Author: प्रकाश कुमार यादव
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। जिले के लिए कोरबा मेडिकल की सौगात मिलने से हर वर्ग में हर्ष है। इस सुविधा की परिकल्पना से लेकर उसे धरातल पर लाने तक लगातार जुटे रहे प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों का ही नतीजा है, जो अब कोरबा के युवा इसी सत्र से एमबीबीएस में प्रवेश लेकर चिकित्सा शास्त्र की पढ़ाई कर सकेंगे। श्री अग्रवाल की कोशिशों से मिली इस सौगात के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए कमला नेहरू महाविद्यालय परिवार की ओर से भी आभार जताया गया। कमला नेहरू महाविद्यालय परिवार द्वारा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंटकर कोरबा…
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। पितृ पक्ष की शुरुआत इस साल 10 सितंबर से हो गई है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार भद्र पद की शु्क्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत और 25 सितंबर यानी आश्विन महीने की अमावस्या के दिन ये समाप्त हो जाएगा। हिंदू मान्यताओं में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में पूर्वज धरती पर आते हैं। इसलिए उनका तर्पण और श्राद्ध किया जाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार अगर ऐसा नहीं किया जाता है को पितृ दोष लगता है।पितृ पक्ष 16 दिनों तक चलता है और इस दौरान पितरों…
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी लगातार फसल व मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं ।हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में भारी दहशत है ।वन अमला हाथियों को खदेडऩे में जुटा हुआ है। वनमंडल कटघोरा के पसान, केंदई व एतमानगर रेंज में हाथियों का आतंक जारी है। पसान रेंज में सक्रिय 25 हाथियों के दल ने बीती रात पोड़ीकला गांव में उत्पात मचाते हुए जहां आधा दर्जन से अधिक किसानों की धान व मक्का फसल रौंद दी ।वहीं नवरतन नामक एक ग्रामीण के बाड़ी में बंधे गाय पर हमला कर दिया। हाथियों…
भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। आयुष्मान भारत के तहत अब आभा (आयुष्मान भारत हॉस्पिटल हेल्थ एकाउंट) बनाना है। अब जो भी लोग यह कार्ड बना रहे हैं, उन्हें नए फार्मेट के अनुसार कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले 16 डिजिट का नंबर हुआ करता था, अब 6 में पहुंच गया है। अब इस फार्मेट में आने में इसका उपयोग किसी भी प्रदेश में जाकर इलाज करा सकेंगे। डिजीटल पहचान-पत्र की तरह यह कार्ड होगा। इसमें आईडी में ही बीमारी से लेकर व्यक्ति के स्वास्थ्य की हर जानकारी रहेगी। आयुष्मान के मेडिकल डेटा देखने उन्हें आपकी सहमति की जरूरत पड़ेगी। इसके…
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। नवा खाई मनाने ससुराल पहुंचे पति ने विवाद होने पर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सैला की है। आरोपी पति कुमान सिंह पेंड्रा जिले के कोटमी क्षेत्र से पत्नी युमती बाई के साथ नवा खाई त्योहार मनाने अपने ससुराल सैला पहुंचा था।ससुराल में किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे गुस्से में आकर पति ने टांगी से अपनी पत्नी पर…
लक्ष्य अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रही हैं खदानें भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। एसईसीएल को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 182 मिलियन टन का सालाना टारगेट दिया गया है । इस टारगेट को पूरा करने पहले 5 माह में कंपनी लक्ष्य से काफी पीछे है ।लक्ष्य को पूरा करने का पूरा दारोमदार जिले में संचालित मेगा परियोजनाओं पर है ।दिक्कत इस बात की है कि अब तक की स्थिति में जिले की तीनों मेगा परियोजना टारगेट से पीछे चल रही हैं ।एसईसीएल की कुल उत्पादन का 80 से 85 फीसदी कोयला जिले की मेगा परियोजनाओं से ही उत्पादन किया जाता है। इस…
खबर प्रकाशन के बाद एसईसीएल ने दिया नियमों का हवाला भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। एसईसीएल की गेवरा परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई ग्राम कोसमन्दा की जमीनों में शामिल शक्तिदास महंत की 3 एकड़ भूमि के एवज में नौकरी, मुआवजा बसाहट के लिए वर्षों से संघर्षरत पुत्र बंशीदास बदहाली के दौर से गुजर रहा है। उसने एसईसीएल के अधिकारियों पर प्रताडऩा और असहयोगात्मक रवैया तथा प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से अपने बच्चों सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति की गुहार लगाई है। 80 फीसदी दिव्यांग हो चुका बंशीदास अपनी एक बीमार बेटी सहित 5 बच्चों के…
भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। दर्री थाना अंतर्गत निवास करने वाली एक नाबालिक बालिका दिनांक 8/9/22 को दोपहर ट्यूशन जाने के नाम से घर से निकली और देर तक वापस घर नही आने पर घर वालो ने पतासाजी किया।बालिका देर शाम घर पहुंची जहां घर वालो के पूछने पर गोल मोल जवाब देने पर उसके मां बाप ने थाने आकर घटना की जानकारी दिए। इस दौरान थाना दर्री की एएसआई अनिता खेस और महिला आरक्षक शीतला उइके ने बालिका से पूछताछ की तब उसने कोरबा निवासी राजकमल नामक लड़के के साथ जाना बताया।बालिका का कथन cwc में कराए जाने पर उसने राजकमल…
बोलीं कार्यों में लेटलतीफी , कोताही नहीं होगी बर्दाश्त भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। डिप्टी कलेक्टर पुष्पा सीमा पात्रे ने जनपद पंचायत करतला सीईओ का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के तुरन्त बाद ही प्रभारी जनपद सीईओ सुश्री पात्रे ने समस्त स्टॉफ की बैठक लेकर उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर समस्त कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लेटलतीफी या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक कार्य व्यवस्था में कसावट लाने कलेक्टर संजीव झा ने सीईओ जनपद पंचायत करतला एम एस नागेश को जिला कार्यालय संलग्न कर दिया है। उनकी…
अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भिलाई हथखोज इंडस्ट्रियल पार्क में शनिवार हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दो फरार बताए जाते हैं l सुबह की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। एसपी पल्लव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दत्ता पावले उर्फ अरबाज सिद्धीकि, हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु, हैप्पी उर्फ मंजीत सिंह, आकाश…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
