहर सिटी सर्विलांस सिस्टम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होनें सी-मार्ट में विक्रय के लिए रखें गए उत्पादों को देखकर प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में यह सी-मार्ट आत्मनिर्भरता की पहचान बनकर उभरेगा। उनसे महिला स्वसहायता समूहों की महिला सदस्यों की आमदनी में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगा। इस दौरान संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चन्द्रदेव राय, अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद सुरेंद्र शर्मा,पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
