Author: प्रकाश कुमार यादव
हरदीप छाबड़ा राजनांदगांव-खुज्जी विधानसभा के वनांचल ग्राम झाड़ीखैरी में ज्योति कलश भवन का उद्घाटन जगजीत सिंह भाटिया के कर कमलों से हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो,अध्यक्षता हेमसिंह निर्मलकर (सरपंच),विशेष अतिथि रोहित राम पडोती (ग्राम पटेल) , किशोर यादव , हेतराम साहू थे। खुज्जी विधानसभा के वनांचल ग्राम झाड़ीखैरी में समस्त ग्रामवासीयों ने स्वयं लागत कर ज्योति कक्ष का निर्माण किया । शीतला मंदिर प्रांगण में उक्त कार्यक्रम में जगजीत सिंह भाटिया ने कहा की इन्ही सभी कार्यों से गांव की एकता दिखती है। आप लोगो ने कृतिमान रचा है , ज्योति कलश कक्ष का…
हरदीप छाबड़ा अम्बागढ़ चौकी-नगर के सक्रीय छात्र नेता मनीष साहू को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन,छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,पूर्व राष्ट्रीय महासचिव निखिल द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी के निर्देशानुसार मनीष साहू को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रथम ज़िला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है, मनीष साहू सन 2015 में छात्र संघ के निर्वाचित उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे व एनएसयूआई छात्र इकाई के प्रदेश सचिव नगर साहू संघ युवा प्रकोष्ट के अध्यक्ष सहित कई मुख्य पदों पर युवाओं का नेतृत्व करते रहे है, मनीष साहू ने…
हरदीप छाबड़ा अम्बागढ़ चौकी- वी एस पी इंटरप्राइसेज कंप्यूटर & कोचिंग सेंटर पर किसानों को जैविक खेती के बारे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण 16/9/2022 से 18/9/2022 तक रखा गया ,जिसमे किसानों को जैविक खेती , फल एवं सब्जियों की मार्केटिंग की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई तथा संस्था द्वारा किसानों के खाने व रहने की व्यवस्था की गई । इसके अलावा प्रशिक्षण में शामिल होने वाले 60 सीमांत किसानों को बैग ,पेन और डायरी दे कर सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है की NIAM एवं Srikalash Education Skill PVT. Ltd द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में वृंदा…
कोण्डागांव तक पीछा कर किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद, हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी-प्रार्थी नरेन्द्र कुमार कोमरे पिता फूलसिंह कोमरे उम्र 49 वर्ष सा. वार्ड नं. 01 मोहला ने थाना मोहला आकर दिनांक 24.09.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/09/2022 के करीबन प्रातः 08:00 बजे घर में ताला लगाकर प्रार्थी अपनी पत्नी को डुण्डेरा स्कूल छोड़ने गया था। बच्चे लोग स्कूल चले गये थे घर में कोई नहीं था। प्रार्थी की लड़की कु. राखी कोमरे स्कूल से करीबन 11.00 बजे घर आयी तब दरवाजा में लगे ताला को खोल कर अंदर गई तब…
यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में जाति प्रमाण पत्र व्यापक रूप से बनाया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त प्रयास से जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पात्र हितग्राहियों को सुगमतापूर्वक जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी भैरमगढ़ उत्तम सिहं पंचारी द्वारा ग्राम कोतरापाल में शिविर लगाकर 36 ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जाति प्रमाण पत्र मिलने से ग्रामीण व स्कूली छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया…
अरविन्द तिवारी मैसूर (गंगा प्रकाश)- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कर्नाटक के मैसूर में दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने चामुंडी हिल्स में देवी चामुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना की और देशवासियों के कल्याण के लिये उनका आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरूआत कन्नड़ में की और लोगों को शुभकामनायें दी। महामहिम मुर्मू ने बाद में हिन्दी में संबोधित करते हुये कहा कि विजयदशमी महिषासुर पर देवी चामुंडेश्वरी की विजय का पर्व है। यह त्योहार महिलाओं की शक्ति का भी प्रतीक है। नवरात्रि और दशहरा उत्सव पर और राज्य के नागरिकों को बधाई देते हुये उन्होंने कहा कि इस तरह…
अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश) -शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज होगा। इसके लिये सोमवार को इंडिया लीजेंड्स की टीम रायपुर पहुंची। इंडिया लीजेंड्स टीम के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, नमन ओझा, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ी रायपुर पहुंचे हैं। इंडिया लीजेंड्स टीम के खिलाड़ियों के रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके फैंस की भीड़ रही। बताते चलें सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीड़ी-सिगरेट, गुटखा-तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स एवं ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य सामाग्रियों को स्टेडियम के अंदर ले जाने के लिये प्रतिबंधित किया गया है। सूत्रों के…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह सोमवार को आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर की मौजूदगी में आवेदनों के त्वरित निराकरण का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। लोग अपनी समस्याओं से विनम्रतापूर्वक कलेक्टर को अवगत करा रहे है। जिले के संवेदनशील कलेक्टर प्रभात मलिक भी लोगों की समस्याएं को गंभीरता से सुन रहे है। आज के जन चौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 70 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण समिति/जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्य गतिविधियों की समीक्षा हेतु जिला बाल संरक्षण समिति/जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की संयुक्त त्रैमासिक बैठक आज 27 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे कलेक्ट्रेरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति से संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्ती की कार्यवाही करने जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया है।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
