Author: प्रकाश कुमार यादव

लैलूंगा में सयुक्त पत्रकार संघ ने मुकेश चंद्राकर की हत्या की निंदा की, समयबद्ध कार्रवाई की मांग की लैलूंगा (गंगा प्रकाश)। लैलूंगा संयुक्त पत्रकार संघ ने बीजापुर (छत्तीसगढ़) के युवा स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बारे में जानकर स्तब्ध है। पत्रकारों ने कहा कि हम हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और अपराधियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई की मांग करते हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित स्थानीय प्रेस क्लब के सभी साथी ने मामले का संज्ञान लेने और राज्य सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग करता है। दुख और क्षति की इस घड़ी में लैलूंगा के समस्त पत्रकार…

Read More

पत्रकार की हत्या पर रायगढ़ में विरोध की आग, पैदल मार्च और श्रद्धांजलि के साथ न्याय की मांग रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या के बाद रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने इस अमानवीय घटना के विरोध में पैदल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। रायगढ़ प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों ने गांधी चौक से शुरू होकर कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड, और सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक तक पैदल मार्च किया। इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने हाथों में मोबाइल जलाकर दिवंगत साथी के प्रति अपनी…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर जिले के मुखर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की एक भ्रष्ट ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने नृशंस हत्या कर उनके शव को सैप्टिक टैंक में छुपाकर रखा था।मुकेश चंद्राकर की हत्या पर गरियाबंद जिला सहित पूरे देश एवं प्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है।पत्रकार मुकेश चंद्राकर की इस तरह नृशंस हत्या से गरियाबंद जिले के सभी पत्रकार स्तब्ध हैं। आज 4 जनवरी शनिवार को नगर के तिरंगा चौक में प्रेस क्लब व जिले के पत्रकारो ने स्व,मुकेश चंद्राकर के असामायिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कैंडल जलाए और दो मिनट का मौन…

Read More

घटना में शामिल हत्यारों और षड्यंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग छुरा (गंगा प्रकाश)। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की सूचना के बाद पूरे प्रदेश भर के पत्रकारो में गहरा आक्रोश है। इस घटना को लेकर आज छुरा के पत्रकारों ने भी एकता का प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र तिवारी, संतोष जैन और समद खान के नेतृत्व में स्थानीय सभी पत्रकार कुलेश्वर सिन्हा, प्रकाश कुमार यादव,परमेश्वर राजपूत, यामिनी चंद्राकर, उज्जवल जैन, इमरान मेमन, मेष नन्दन पांडेय ने संयुक्त रुप से थाना प्रभारी छुरा को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम लिखित…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा नशीली दवाई का अवैध तस्करी करते 90 टेबलेट के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार । फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नया सवेरा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा, नशीली दवाई, शराब, जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे आज दिनांक 04/01/2025 को थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक पवन वर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की दो व्यक्ति नशीली दवाओं (टेबलेट) की बिक्री हेतु व धन अर्जित करने हेतु खरियार रोड उड़ीसा से फिंगेश्वर की और एक मोटरसायकल से आ रहे है…

Read More

राजिम, छुरा, फिंगेश्वर तरफ से आने वाली गाड़ियां गुरूकुल कॉलेज में होगी पार्क मैनपुर, देवभोग एवं पारागांव तरफ की गाड़ियां देवभोग रोड़ में कन्या छात्रावास के सामने होगी पार्क गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी 2025 को प्रस्तावित है। इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल में शामिल होने वाले लोगों के गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। राजिम तरफ से एनएच के माध्यम से आने वाली गाड़ियां मालगांव चौक से कोचवाय मोड़ तक…

Read More

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत, सेप्टिक टैंक में मिली लाश बीजापुर (गंगा प्रकाश)। बस्तर के मशहूर यूट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उनकी लाश बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुई। इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापता होने के बाद मिली लाश मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 से लापता थे। उनके परिजनों ने बीजापुर पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।…

Read More

कांडसर पहाड़ी में मूठभेड़, एक नक्सली शव बरामद दो नक्सली घायल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह गरियाबंद जिला बल, SOG नुआपड़ा, 65 और 211 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 207 कोबरा की संयुक्त टीम उदंती एरिया कमिटी के नक्सली की आसूचना पर गश्त पर रवाना हुई थी. सुबह 7 बजे के करीब सुरक्षा बल और नक्सली के बीच कांडसर पहाड़ी में मूठभेड़ शुरू हुई. जिसमें एक नक्सली का शव अब तक बरामद हो चुका है और 3 सिंगल शॉट हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया…

Read More

स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित निवास पहुंचकर कर डॉ. महंत ने दी श्रद्धांजलि रायपुर (गंगा प्रकाश)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर पहुंचकर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व छग के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की । स्व. डॉ. सिंह के निधन पर आयोजित अरदास में मृत आत्मा की शांति के लिए आयोजित शांति पाठ में भी शामिल हुए व इस दुख की घड़ी में…

Read More

वय वंदन योजनाः बुजुर्गाे को मिल रही विशेष स्वास्थ्य सहायता, विशेष शिविर का आयोजन कर बनाए जा रहे कार्ड जिले में अब तक 2000 से अधिक वय वंदन कार्ड बनाए गए बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। देश के सभी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से बुजुर्गो को यह स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है जिसके तहत उन्हें 5 लाख रूपए की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। बुजुर्गो ने इस योजना को वरदान बताया है और प्रधानमंत्री…

Read More