Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह सोमवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 21 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से निराकृत किया। साथ ही अन्य आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम आमदी (द) व ग्राम द्वारतरा के लोगों ने वन पट्टा प्रदान करने, ग्राम कोपरा के आनंदराम ने आठवीं व पाचवीं की अंकसूची सुधारने, ग्राम कोमा की गीतिका साहू ने श्रम…

Read More

राज्य की कांग्रेस सरकार को चेतावनी शराब दुकानें बंद करें अन्यथा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने रहे तैयार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद कांग्रेश के शराब बंदी के बाद वादाखिलाफी के विरोध में गरियाबंद ज़िले की भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विरोधी नारा लगाते हुए जुलूस निकाल कर शराब भट्टी तक पैदल मार्च किया। 2018 विधनसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी नें अपनी घोषणा पत्र में सरकार बनते ही पूर्ण शराब बंदी का वादा किया था। ३ साल से अधिक समय बीत गया है। कांग्रेस सरकार अपने वादा से मुकर गई। जिस पर अमल की मांग करते हुए गरियाबंद भाजपा महिला मोर्चा की…

Read More

खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में. जागती आंखों से देखे गए सपनों के साथ, अपने ऐतिहासिक नाम के अनुरूप गौरव की आकांक्षा, विकास, व्यापारिक, प्रशासनिक सुविधाओं के अरमान लिए नया जिला प्रस्तुत है.इसका भौगोलिक क्षेत्रफल 1 लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर, 4 लाख 68 हजार की जनसंख्या और दो विकासखंड के साथ, 488 गांव वाला जिला होगा, जिसमे सबसे बड़ा शहर खैरागढ़ और सबसे बड़ा गांव मुढ़ीपार होगा. हिंदी के साथ पूरे भाग में छत्तीसगढ़ी बोली जाती है. पर्वतीय इलाकों में थोड़े लोग गोंडी, पहाड़ी, और मराठी भी बोलते-जानते हैं. कृषि उत्पादन में पूरी तरह समर्पित नवगठित जिले को मोटे तौर…

Read More

नवपुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ली बैठक खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)। नव गठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों की बैठक आहूत कर जिले के अपराध व क़ानून व्यवस्था परिदृश्य के संबंध में सामान्य जानकारी प्राप्त कर नए जिले के आकांक्षाओं के अनुरूप बेहतर पुलिसिंग के संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब, एनडीपीएस मादक द्रव्य जैसे संपूर्ण अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही, बेसिक पुलिसिंग पर जोर, सभी थानों में आम जनता से अच्छा व्यवहार, बीट सिस्टम को दुरुस्त करना,…

Read More

अविनाश वाधवा रायपुर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर और ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक हुआ संपन्न, बैठक में विभिन्न विषयों में चर्चा किया गया आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वही बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बलोदा बाजार विधानसभा के प्रभारी राजेश अवस्थी उपस्थित रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि अब चुनाव का समय काफी करीब आ चुका है हम सभी को प्रदेश संगठन के द्वारा दिए गए जवाबदारी और कार्यों को मंडल से लेकर के बूथ स्तर तक समय से कार्य को करना होगा और हमारे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितंबर…

Read More

अविनाश वाधवा तिल्दा-नेवरा(गंगा प्रकाश)। गौरवग्राम-तुलसी(मानपुर) में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के तत्वावधान व युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहीदों के स्मृति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को सच्ची मायने में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस वर्ष आजादी के 75वी अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में सन 2010 में सुकमा(बस्तर) में नक्सली हमला में सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हुवे 76 CRPF के जवानों के नाम पे 76 नग 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाली देवस्वरूप बरगद,पीपल,नीम का पौधा रोपा गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में अखिल विश्व गायात्री परिवार के वरिष्ठ परिजन श्याम बैस, पूर्व राज्यसभा सांसद…

Read More

कभी आलू की फैक्ट्री तो कभी लीटर में बताया आटे का भाव, बड़े मौकों पर छोटी गलतियां क्यों कर जाते हैं राहुल गांधी नई दिल्ली(गंगा प्रकाश):-कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर से होगी जो कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर पर जाकर खत्म होगी। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इससे पहले पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को महंगाई को खिलाफ हल्ला बोल रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की लेकिन तभी विशाल…

Read More

एक दिव्यांग शिक्षक ऐसा भी जिसकी महज 300 रुपये मासिक पेंशन से चलता है गुजारा राजनांदगांव(गंगा प्रकाश):शिक्षक स्वयं अंधकार में रहकर दूसरों को प्रकाशवान बनाता है। यह कहावतें अक्सर आपने किताबों में पढ़े होंगे। लेकिन यह सिर्फ किताबों में ही नही बल्कि हकीकत में भी है। हम बात कर रहें हैं छुरिया ब्लाक मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत घोघरे के रहने वाले दिव्यांग युवा टेकराम सलामे जो कि शरीर से 85% दिव्यांग होने के बावजूद भी गाँव मे बच्चों को पिछले छः सालों से निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। यहीं नही कोरोना महामारी के दौरान सब कुछ बंद हो गया…

Read More

नई दिल्ली(गंगा प्रकाश):-विधानसभा में बैकडोर भर्तियों पर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाई हुई है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी विधानसभा भर्तियों को भ्रष्टाचार की श्रेणी में रख दिया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी विधानसभा भर्तियों पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। प्रियंका के हमले के बाद कांग्रेस विस की भर्तियों को लेकर और भी मुखर हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने फिर दोहराया कि जिन लोगों ने नैतिकता का ताक पर रखते हुए अपने नाते-रिश्तेदारों को नौकरियां दिलाई हैं,…

Read More

नई दिल्ली(गंगा प्रकाश):-दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस महंगाई के खिलाफ ‘हल्लाबोल रैली’ कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता रामलीला मैदान में पहुंचे। इस रैली में राहुल गांधी को बड़े चेहरे के तौर पर पेश किया गया है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। इससे पहले ही जयराम रमेश समेत कई नेता कह चुके हैं कि वे राहुल गांधी को अध्यक्ष रूप में देखना चाहते हैं। अब इस हल्लाबोल रैली से भी यही नजर आ रहा है…

Read More