Author: प्रकाश कुमार यादव

भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ) के सदस्यों के द्वारा कमला नेहरू महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यरूप महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर एवं महाविद्यालय के सभी विभाग अध्यक्ष एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित थे प्राचार्य एवं शिक्षकगण का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। माता सरस्वती देवी एवं डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन व्यायाम एवं शिक्षा के बारे में बहुत सी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर राजपूत,…

Read More

भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। पाली स्थित एक मात्र शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक द्वारा बी ग्रेड प्रदान किया गया है। गत दिनों नैक टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद कॉलेज को ग्रेड प्रदान किया गया है। महाविद्यालय की स्थापना सत्र 2013-14 में हुई थी व नवनिर्मित भवन में कालेज 2017 से संचालित है। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा संस्था के नैक मूल्यांकन हेतु दो वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी तारतम्य में नैक पियर टीम द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण मार्च 2022 में किया गया था। उसके उपरांत मई 2022 को सी ग्रेड प्रदान…

Read More

कर्मचारियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा में कोयला उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने की कवायद की जा रही है । इस कड़ी में बेहतर काम करने वाले कामगारों को सम्मानित किया जा रहा है । लक्ष्य से अधिक ड्रिलिंग करने वाले कर्मचारी सम्मानित हुए हैं ।प्रबंधन ने ड्रिलिंग ग्रुप के कर्मियों को सम्मानित कर हौसला अफजाई की है। कुसमुंडा मेगा परियोजना में ड्रिलिंग ग्रुप (माइनिंग एवं एक्सकावेशन) के द्वारा एक दिन में 2400 एमटीएस लक्ष्य के विरुद्ध 3000 एमटीएस ड्रिलिंग कर बेहतरीन कार्यनिष्पादन किया गया । एरिया जनरल मैनेजर द्वारा पूरी टीम को…

Read More

भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। जिले के दीपका तहसील अंतर्गत रेवन्यू सर्किल के पटवारी हल्का नंबर 50 में किये जा रहे अवैध निर्माण की सूचना पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। तहसीलदार ने आदेश के परिपालन में मौके पर पहुंच अवैध निर्माण पर रोक लगा दी। तहसीलदार विरेंद्र श्रीवास्तव ने कटघोरा एसडीएम के द्वारा 29 अगस्त को जारी एक आदेश के परिपालन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में उदय नारायण कलार पिता सालिगराम के द्वारा एसडीएम के पास शिकायत की गई थी कि झाबर गांव में उसके स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 627/6 रकबा 0.032 हेक्टेयर है। इस जमीन…

Read More

भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। ट्रेन में सफर करने वाले ऐसे यात्री जिन्हें प्लेटफार्म बदलने पर परेशानी होती है, जो दिव्यांग होते हैं और बुजुर्ग यात्रियों के साथ बीमार यात्री व उनके परिजनों को अब व्हील चेयर अथवा एफओबी की सीढिय़ां नहीं नापनी पड़ रही है। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से 2-3 को जोडऩे के लिए लिफ्ट की सेवा यात्रियों को मिलने लगी है। यह सेवा फरवरी में ही शुरू हो जानी थी, लेकिन विलंब से काम पूरा होने के कारण अब जाकर शुरू हो पाई है।रेलवे स्टेशन कोरबा में बीमार, बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों के साथ उनके परिजनों…

Read More

अपहरण मामले में आया नया मोड़, आयोग की टीम ने भी लिया संज्ञान भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। कुसमुंडा क्षेत्र से लापता युवती का कॉल आने और अपहरण की जानकारी देने के बाद महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है। बुधवार को आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय मामले की जानकारी लेने कुसमुंडा पहुंची। उन्होंने थाना से युवती के खोजबीन के संबंध में अपडेट के बारे में पूछा। वहीं इसके बाद युवती के घर पहुंचकर 2 घंटे तक परिजन से उसके बारे में पूरी जानकारी ली। जिसमें पता चला है कि लापता होने के दिन युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन…

Read More

भरने लगे हैं राखड़ बांध , महज 20 फीसदी ही राख का हो रहा उपयोग भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। राज्य उत्पादन कंपनी के संयंत्र राखड़ निष्पादन में पीछे हैं। महज 20 फीसदी राखड़ निष्पादन के कारण कंपनी के ऐश डैम फुल है। जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए राखड़ का निष्पादन नहीं किया गया तो राखड़ बांध में जगह कम पड़ जाएगी। जिसका दुष्परिणाम जिले वासियों को भुगतना पड़ेगा ।वैसे भी जिले में प्रदूषण की समस्या कम नहीं है। राज्य उत्पादन कंपनी के चारों ऐश डेम में अभी 11 करोड़ 54 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा राखड़ अब भी…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ , खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा 20 वर्षों के बाद पुनः छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन वृहद स्तर पर 18 सितंबर से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट में विश्व के 15 देशों के लगभग 500 शतरंज के दिग्गज शामिल होंगे। इस आयोजन की प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव एवं प्रदेश शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा, विनोद राठी महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ, हेमंत खुटे…

Read More

शिक्षक और प्रतिभावान छात्रों का शौर्य संगठन ने किया सम्मान उत्कृष्ट कार्यशैली हेतु शौर्य संगठन के फलेंद्र, सुरेश व लक्ष्मी को अमेरिका से मिला प्रमाण पत्र अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। बी एजुकेटेड मूवमेंट संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एवं नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग से सम्बद्ध शौर्य युवा संगठन आदर्श ग्राम कोड़िया द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार शाम को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शौर्य संगठन के शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग प्रभारी सुरेश साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके विभाग के नेतृत्व में आयोजित किया गया था जिसमें शिक्षकों व प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिडिल स्कूल गोरकापार…

Read More

अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत थर्ड जेंडर समुदाय के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज हुआ। जिसमें समुदाय ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने कहा कि यह एक अच्छा स्वास्थ्य शिविर है जिसमें हर प्रकार की सुविधा मौजूद है, तुरंत टेस्ट होने के साथ ही रिपोर्ट भी समय पर मिल जाती है और बीमारियों के कारणों का पता चलता है तथा दवाइयां भी ऑन द स्पॉट मिलती हैं। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे और स्वास्थ्य…

Read More