Author: प्रकाश कुमार यादव
गुरुचरण सिंह राजपूत धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। नगर के बस स्टैंड में नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज स्थानीय महिला पुरुष तथा कन्यायो द्वारा मांड नदी के तट से कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा नीचेपारा जयस्तंभ चौक राजीव गांधी चौक अस्पताल सिविल लाइन और गांधी चौक होते हुए बस स्टैंड में स्थित दुर्गा पंडाल पर पहुंची कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाओं द्वारा द्वारा ज्योति कलश अपने सिर पर लेकर यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक, युवती, बुजुर्ग शामिल रहे। अपनी धार्मिक आस्था और परंपरा को निभाते हुए नवरात्रि के उपलक्ष पर निकाली गई इस ज्योति कलश यात्रा…
गुरुचरण सिंह राजपूत धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को धरमजगढ पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं जुवारियो के पास से 2 हजार 30 रुपए नगद जपति भी बनाया है आपको बता दे की धरमजयगढ़ के पंडरी महुआ के पास स्थित कारी गड़ाई जंगल में आज धरमजयगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ जुआरी रुपए पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है ऐसे में मुखबिर के बताए स्थान पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वहां अशोक गुप्ता पिता बोनोराम गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी दर्रीडीह, गोतम भडाली पिता गौर भडाली उम्र…
बिना संसाधन के अभाव में पल रही प्रतिभाएं छुरा (गंगा प्रकाश) -राष्ट्रीय बेटी दिवस पर 25 सितंबर को स्थानीय नगर वासियों एवं गरियाबंद जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ी बेटियों का सम्मान किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में भोले शंकर जायसवाल सभापति नगर पंचायत, लोकेश्वर वर्मा एल्डरमैन नगर पंचायत, प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष व्यापारी संघ छुरा, मानसिंग निषाद, गोपाल सोनी अशोक ध्रुव सरपंच,यशवंत यादव जिला अध्यक्ष भारोत्तोलन संघ मंचासीन हुए। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, पीला चावल व बैच लगाकर स्वागत किया गया। पश्चात गरियाबंद में आयोजित 20वीं जूनियर राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने…
रायपुर (गंगा प्रकाश):- प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वीर शिवाजी वार्ड की आंगनबाड़ियों द्वारा साहू भवन में एक एकीकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को विटामिन और प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही सुपोषित छत्तीसगढ़ का संदेश भी दिया गया।एकीकृत कार्यक्रम के अंतर्गत हुयी गोद भराई कार्यक्रम की लाभार्थी बिमला साहू कहती हैं: “गोद भराई के दौरान मुझे यहां जानकारी मिली कि स्वस्थ बच्चे के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार का सेवन करना अत्यंत आवश्यक है साथ…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। 27 सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। पर्यटन के महत्व और लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से प्रतिवर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और पर्यटकों के लिए अधोसंरचनाओं को विकसित करने के साथ ही किसी भी देश की कला, संस्कृति, परंपरा, जीवन शैली का दर्शन कराना, पर्यटन का मुख्य उद्देश्य है। विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) प्रतिवर्ष विश्व पर्यटन दिवस की एक थीम निर्धारित करता…
छुरा(गंगा प्रकाश):-गरियाबंद जिले के ब्लॉक छुरा में कचना ध्रुवा शासकीय एवं निजी दोनों महाविद्यालय में टीकाकरण कैंप का आयोजन 20 एवं 21 सितंबर 2022 को महाविद्यालय कैंपस में किया गया , इस आयोजन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा बीपीएम इंद्रा कुमार चंद्राकर और “समर्थन : सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट ” संस्था से मुरारी चंद्र डिस्ट्रिक्ट फैसिलिटेटर के मार्गदर्शन पर यह कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रुप से के.आर. चंद्राकर , नेहा मरकाम, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक और प्रभारी डॉक्टर रेखराम कुर्रे और डॉ. विनीत साहू के साथ एनएसएस…
नारायणपुर(गंगा प्रकाश):-हेमलता सरंगा गोंडी और हल्बी बोली के साथ ही हिंदी गाने भी गाती है, लेकिन मंच नहीं मिल पाने की वजह से उसकी आवाज गांव में ही दबकर रह गई है ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के बस्तर के युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खेल और शिक्षा के साथ-साथ अब संगीत के क्षेत्र में भी बस्तर के युवा नाम कमा रहे हैं. हालांकि, पिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से इन लोगों को मंच नहीं मिल पाता, लेकिन उनके हुनर की हर कोई तारीफ करता है. सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऐसे ही आदिवासी युवती की गायकी की…
अरविन्द तिवारी जगन्नाथपुरी(गंगा प्रकाश) – हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी पुरुषार्थ चतुष्टय के मल शोधन की आवश्यकता की चर्चा करते हुये संकेत करते हैं कि आगम (शास्त्र), अन्न – जल, प्रजा (संङ्ग ), देश, काल, कर्म, जन्म, ध्यान, मन्त्र और संस्कार – ये दस गुण में हेतु हैं। जिनका चित्त असंस्कृत है, वे इस रहस्य को नहीं समझ पाते कि जीव की संस्कृति में अविद्या, काम और कर्म हेतु हैं। सम्यक् दर्शन सम्पन आत्मनिष्ठ ध्यानयोगी अविद्यामूलक कर्मबन्ध से विनिर्मुक्त होते हैं, ना कि सम्यक् – दर्शन विहीन। व्यास स्मृति के अनुसार गर्भाधान, पुंसवन,…
नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)– नवरात्रि एक हिन्दू महापर्व है जो वर्ष में चार बार पौष , चैत्र , आषाढ़ और आश्विन माह में आता है। लेकिन साल में दो बार चैत्र और आश्विन माह में ही खास तौर से नवरात्रि की पूजा की जाती है । शरद ऋतु के आश्विन माह में आने के कारण इन्हें शारदीय नवरात्रि का नाम दिया गया है। शक्ति की आराधना उपासना का शारदीय नवरात्रि हिन्दूओं की विशेष आस्था का पर्व है , जो देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस दौरान लोग देवी के अलग अलग नौ रूपों की पूजा…
अरविन्द तिवारी नई दिल्ली(गंगा प्रकाश) – तीन दिन बाद 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती मनायेंगे। हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये यह तय किया है कि लम्बे समय से प्रतीक्षित चंडीगढ़ हवाईअड्डे का नाम अब स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जायेगा। अभी कुछ दिन पहले ही देश ने कर्तव्यपथ पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मूर्ति की स्थापना के जरिये भी ऐसा ही एक प्रयास किया है और अब शहीद भगत सिंह के नाम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
