Author: प्रकाश कुमार यादव
दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 3rd International Day of Clean Air for Blues Shies दिवस के उपलक्ष्य में 13 सितंबर 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा में प्रदूषण के बारे में तथा उनके नियंत्रण और रोकथाम के बारे में बच्चों में जागरूकता कर प्रचार-प्रसार, संबंधित विषयों पर प्रश्नोंत्तर किया गया, कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एल.बी.यादव एवं अन्य शिक्षिकायें शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग दंतेवाड़ा से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. एल. गंगेश, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. मंडल जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. वेणुगोपाल राय जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार,…
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। किसान कल्याण संघ का कार्यकारिणी पूरे छत्तीसगढ़ में तेजी से चल रहा है जिसमें अभी हाल ही में 30 जिलों में संपादित हुआ जिसमें किसान कल्याण संघ के किसान भाई किसान बहनों को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया आज इसी परिपेक्ष में किसान कल्याण संघ के किसान हितैषी जो हमेशा हजारों बार किसान की लड़ाई लड़ कर हमेशा सुख दुख में गरीबों के साथ खड़े रहने वाले ऐसे महान शख्सियत जो गरीब परिवार से बिलॉन्ग करते हुए उन्होंने बड़ी संघर्ष के साथ एक पहचान बनाई उस पहचान की काबिले को देखते हुए किसान कल्याण संघ किसान पुत्र…
“हिन्दी जनमानस की भाषा है , हिन्दी को बनाएं सिरमौर”- बीईओ सतीश प्रकाश सिंह नगरी-धमतरी (गंगा प्रकाश)। वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के शासकीय-अशासकीय शालाओं में 14 सितम्बर को विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया | शासकीय कन्या नगरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा में आयोजित “राष्ट्रीय हिंदी दिवस” के कार्यक्रम में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी भाषा के महत्व को बताया | उन्होंने कहा की पूरे देश में 14 सितम्बर को “राष्ट्रीय हिन्दी दिवस” मनाया जाता है | इस दिन ही साल 1949 को विधान सभा में एक…
राकेश भारती कुसमी / बलरामपुर (गंगा प्रकाश) । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रामनगर पुलिया के पास रामनगर के बीच मुख्य मार्ग में काफी गढ्ढा हो एवम कीचड़ हो जाने के कारण आए दिन स्कूल के बच्चो की वाहन ग्राम पंचायत मदगूरी रास्ते में नही जाने के कारण छोटे छोटे बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार कहने के बाद भी ग्राम पंचायत के सरपंच एवम सचिव द्वारा सड़क बनवाने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्कूल के बस को आगे ग्राम पंचायतो में नही जाने से छोटे छोटे बच्चो को काफी परेशानी…
यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। -जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर के प्रयास से विभिन्न गतिविधियों को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस सत्र (वी.एच.एस.एन.डी.) के माध्यम से पिछले छः महीनों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर वृहद स्तर पर सुधार देखा गया है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर आम जनता में जागरूकता देखा गया है। यद्यपि बीजापुर एक आदिवासी बाहुल्य जिला हैं जहां के अधिकांश निवासियों का जीवन यापन का श्रोत कृषि कार्य, वन संग्रहण और मजदूरी पर निर्भर है। चूंकि उक्त कार्यो से व्यस्त रहने और स्वास्थ्य तथा भोजन में ध्यान नहीं देने की…
यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)।- बुनियादी साक्षरता व संख्याज्ञान को हासिल करने के लिए जिले में समर्थन बुनियादी शिक्षा अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बुधवार दिनांक 14 व 15 सितंबर को संकुल समन्वयकों की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहाहै। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समर्थन बुनियादी शिक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका मुख्य लक्ष्य जिले में 20 प्रतिशत स्टूडेंट लर्निंग आउटकम को हासिल करना है। इसके लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, शिक्षा विभाग व पिरामल फाउंडेशन टीम की ओर से जिले के सभी ब्लाको में 131 प्राथमिक विद्यालयों…
संजय सिंह भदौरिया सुकमा (गंगा)। हाल ही में भारत के कुछ राजस्थान , हरियाणा , महाराष्ट्र , झारखंड आदि राज्यों में गाँठदार त्वचा रोग ( लम्पीस्कीन रोग ) के लक्षण देखने को मिले है । यह रोग गौवंशी तथा भैंसवंशी पशुओं में ” गाँठदार त्वचा रोग वायरस ” के संक्रमण के कारण होता है । इस रोग से ग्रषित पशु के पूरे शरीर में विशेष रूप से सिर , गर्दन , अंगों , थन ( मादा मवेशी की स्तन ग्रंथि ) और जननांगों के आसपास दो से पांच सेंटीमीटर व्यास की गाँठ के रूप में प्रकट होता है । यह गाँठ…
संजय सिंह भदौरिया सुकमा (गंगा प्रकाश)। जिले में स्थित लाइवलीहुड कालेज से पिछले दिनों कुछ बच्चों ने भोजन के खराब व्यवस्था के विषय में वीडियो बनाकर वाइरल कर दिया था जिसे देखकर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी लाइवलीहुड कालेज पहुंची वहाँ उन्होंने सभी छात्रों से इस विषय पर वार्ता की जिसमे कुछ बच्चों ने भोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता सही नहीं रहती तथा कुछ बच्चों ने किसी प्रकार की परेशानी होने से इनकार किया छात्राओं के साथ किया भोजन छात्रों से बात करने के पश्चात दीपिका बालिका छात्रावास पहुंचकर छात्राओं के साथ भोजन भी…
दर्रीपारा। बुधवार क़ो भूतेश्वर नाथ धाम परिसर में मनरेगा मेंट कल्याण संघ के गरियाबंद ब्लाक ईकाई की बैठक आहूत की गई जिसमें बिंदुवार महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई जैसे संगठन में नहीं जुड़े साथियों को अधिक से अधिक जोड़ना, ब्लाँक अध्यक्ष द्वारा स्वेच्छा से पद त्यागने कें विषय में ब्लाँक ईकाई द्वारा अध्यक्ष क़ो अपने पद पर यथावत बने रहने कहा गया,संगठन में अबतक हुए आय व्यय की जानकारी, संगठन को मजबूत बनाने की दिशा आवश्यक कदम उठाने, आगामी दिनों में संगठन के कुछ जरूरी मांगों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को पत्र सौंपना इत्यादि। इस अवसर…
अपनी ही मां की बनी को पुत्र और ले ली मां की जान मैनपुर । तहसील मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूरी पर स्थित अमलीपदर क्षेत्र की झकझोर करने वाली घटना सामने आई है। बीमार मा ने इलाज के लिए डॉक्टर बुलाने कहा तो कलयुगी बेटे ने पत्थर से सर कुचल कर उतारा मौत की घाट,हत्या के बाद डीजल पीकर आत्हत्या की कोशिश किया हत्यारे ने मामला जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।अमलीपदर निवासी हराबाई निषाद उम्र 47वर्ष विगत तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी।बीमार होने के बावजुद परिवार के सभी 5 सदस्य के लिए भोजन बनाती थी।आज सूबह 10:30बजे…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
