Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर (गंगा प्रकाश)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कैप्टन ढिल्लन का चयन शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यू.सी.आर.सी. लीडर एशिया, वर्ष 2022 के लिए बेस्ट इमर्जिंग लीडर के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि के लिए डब्ल्यू.सी.आर.सी. फेस्ट 2022 लंदन में श्री ढिल्लन ब्रिटिश संसद में सभा को संबोधित करेंगे।इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल सुश्री उइके ने कैप्टन ढिल्लन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने श्री ढिल्लन से राज्य की कला-संस्कृति को भी लंदन यात्रा के दौरान वहां प्रसारित करने को कहा। इस…
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती भेंड़िया, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.नायक और विधायक श्रीमती अनिता शर्मा हुईं शामिल रायपुर में तेलीबांधा तालाब से रैली निकालकर सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेश श्रीमती भेंड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समाज को कुपोषण मुक्त बनाने दिलाई शपथ रायपुर (गंगा प्रकाश)। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अगुआई में ’सही पोषण देश रोशन’ और ’गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ’़ के संदेश के साथ आज सुबह राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राईव) से विशाल साइकिल रैली निकाली गई। पोषण माह अंतर्गत…
छुरा(गंगा प्रकाश):-लोगों का लालच और कम समय में बिना मेहनत के शार्टकट से पैसा कमाने का सपना इन दो चीजों ने अकील को कम समय के अंदर ही मामूली से खाईबाल से सट्टा किंग बना दिया हैं। सट्टे में रकम कमाने के लिए सट्टा खेलने वाले अजब गजब गणित लगाते हैं। नंबरों के इस खेल में लकी नंबर निकालने के लिए हर चीज में जोड़ घटाव और गुणा भाग चलता है। यहां तक कि सपने में कोई नंबर दिख जाए खेलने वाले उसमें बड़ी रकम दांव पर लगा देते हैं।सट्टेबाज धड़ा लगाने पर एक रुपये का 80 रुपये भाव देते…
हरदीप छाबड़ा रायपुर (गंगा प्रकाश)-मानवता की चादर धर्म एवम मानवता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले धन-धन श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 401 साला पावन प्रकाश पूरब शताब्दी वर्ष की खुशी में सिक्ख समाज बसना द्वारा 28 अगस्त को संगत का एक जत्था ऐतिहासिक गुरु धाम के दर्शनार्थ यात्रा के लिए निकला।जो की 5 सितंबर को वापस पहुंचा। श्री गुरुद्वारा साहिब बसना पहुंच कर यात्रा की निर्विघ्न सफलता के लिए वाहगेरु जी का शुक्रिया अदा कर अरदास की गई उपरांत शरबत साध संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। इस धार्मिक यात्रा का जत्था सिक्ख…
दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला मनरेगा मेट संघ पदाधिकारियों का पहली बैठक देवभोग रेस्ट हॉउस में आयोजित किया गया। इस बैठक में गरियाबंद, फिगेश्वर, छुरा, मैनपुर, देवभोग ब्लाँक के मनरेगा मेट संघ पदाधिकारी शामिल हुए ।जिसमें संगठन क़ो मजबूती प्रदान करने व कुटुंब एप्स के द्वारा सभी सदस्यों को जोड़ने, गरियाबंद जिला मनरेगा मेट संघ का पंजीयन करने, केंद्री सर्वे ऑडिट टीम के संबंध में जानकारी, अभी तक किए गए कार्य का आय-व्यय की जानकारी, सदस्य शुल्क हर ब्लॉक से 100 रुपये देने आदि के बारे में चर्चा किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष परमेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सोहन…
विकास कुमार ध्रुव छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में प्रति वर्ष की भांति छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सभी शिक्षकों को सभा कक्ष में पुष्प वर्षा करते हुए आमंत्रित किया गया साथ ही साथ सबको आसन प्रदान किया गया सभी गुरुओं को मां शारदे एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पूजा अर्चना करने आमंत्रित किया गया सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चलचित्र पर पूजा अर्चना करने पश्चात सभी का गुलाल लगाकर व श्रीफल एवं कलम भेंटकर सम्मान करते आशीर्वाद लिया पश्चात सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना प्रस्तुत की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा सीट निकाल कर, शिक्षक शिक्षिकाओं के…
विकास कुमार ध्रुव पाण्डुका (गंगा प्रकाश):- गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम मुरमुरा के प्राकृतिक घनघोर डोंगरी एवं वनो के धरोहर पर स्थित मां झरझरा मंन्दिर मुरमुरा में क्वांर नवरात्र का मनोकामना ज्योति कलश रसीद बुक कटना प्रारंभ हो गया है व ज्योति प्रज्ज्वलित के लिए 651 रूपय रखा गया है श्रद्धालुओ का भाव भक्ति के साथ मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करना चाहते है वह समिती के पदाधिकारीयों से सम्पर्क कर ज्योति बुक कटवा सकते है। वही झरझरा विकास के पदाधिकारीयो ने बताया कि इस वर्ष बढे़ ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा और नौ दिनो तक मां झरझरा मन्दिर…
माँ ही पहली शिक्षिका, पहला स्कूल”.. ग़फ़्फ़ु मेमन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद नपा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने माता के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड किया और साथ ही उन्होंने एक मार्मिक कैपसंन लिखा पोस्ट में उन्होंने अपनी माँ को अपना पहला गुरु बतलाया पालिका अध्यक्ष ने आगे लिखा,माँ एक उम्मीद है, एक आस है परिवार की हिम्मत और विश्वास है,माँ संघर्ष की आंधियों में हौसलों की दीवार है परेशानियों से लड़ने को दो धारी तलवार है,मेरी माँ जिम्मेवारियों से लदी गाड़ी का सारथी है सबको बराबर का हक़ दिलाती यही एक महारथी है,माँ ज़मीर है माँ…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र. 40 के ईदगाह भाटा, तुर्की तालाब के पास में निवासरत शकुर अली, उम्र- 86 वर्ष, पिता- स्व. श्री मूबारक अली को व्हील चेयर भेंट किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज दिव्यांग व्यक्ति शकुर अली को विधायक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से व्हील चेयर भेंट किया गया।
विकास कुमार ध्रुव छुरा(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला के आदिवासी ब्लाक छुरा अन्तर्गत ग्राम मड़ेली में अमात्य गोड़ समाज ने नवाखाई पर्व धूमधाम के साथ मनाया। अमात्य गोड़ समाज अपने ईष्ट देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना किया की। नवाखाई का पर्व परंपरा अनुसार नवाखाई को लेकर ग्रामीण में बहुत उत्साह देखने को मिला । आदिवासी बाहुल्य ग्राम मड़ेली में अमात्य गोड़ समाज के द्वारा नवाखवाई पर्व में नया चिवड़ा चावल का भोग बड़ा देव दूल्हा देव देवी देवताओं कुलदेवी तथा अपने पूर्वजों को अर्पित कर पूरे आदिवासी परिवार एक साथ अपने देव घर में बैठ कर नये धान की बालियां,नये चावल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
