Author: प्रकाश कुमार यादव
अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भिलाई स्मृति नगर चौकी अंतर्गत अवंतीबाई चौक कोहका में बाइक सवार तीन युवक डिवाइडर से टकरा गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हिस्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया खुर्सीपार निवासी तरुण पांडे (22 वर्ष),मांशु कुमार (24 वर्ष) और कबीरधाम जिला के पांडातराई निवासी सूरज कुमार साहू (24 वर्ष) से सूर्यामाल की तरफ गए हुए थे। वहां से वो तीनों देर रात अपने घर खुर्सीपार जा रहे थे। इस दौरान अवंतीबाई चौक से पहले…
दुर्ग(गंगा प्रकाश)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले दुर्ग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, इसके बावजूद गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे है। विगत तीन दिन पहले गणेश विसर्जन के दौरान गंजपारा निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, विगत 10 दिन पहले भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में दो गुटों में खूनी संघर्ष के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आए…
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। जनचौपाल में कलेक्टर से शिकायत करने वाले ग्राम धौंराभांठा पाली निवासी विनोद कुमार जगत ने आरोप लगाया कि कटघोरा भू-अर्जन शाखा के लिपिक ने सांठगांठ कर जालसाजी पूर्वक दूसरे के खाते में उनके पिता की मुआवजा राशि जमा करा दी। इसके बाद यह राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कराया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई और मुआवजा राशि वापस दिलाने की मांग हुई है। शिकायत संबंधी आवेदन में विनोद कुमार जगत ने बताया है कि उसके पिता तुलसिंह के शामिलात भूमि खसरा नंबर 16 रकबा 0.284 हेक्टेयर भूमि पर मकान बाड़ी बनाकर 10 वर्षों से रह…
भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। वनांचल क्षेत्रों में हाथियों के बाद अब भालुओं का भी आंतक बढ़ गया है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेर में दो ग्रामीण भालू के हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण श्याम लाल यादव और अचल राम कंवर किसी काम से जंगल गए हुए थे । इसी दौरान दोनों का सामना भालू से हो गया। भालू के हमले में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मदद के लिए किसी ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके के लिए रवाना…
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। जयस्तंभ चौक कटघोरा से 100 मीटर की दूरी पर कोरबा जाने वाले मार्ग पर थाना है। उसके बाद तहसील कार्यालय व अन्य शासकीय दफ्तर संचालित हैं। थाना के सामने की सडक़ इतनी खराब हो चुकी है, वहां कितने गड्ढे हैं कि उनकी गणना नहीं कर पाएंगे। बारिश में इस सडक़ की दयनीय स्थिति से उस रास्ते का उपयोग करने वाले स्कूली बच्चों के साथ, सामान्य राहगीर, तहसील आने जाने वाले लोगों के अन्य दफ्तरों में आने जाने वालों को परेशानी होती है। खासकर वे लोग जिन्हें पैदल चलना पड़ता है, क्योंकि उक्त समय पर कोई भी वाहन…
भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। एसईसीएल की खदानों में नियोजित कर्मियों को आवास के लिए भटकना पड़ रहा है। इस मामले को श्रमिक संगठन भी प्रमुखता से उठा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में आवास नहीं मिलने की समस्या झेल रहे कुसमुंडा के कर्मियों को बलगी कॉलोनी में आवास आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कर्मियों को 5 किलोमीटर दूर बल्गी से कुसमुंडा आना होगा। कुसमुंडा परियोजना में काम करने वाले कामगारों को आवास समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाहर से स्थानांतरण होकर आये कामगारों को आवास नहीं मिल पा रहा है। हाउसिंग कमेटी की बैठक…
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खबर के अनुसार एक पीडि़ता के साथ अनाचार की घटना हुई थी। उसने इस बारे में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। बताया गया कि आरक्षी केन्द्र के कर्मचारी उसे चलता कर रहे थे। पिछले 5 दिनों से परेशानी झेलने के बाद महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत के बाद कुसमुंडा पुलिस हरकत में आई और पीडि़ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
आजादी के 75 वर्ष बाद भी पितनी नदी पर नहीं बना पुल भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। भले ही देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है, मगर इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि कमाऊ पूत कोरबा जिला का आदिवासी बाहुल्य ग्राम आज भी विकास से कोसों दूर है। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए उफनती नदी को पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। इसे प्रशासन की घोर लापरवाही ही कह सकते हैं कि इतनी नदी में आज तक एक पुल नहीं बन पाया। सडक़ निर्माण का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। जिला के विकासखंड पाली…
कोरबा साहित छह जिलों में सीधे होगी एलपीजी गैस की आपूर्ति भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। गोपालपुर स्थित इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। पहले कोविड की वजह से काम में देरी हुई। इस साल अप्रैल में काम पूरा किया गया। कुछ महीने तक सेफ्टी की टेस्टिंग करने के बाद आखिरकार बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी सिलेंडरों में गैस भरने और ट्रकों के माध्यम से सप्लाई शुरु कर दी गई है। अब कोरबा साहित छह जिलों में सीधे एलपीजी गैस की आपूर्ति हो सकेगी। एलपीजी सिलेंडर से भरे पहले ट्रक को इंडियल ऑयल के कार्यकारी…
विशेषज्ञ सिखा रहे हाथियों से बचाव के गुर भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मानव हाथी द्वंद में भारी नुकसान हो रहा है। इसमें कमी लाने की कवायद में वन अमला जुटा हुआ है। इसके लिए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट द्वारा ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा हाथी समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुहार लगायी जा रही है, लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सका है। हालाकि हाथी मानव द्वंद व उत्पात को…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
