Author: प्रकाश कुमार यादव
सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)। नफरत छोड़ो भारत जोड़ों अभियान के तहत पदयात्रा दाऊपारा से प्रारंभ होकर पुल पारा,बड़ा बाजार, चूड़ी लाइन गोल बाजार बलानी चौक पड़ाव पारा होते हुए,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ से पहले जिस उद्देश्य को लेकर यात्रा की शुरुआत की गई उसकी पूर्ति हेतु आदरणीय राहुल गांधी जी एवं समस्त कांग्रेस जनों के उद्देश्य पूर्ति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन 1 दिन पूर्व मुंगेली पुराना बस स्टैंड स्वर्ण जयंती स्तंभ में किया गया जिसमें सभी धर्म गुरुओं द्वारा…
जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर खेली फूलों की होली सदाराम कश्यप मुंगेली(गंगा प्रकाश)। नगर के मानस मंच में लोरमी युवा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन मित्रता के विषय में व्याख्यान के साथ हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई और भागवताचार्य देवी प्रतिभा की आशीर्वाद लेते हुए फूलों के होली खेली। वृंदावन धाम से पधारी अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी प्रतिभा ने सुदामा चरित की कथा सुनाई। भागवताचार्य देवी प्रतिभा ने कहा कि मित्र वही श्रेष्ठ होता है जो विपत्ति में भी साथ निभाए। द्वारिका में…
योजना के प्रारंभ से अब तक जिले के 01 लाख से अधिक मरीज हुए लाभान्वित सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के संचालन से अब तक जिले के 01 लाख 13 हजार 420 मरीज लाभान्वित हुए हैं। वहीं विगत अगस्त माह में 56 हजार 136 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर राहुल देव के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा…
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल में बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजाॅल की गोली सदाराम कश्यप मुंगेली (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आज कलेक्टर राहुल देव ने जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचकर 01 वर्ष से 19 वर्ष के तीन बच्चों अंकित कोशले, मुस्कान दिवाकर और विभा जांगड़े को एल्बेंडाजाल की गोली खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि कृमि की दवा खाने से बच्चों में खून की कमी व कुपोषण दूर होता है तथा मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक होता है। इसी को ध्यान…
पूछे गए सवालों का जवाब देने पर बच्चों की थपथपाई पीठ दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर विनीत नंदनवार आज विकासखंड दंतेवाड़ा अंतर्गत माँझीपदर पहुंच शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला का जायजा लिया। पीला ग्रेड मिले प्राथमिक शाला पहुंच निरीक्षण कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था और शिक्षको की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उपस्थित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित पांचवी कक्षा के बच्चों से विज्ञान के सवाल भी किये। उन्होंने पूछा कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए क्या क्या करना चाहिए। बच्चों ने कहा कि गाडि़यों की रफ्तार धीमी रखें, हेलमेट पहनें। बच्चों से पहाड़ा भी पूछा…
दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। जिले में राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार आज 9 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा के द्वारा स्वामीआत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दंतेवाड़ा से किया गया। इसी क्रम में विधायक के द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ज्ञात है कि उक्त राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आज बनाया जाएगा साथ ही छूटे हुए बच्चों के लिए 14 तारीख को माप अप राउंड के दौरान बच्चों को दवाइयां दी जाएगी। जिले के समस्त 1 वर्ष से 19…
दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज कटेकल्याण विकासखण्ड में समीक्षा बैठक रखी गयी। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। कलेक्टर ने उपस्थित पटवारियों से राजस्व विवाद मुक्त गांव से सबन्धित जानकारी ली। उन्होंने राजस्व से लंबित मामलों का शतप्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। गांवों में भ्रमण कर उनकी समस्या से अवगत होते हुए उनका त्वरित निराकरण करें। जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या न…
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिले में लम्पी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विकासखण्ड साजा के ग्राम ओड़िया एवं भोजेपारा में आज शुक्रवार को 267 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में ग्राम गर्रा, गोडमर्रा, गातापार, ढाप, कोहकाबोड़, रानो इत्यादि ग्रामों में लगभग 3136 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। लम्पी बीमारी के फैलाव के रोकथाम हेतु जिले में टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। उप संचालक पशुधन विकास विभाग बेमेतरा डॉ. राजेन्द्र भगत ने बताया कि गायों में लम्पी वायरस का खतरा फिलहाल छत्तीसगढ़ में नहीं है…
बेमेतरा(गंगा प्रकाश)। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया टेमरी में विराजमान गणपति महाराज जी के उपलक्ष्य में गांव के युवाओं ने समिति बनाकर गणपति जी विराजमान किया है जिसके उपलक्ष्य में आज बहुत ही सुंदर ढंग से जस झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें अतिथि के रुप में शामिल हुए अमित यादव जनसेवक व भाजपा नेता बेमेतरा व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता जहां सर्वप्रथम विराजमान गणपति महाराज जी का पूजा अर्चना कर मंगल आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें अमित यादव ने कहा ऐसे कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति सहित समस्त…
गुरुचरण सिंह राजपूत धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। गणेशोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को भगवान गणेश को पूजा-अर्चना के पश्चात विदाई दी गई। सुबह के समय गणेश पंडालों में हवन-पूजन हुआ। दोपहर बाद से गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर धूमधाम से गाजे बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इस दौरान युवा बच्चे बुजुर्ग और महिलाओ ने डीजे की धुन पर जमकर नाचते हुए आतिशबाजी के साथ भगवान श्री गणेश को अंतिम विदाई दी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर के गांधी चौक बस स्टैंड और जय स्तंभ चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण काफी समय तक…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
