Author: प्रकाश कुमार यादव
जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत शहर के अलग अलग क्षेत्रो से रात्रि में सुने मकान के ताला तोडकर चोरी की रिपोर्ट के बाद थाना बोधघाट एवं थाना कोतवाली में चोरी का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था। बोधघाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि बैला बाजार, राउतपारा क्षेत्र में कुछ संदेही रात में चोरी की नियत से संदिग्ध अवस्था में घुमते देखे गये है। सूचना पर बैलाबाजार राउतपारा से 4 चोरी के आरोपित दशरथ राजपुत, निवासी गीदम रोड, दीपक निवासी बडे मारेंगा, भोजराज मानिकपुरी बडे मारेंगा एवं एक किशोर बालक को गिरफ्तार कर पूछताछ में…
बीजापुर (गंगा प्रकाश)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कोबरा 210 एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल पेगड़ापल्ली की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पेगड़ापल्ली के जंगल से पिकअप वाहन से सामग्री लूट एवं आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सली कारम लच्छु पिता पाण्डू निवासी पेगड़ापल्ली ओयाम पारा थाना तर्रेम, एवं बारसे मोटू पिता भीमा निवासी पेगड़ापल्ली ओयामपारा थाना तर्रेम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जिलेटीन, कार्डेक्स वायर एवं डेटोनेटर बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों नक्सली 18 सितंबर को पेगड़ापल्ली एवं सारकेगुड़ा कैम्प के मध्य से पिकअप वाहन से सामग्री लूट एवं आगजनी की…
बकरों के अलावा मुर्गे, मोंगरी मछली, अंडे तथा देशी शराब का भी होता है उपयोग जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। रियासत कालीन ऐतिहासिक 75 दिवसीय बस्तर दशहरा के लंबे आयोजन में 80 से अधिक पूजा विधान संपन्न किए जाते हैं, वहीं इस पूजा विधान के दौरान 75 से अधिक बकरों की बलि भी दी जाती है। पर्व में 75 बकरों के अतिरिक्त भी अलग से 8-10 बकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। बकरों के अलावा बस्तर दशहरा पर्व आयोजन के दौरान कोई 03 हजार नारियल, 05 हजार लीटर देशी शराब तथा 400 क्विंटल चावल का उपयोग औसतन प्रतिवर्ष खपत होता है। बकरों…
गरियाबंद(गंंगा प्रकाश)। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर मनाते हुए वोकल फॉर लोकल महती अभियान के तहत एनजीओ प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ग्रामीण संगोष्ठी का आयोजन ग्राम सनडबरी में किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, आजादी के बाद पहली बार स्थानीय उत्पाद को लेकर सोच विकसित हुई है, जिसका परिणाम भी अब नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन…
करन अजगल्ले मालखरौदा(गंगा प्रकाश)। विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुरदा में आयुर्वेद विभाग के माध्यम से एक दिवसीय खंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन में 472 लोग लाभान्वित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लकेश्वरी देवा लहरे ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आयुर्वेद सहज एवं सरल चिकित्सा पद्धति है।आयुर्वेद की वजह से ही हम कोरोना जैसी महामारी से खुद को एवं अपने समाज को बचा पाए क्योंकि आयुर्वेद हमारे जीवन एवं जीवन शैली का अभिन्न अंग है। हमारे आस-पास ही हजारों ऐसी वनौषधियां हैं जिनका…
अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश)- सड़क में चलने वाले लोगों को सुरक्षा का संदेश देने के लिये छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर अटल नगर परसदा में स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितंबर से 01 अक्टूबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज टूर्नामेंट होगा। इस सीरीज में क्रिकेट टूर्नामेंट के दो लीग मुकाबले , दो सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल पांच अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जायेंगे। इसके लिये आज 25 सितंबर से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा।विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 25 सितंबर को श्रीलंका , बांग्लादेश , इंग्लैंड और…
अरविन्द तिवारी बिलासपुर (गंगा प्रकाश)- दुकान के सामने खड़ी स्कूटी में लटके थैले में रखे नगदी रूपये और रसीद बुक की चोरी के आरोप में तालबहार पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अपचारी बालक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया गत 22 सितंबर को प्रार्थी राजकुमार गोविंदानी पिता दयालदास उम्र 56 वर्ष निवासी विनोबा नगर तारबाहर थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया…
शराबी मिनी बस ड्राइवर ने दुर्गा पंडाल पर चढ़ाई मिनी बस बाल बाल बचे ग्रामीण दुर्गा पंडाल हुआ ध्वस्त,ग्रामीणों ने किया चक्का जाम गरियाबंद(गंगा प्रकाश):-गरियाबंद जिले में दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन वाहनों में बड़ी संख्या में पुराने वाहन भी शामिल हैं, जो कंडम हो चुके हैं। ऐसे वाहनों की फिटनेस की पड़ताल के लिए ना तो ट्रैफिक पुलिस गंभीर है और ना ही परिवहन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस का ध्यान सिर्फ कामर्शियल वाहनों पर होता है जबकि शहर की सड़कों पर चलने वाले सैकड़ों आटो, कार,…
मदनवाड़ा क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर को कलेक्टर एसपी ने सराहा हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)-एक समय था जब मदनवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की तूती बोलती थी ,उस समय यँहा का शिक्षा का स्तर बहुत ही नीचे था,लेकिन आज वँहा के बच्चे शिक्षा को बहुत ही ज्यादा महत्त्व देते है और मदनवाड़ा जैसे क्षेत्र में एक शिक्षा की अलख जगाने में वँहा के ग्रामीण और स्कूल के गुरुओं का बहुत बड़ा हाथ है,इसलिए तो यह देखने के लिए कलेक्टर और एसपी भी उस क्षेत्र के स्कूलों में पहुचे थे। नवीन जिला मोहला मानपुर चौकी के कलेक्टर एस…
दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)।शुक्रवार को ब्रिद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के -अमलीपदर(देवभोग) मे कार्यक्रम मे शामिल होने पहुचे – सुशील सननी अग्रवाल संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल प्रदेशअध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री) दर्जा प्राप्त छ ग शासन का आज- तिरंगा चौक धवलपुर मे ,युवा काग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष एंव वैध राज संघ जिला सचिव गरियाबंद – यशवंत कुमार यादव ,जनपद सदस्य एंव वन सभापति गरियाबंद श्री मति चंदाबारले के नेतृतव मे ,फुलमाला , फटाका फोड़कर,जनप्रतिनिधि गण और काग्रेस के कार्यकर्ता गणो द्रारा बडी संखया मे उपस्थति होकर, भव्य स्वागत किया गया जिसमे प्रमुख रूप से- काग्रेस कमेटी जिला महामंत्री हबीब मेमन, युवा काग्रेस ब्लाक उपाधयक्ष…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
