Author: प्रकाश कुमार यादव
बैंकिंग प्रणाली से जुड़ रहीं महिलाएं सुकमा(गंगा प्रकाश)। – कलेक्टर हरिश एस. के मार्गदर्शन में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरुवा,घुरुवा एवं बाड़ी योजनाअंतर्गत ग्रामों में बनाये गए गौठान अब फलीभूत होने लगे हैं। जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम चिकारास (चिपुरपाल) गौठान में पशुधन विकास विभाग द्वारा बैकयार्ड कुक्कूट पालन योजना वर्ष 2022-23 के तहत विगत माह पुष्पा महिला स्व-सहायता समूह को बटेरपालन का प्रशिक्षण दे कर शासकीय कुक्कूट पालन प्रक्षेत्र दुर्ग से परिवहन कर 20 यूनिट बटेर चूजें दाना सहित प्रदाय किया…
शिकायत के बाद भी गंभीर नहीं सिविल विभाग के अफसर भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। एसईसीएल की विभागीय कॉलोनियों में साफ सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर साफ सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है ।कागजों में चल रहे साफ-सफाई के कारण मेगा परियोजना के गेवरा दीपका कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है । जिसकी वजह से कोयला कर्मी व उनके परिजन परेशान हैं । गंदगी व बदबू से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। एसईसीएल के गेवरा आवासीय परिसर पुराना एमडी के समीप गंदगी…
भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) पद के लिए देबाशीष आचार्या के नाम की अनुशंसा की है। इसके लिए मंगलवार को साक्षात्कार आयोजित किया गया था । इसमें कोल इन्डस्ट्री से 6 अधिकारी शामिल हुए । वहीं 1 अधिकारी भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा से साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किए गए थे। श्री आचार्या कोल इण्डिया की अनुषंगी कम्पनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) बतौर ईसीएल मुख्यालय सेन्टोरिया में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत ईस्टर्न कोलफील्ड के केंदा एरिया अंतर्गत हरिपुर माईन्स से की। उन्हें ईसीएल के विभिन्न परियोजनाओं…
भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। कोयला कर्मियों को अब बोनस का इंतजार हो चला है। कर्मियों के बोनस को लेकर कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा 28 सितंबर को रांची स्थित सीएमपीडीआइ में बैठक आहूत की गयी है। बैठक पर एसईसीएल समेत अन्य कोल कंपनियों के करीब 2.30 लाख कर्मियों की निगाहें टिकी हुई हैं। इस साल भी अगर पुराने ट्रेंड पर बोनस राशि का निर्धारण हुआ तो कर्मियों को 75,500 से 81,000 रूपए तक मिलने की उम्मीद है। कोल इंडिया के पिछले 10 वर्षों के ट्रेंड पर गौर करें तो पता चलता है कि बोनस न्यूनतम 3000 और अधिकतम 8500 रूपये की…
शासकीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं हुए सम्मिलित भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)।जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में छात्र छात्राओं को कुसमुंडा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, यातायात नियमों, टोनही प्रताडऩा अधिनियम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताकर नशे से…
भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। रामपुर चौकी अंतर्गत निहारिका टॉकिज के पीछे विद्युत ट्रांसफार्मर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे के दौरान कार में चालक के साथ ही एक महिला व बच्चा मौजूद थे जिन्हें काफी चोट लगी है । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ है इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।
बीते दो साल में 1072 मुखिया की मृत्यु भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। राशन कार्ड धारियों में आधार के सत्यापन के बाद से हडक़ंप मचा हुआ है। जिले में करीब आठ हजार राशनकार्ड धारी सत्यापन में अपात्र मिले। अपात्र होने के बाद विभाग की ओर से एक मौका दिया जाता है, करीब पांच हजार अपात्र लोग बाहरी थे, इसलिए उन्होनें विभाग को आवेदन ही नहीं दिया। लिहाजा सभी का राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में बीते दो साल के भीतर 1072 राशन कार्डधारी के मुखिया की मौत हो चुकी है। मौत के बाद ऐसे कार्ड…
छात्राओं को किया गया जागरूक भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। महिलाओं की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप के संबंध में दर्री सीएसपी द्वारा एसपी संतोष सिंह के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को जागरूक किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच रही है। इस कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री व हरदीबाजार चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हरदीबाजार में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। यहां प्राचार्या श्रीमती रमा उमानेड़ी एवं स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में…
आवागमन में बनी है समस्या, गड्ढों में भर रहा पानी, कीचड़ से सडक़ सराबोर भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। औद्योगिक नगरी कोरबा में डीएमए फंड की मोटी राशि खर्च के लिए मौजूद होती है ।इसके बाद भी जिले की सडक़ों पर राहत का मरहम लगा पाने में प्रशासन नाकाम रहा है । स्थिति यह है कि सडक़ों में डामर कम गड्ढे ज्यादा दिख रहे हैं । जर्जर सडक़ों ने आवागमन मुश्किल कर दिया है । जाम व हादसे की वजह जर्जर सडक़ बनी हुई है। बालको नगर जाने वाले प्रमुख मार्ग में से एक कांटाघर से बेलगिरी नाला पुल होते हुए…
पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिले में संचालित सभी शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीणजनों तक पहुंचाये जाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले के ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने आज संबंधित ग्राम पंचायत का दौरा किया और ग्रामीणों से चर्चा कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी एकत्रित की। इस दौरान अधिकारियों नें जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पटवारियों की उपस्थिति एवं उनसे संबंधित कार्याें का पर्यवेक्षण, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की स्थिति, शासकीय स्कूल खुलनें एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, राशनकार्ड/राशन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
