Author: प्रकाश कुमार यादव

अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भिलाई नंदिनी रोड स्थित शराब दुकान को हटाने को लेकर आज से नंदिनी रोड के व्यापारियों एवं आसपास के रहवासियों ने पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में आंदोलन की शुरूआत की। इस दौरान नंदिनी रोड के व्यापारी, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें सहभागिता देते हुए शराब दुकान को जल्द से जल्द हटाने की मांग की। सभी उपस्थित लोगों ने प्रण लिया कि जब तक यहां से शराब दुकान नहीं हट जाती तब तक हम यहां आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान मौके पर उपस्थित महिलाओं ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि…

Read More

तनाव प्रबंधन के माध्यम से रोकी जा सकती हैं आत्महत्या की घटनाए:- डॉ. आकांक्षा जिले में ‘क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन’ थीम पर मनाया जाएगा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। जिंदगी को जी कर देखिए यह बहुत खूबसूरत है।ऐसे ही संदेश के साथ जिंदगी के प्रति उत्साह जगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल, पुलिस थाना और स्कूल-कॉलेज जैसी जगहों पर लोगों को समझाया जा रहा है कि तनाव को भूल जाइए और फिर देखिए, जिंदगी कितनी खूबसूरत है। आत्महत्या की दर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 10…

Read More

राज्य के पोषण तालिका में दुर्ग जिला तीसरे स्थान पर सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ के संदेश की गुंज अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय नगपुरा से आज पोषण जागरूकता को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्राएं, महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों ने साइकिल में लगभग 5 कि.मी. की यात्रा नगपुरा क्षेत्र की परिधि में की और आम नागरिकों के बीच पोषण के संबंध में प्रचार-प्रसार किया। यह रैली स्वामी आत्मानंद स्कूल से शुरू हुई और नगपुरा ग्राम से होते…

Read More

राज्य शासन को 82 लाख से भी ज्यादा के राजस्व का हुआ नुकसान अशोक अग्रवाल दुर्ग (गंगा प्रकाश)। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग के हैरतअंगेज करतूत से राज्य शासन को मिलने वाले राजस्व का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इसे भ्रष्टाचार का एक अनूठा उदाहरण माना जा सकता है जिसमें भारी औद्योगिक क्षेत्र में 90 लाख से भी ज्यादा कीमत की लगभग ढाई एकड़ भूमि में स्थित बंद उद्योग को खाली भूखंड करार देकर महज 8 लाख 28566 रुपए में आबंटित किया गया है। इससे राज्य शासन को 82 लाख रुपए से भी ज्यादा के मिलने वाले राजस्व का नुकसान…

Read More

हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)- शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में एमएससी बॉटनी एमएससी जूलॉजी में क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से 10 -10 सीटों की वृद्धि होने की खुशी में छात्र छात्राओं एवं एनएसयूआई अंबागढ़ चौकी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में पटाखे फोड़ कर मिठाई बाटी एवं क्षेत्रीय विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया जनभागीदारी समिति के छात्र प्रतिनिधि मनीष साहू ने बताया कि कोरोना काल के चलते महाविद्यालय में सीटों से अधिक संख्या में हजारों की संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसके चलते सैकड़ों छात्र प्रवेश से वंचित रह गए थे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष…

Read More

अन्तर्राजीय मवेशी तस्करों को किया गया गिरफ्तार 19 नग मवेशियों को वाहन सहित किया गया जप्त हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश) -नव गठित जिला मोहला मानपुर अं. चौकी पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ( भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में जिले में मवेशी तस्करी पर लगाम लगाने की कवायद के तारतम्य में दिनांक 08/09/2022 को 19 नग मवेशियों (भैंस) से भरी हुई ट्रक मोहला पुलिस द्वारा जप्त कर अन्तर्राजीय तस्करो को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 08/09/2022 को जरिये मुखबिर के सूचना मिली कि अन्तर्राजीय तस्कर वाहन में अवैध…

Read More

जीवन मे छाई निराशा को दीजिये एक नई दिशा जगदलपुर (गंगा प्रकाश):- जगदलपुर निवासी 50 वर्षीय अजीत (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 18 वर्ष पहले उसे नींद नही आने की समस्या थी। इस बीमारी के इलाज के लिये रोजाना 10 से अधिक टेबलेट का सेवन करना पड़ता था। घर में आर्थिक स्थिति अच्छी थी लेकिन सगे सम्बन्धियों के सहयोग नही मिल पाने और बेरोजगार रहने के कारण वह हमेशा तनाव और मानसिक रूप से कमजोर रहने लगा था। इस बात से वह इतना परेशान हो चुका था कि मन में आत्महत्या करने जैसे विचार भी आने लगे थे। मुझे…

Read More

नई दिल्ली(गंगा प्रकाश):-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी पूरे दल-बल के साथ कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले हैं। सड़क पर पैदल चल रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं, हाथ मिला रहे हैं, युवाओं के साथ सेल्फी खींची जा रही है, सड़क किनारे नारियल पानी और चाय की चुस्की ले रहे हैं। कन्याकुमारी जिले में पदयात्रा के दौरान वह किसानों, स्वच्छता कर्मियों, आदिवासी कार्यकर्ताओं और यूट्यूबर्स के साथ बात करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पंचायत नेताओं के साथ भी चर्चा की है। इस क्रम में आज राहुल गांधी की एक महिला के…

Read More

नई दिल्ली(गंगा प्रकाश):-पोन्नैया ने यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें (यीशू) को एक आदमी के रूप में प्रकट किया। वे असल व्यक्ति हैं, शक्ति की तरह नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें एक इंसान के रूप में देखते हैं। तमिल पादरी पोन्नैया का विवादित और भड़काऊ बयान देने का इतिहास रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल राहुल ने यात्रा के दौरान शुक्रवार को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। इस बैठक की वीडियो क्लिप वायरल हो…

Read More

सूरजपुर(गंगा प्रकाश):-जिले में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष में जिला चिकित्सालय में नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, रंगोली और पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नर्सिंग छात्र छात्राओं को गतिविधि के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और भविष्य में आने वाली परेशानियों को हल करने में निडरता के साथ तत्पर रहना है।इस अवसर पर मुख्य…

Read More