Author: प्रकाश कुमार यादव
शासकीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं हुए सम्मिलित भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)।जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में छात्र छात्राओं को कुसमुंडा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, यातायात नियमों, टोनही प्रताडऩा अधिनियम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताकर नशे से…
भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। रामपुर चौकी अंतर्गत निहारिका टॉकिज के पीछे विद्युत ट्रांसफार्मर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे के दौरान कार में चालक के साथ ही एक महिला व बच्चा मौजूद थे जिन्हें काफी चोट लगी है । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ है इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।
बीते दो साल में 1072 मुखिया की मृत्यु भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। राशन कार्ड धारियों में आधार के सत्यापन के बाद से हडक़ंप मचा हुआ है। जिले में करीब आठ हजार राशनकार्ड धारी सत्यापन में अपात्र मिले। अपात्र होने के बाद विभाग की ओर से एक मौका दिया जाता है, करीब पांच हजार अपात्र लोग बाहरी थे, इसलिए उन्होनें विभाग को आवेदन ही नहीं दिया। लिहाजा सभी का राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में बीते दो साल के भीतर 1072 राशन कार्डधारी के मुखिया की मौत हो चुकी है। मौत के बाद ऐसे कार्ड…
छात्राओं को किया गया जागरूक भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। महिलाओं की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप के संबंध में दर्री सीएसपी द्वारा एसपी संतोष सिंह के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को जागरूक किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच रही है। इस कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री व हरदीबाजार चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हरदीबाजार में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। यहां प्राचार्या श्रीमती रमा उमानेड़ी एवं स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में…
आवागमन में बनी है समस्या, गड्ढों में भर रहा पानी, कीचड़ से सडक़ सराबोर भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। औद्योगिक नगरी कोरबा में डीएमए फंड की मोटी राशि खर्च के लिए मौजूद होती है ।इसके बाद भी जिले की सडक़ों पर राहत का मरहम लगा पाने में प्रशासन नाकाम रहा है । स्थिति यह है कि सडक़ों में डामर कम गड्ढे ज्यादा दिख रहे हैं । जर्जर सडक़ों ने आवागमन मुश्किल कर दिया है । जाम व हादसे की वजह जर्जर सडक़ बनी हुई है। बालको नगर जाने वाले प्रमुख मार्ग में से एक कांटाघर से बेलगिरी नाला पुल होते हुए…
पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिले में संचालित सभी शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीणजनों तक पहुंचाये जाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले के ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने आज संबंधित ग्राम पंचायत का दौरा किया और ग्रामीणों से चर्चा कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी एकत्रित की। इस दौरान अधिकारियों नें जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पटवारियों की उपस्थिति एवं उनसे संबंधित कार्याें का पर्यवेक्षण, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की स्थिति, शासकीय स्कूल खुलनें एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, राशनकार्ड/राशन…
थाना से लेकर मुख्यमंत्री तक देख चुका है आवेदन पुलिस के द्वारा लगातार की पतासाजी जारी बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिला में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा मे 30/03/ 2022 को रामानंद धृतलहरें पिता भागबली धृतलहरें उम्र 50 साल निवासी ताला थाना बेमेतरा के द्वारा यह रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी नाबालिक जिसकी उम्र लगभग 16 साल की है जो शौच के लिए शाम 6:00 बजे गई थी जिसके बाद वह घर वापस नहीं आई और आज दिनांक तक वह घर नहीं पहुंची जिसे लेकर रामानंद धृतलहरें के द्वारा लगातार मनोवैज्ञानिक तरीके से इधर-उधर लोगों से पूछताछ कर रहा था इसी दरमियान…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का निरीक्षण किया। एएसपी महोदय द्वारा कीट परेड निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस जवानो को हमेशा तनाव से दूर रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। तथा थाना/चौकी की जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर,…
वर्तमान में प्रदेश में इस रोग के नहीं पाए गए लक्षण बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।-हाल ही में भारत के कुछ राज्य राजस्थान, गुजरात में पशुओं में गांठदार त्वचा रोग (लम्पीस्कीन रोग) के लक्षण देखने को मिले हैं। यह रोग गौवंशी तथा भैंसवंशी पशुओं में गाँठदार त्वचा रोग वायरस के संक्रमण के कारण होता है। इस रोग का मुख्य वाहक मच्छर, मक्खी एवं किलनी हैं, जिसके माध्यम से स्वस्थ पशुओं में यह संक्रमण फैलता है। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने बाताया कि वर्तमान में प्रदेश में इस रोग के कोई भी लक्षण नहीं पाये गये है। एहतियात के तौर पर जिलों…
अरविन्द तिवारी नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- कामेडियन दुनियां के सबसे फेमस और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (58 वर्षीय) का लगभग डेढ़ माह से जिंदगी और मौत से लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (एम्स) में निधन हो गया। उनके मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। उनके साथ बिताये क्षणों को याद कर फिल्म अभिनेता , हास्य कलाकार और राजनेताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
