Author: प्रकाश कुमार यादव
ग्राम पंचायत कुंजामटोला, आश्रित ग्राम हर्राटोला के 180 से अधिक ग्रामीणों ने जताया इंद्रशाह पर विश्वास झमाझम बारिश के बीच कमलेश नेताम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया विधायक का स्वागत हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।-मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंजामटोला के आश्रित ग्राम हर्राटोला में विधायक ने गंवई बैईठका किया। विधायक का स्वागत करने ग्रामीण 200 से अधिक की संख्या में मुख्य मार्ग तक आए एवम मांदरी नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ विधायक का स्वागत किया। झमाझम बारिश के बीच पूरे ग्रामवासी एक जगह इकट्ठा हुए और सभी ने विधायक से क्षेत्र के समस्या, योजनाओं के…
हरदीप छाबड़ा राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-कन्यादान फाउंडेशन अपनी तीसरी वर्षगाँठ पर 15 राज्यो से चयनित समाजसेवियो को कन्यादान शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा अब तक 67 बहन बेटियो का विवाह कराकर उन्हें रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया गया । इन चयनित सूची में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से कन्यादान फाउंडेशन जिला अध्यक्ष एवं निःस्वार्थ और निःशुल्क समाज सेवा करने वाले एवं दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी विनोद टेम्बुकर को राष्ट्रीय शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। विनोद लगातर निःस्वार्थ भाव से समाज में नारी सशक्तिकरण, रक्तदान, पर्यावरण सरंक्षण, जागरूकता अभियान, प्लास्टिक रोकथाम जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,…
मधुसूदन यादव के बाद बीजेपी का अगला जिलाध्यक्ष कौन ? संगठन नए चेहरे पर कर सकती है विचार हरदीप छाबड़ा राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)।-आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने एवं सत्ता पक्ष पर विभिन्न मुद्दो को लेकर हमले का कोई भी अवसर नहीं छोडऩे वाली भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संगठन में व्यापक फेरबदल तथा वर्षों जिले में संगठन की बागडोर संभालने वाले नेताओं को प्रदेश भाजपा कमेटी में जिम्मेदारी सौंपने का क्रम जारी है। नये प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी अपनी संगठन टीम को मजबूती प्रदान करने के साथ ही राजनांदगांव जिले एवं…
हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-भाजपा मंडल अंबागढ़ चौकी ने नीलू शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर सौजन्य भेंट कर बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक दीपक चौहान,पूर्व महामंत्री देवनारायण कुंभकार, भाजयुमो अध्यक्ष काशी निषाद,भाजयुमो प्रवक्ता शतिष शर्मा उपस्थित रहे
आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगीJCCJ – विष्णु लोधी हरदीप छाबड़ा राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)।-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा 13 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने राजधानी में बड़ी रैली निकाली और अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान विष्णु लोधी ने कहा आजादी के 75 साल के बाद भी गरीब आदिवासी समाज अपने मूल अधिकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, रोटी , कपड़ा, बिजली, पानी और सड़क के लिए सड़क में उतरकर संघर्ष कर रहा है। जबकि राज्य की कुल आबादी में 32 फीसदी आदिवासी है। आदिवासी बाहुल्य…
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)।-छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 15 साल की लड़की से 3 युवकों ने गैंग रेप किया। परिचित युवक झांकी दिखाने के बहाने लड़की को ले गया था। इसके बाद जबरदस्ती शराब पिलाकर अपने दोस्तों के साथ उसका रेप किया। फिर नशे की हालत में लड़की को शहर के एक इलाके में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय 15 साल की लड़की 10 सितंबर की शाम घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंधी कॉलोनी में जीई रोड के पास लड़की की पहचान…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश) । कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले में प्रशासनिक दृष्टीकोण से शासकीय कार्यो के सुचारू रूप से संपादन हेतु 11 पटवारी और 02 आर.आई का स्थानांतरण किया है। कलेक्टर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश अनुसार पटवारी श्रीमती निर्मला ध्रुव तहसील मैनपुर से तहसील, गरियाबंद, श्रीमती प्रमिला गिलहरे तहसील राजिम से तहसील मैनपुर, टीकाराम त्रिवेन्द्र तहसील गरियाबंद से तहसील राजिम, दशरथलाल मांझी तहसील गरियाबंद से तहसील देवभोग, नटेश्वर नायडू तहसील, छुरा से तहसील देवभोग, सुश्री रमूला नेताम तहसील देवभोग से तहसील गरियाबंद, त्रिलोक ध्रुव तहसील देवभोग से तहसील छुरा, रविन्द्र कुमार सिन्हा तहसील राजिम से तहसील मैनपुर, पंकज कुमार साहू तहसील मैनपुर…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 के तहत जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के अनुमोदन उपरांत कलेक्टर प्रभात मलिक ने शिक्षा विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कवरलाल कश्यप लेखापाल का स्थानांतरण शासकीय हाईस्कूल बाड़ीगांव से कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग, सुनील मनोहर प्रधान लेखापाल कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा किया गया है। इसी प्रकार कमलेश ठाकुर सहायक ग्रेड-02 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद, महेश्वर कुमार मारकण्डे सहायक ग्रेड-02 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भसेरा से कार्यालय विकासखण्ड…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 के तहत जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के अनुमोदन उपरांत कलेक्टर प्रभात मलिक ने शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न शालाओं में पदस्थ 89 सहायक शिक्षक (एल.बी.) का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सहायक शिक्षक (एल.बी.) क्रमशः हेमलाल निषाद शा.प्रा.शाला तेन्दूछापर से शा.प्रा.शाला कुम्हरमरा, रामसिंह पहाड़िया शा.प्रा.शाला कनफाड़ 2 से शा.प्रा.शाला पाटसिवनी, रामचरण यादव शा.प्रा. शाला मोतीपानी, से शा.प्रा. शाला गुजरा, जेठन लाल साहू शा प्रा. शाला कालीमाटी से शास. प्रा. शाला ठेलकादादर, पवन कुमार साहू शास. प्रा.शाला डोंगरीपारा से शास. प्रा. शाला तिलईदादर, श्रीमती सविता राय शास. प्रा. शाला लहपीपारा से…
नाराजगी, कलेक्टर दर पर मानदेय की मांग ब्लाॅक में 200 से अधिक रसोइया डटे बेमियादी हड़ताल पर मैनपुर(गंगा प्रकाश)। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाले रसोईया कलेक्टर दर पर मानदेय की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ ब्लाक स्तरीय आंदोलन जनपद पंचायत कार्यालय के सामने कर रहे हैं। ब्लाक के दो सौ से अधिक रसोइयों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। रसोइयों का कहना है कि हर महीने मात्र पंद्रह सौ रुपए के मानदेय से काम कर पाना मुश्किल है। रसोइयों का आरोप…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
