Author: प्रकाश कुमार यादव
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। रायपुर से सरायपाली मार्ग पर चलने वाली बसों में आरंग का किराया, तुमगांव-पटेवा-झलप व पिथौरा का किराया 200 रुपए लिया जा रहा है। खास बात यह है कि दादागिरी के साथ वसूले जा रहे किराए की टिकिट भी दी जा रही है। बता दें कि प्रदेश में बसों के निजीकरण होने के बाद से निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी अपने चरम पर है। इसके अलावा बस परिचालक का सवारियों के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं होता। कुछ यात्री इसकी शिकायत भी करते हैं, पर परिवहन व पुलिस विभाग कभी-कभी औपचारिक कार्रवाई ही करते हैं। एक यात्री…
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में पदस्थ कानूनगो को रिश्वस्त लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। पर, शिकायतकर्ता निलंबित कोटवार के कथन की भी जांच से स्थानीय राजस्व विभाग पर लगे गंभीर आरोप की भी पुष्टि हो सकती है। बता दें कि उक्त कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ता एक कोटवार ही हैं। तहसील क्षेत्र के आरबी चिपमेन के कोटवार राजू चौहान ने मीडिया के सामने पिथौरा तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें रेत के एक मामले में रिश्वत लेते वीडियो के कारण पिथौरा तहसीलदार नितिन ठाकुर ने अपने अधिकार क्षेत्र से…
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि बाबासाहेब संविधान निर्माता हैं देश को दिशा देने वाले महापुरुष हैं। उनका अपमान, उनके निर्मित संविधान का अपमान देश नहीं सहेगा। गृह मंत्री माफी मांगें।’’ अमित शाह और भाजपा के लोगों के दिमाग में जो ‘मनुस्मृति’ और आरएसएस की विचारधारा है, वह दर्शाती है कि वे बाबासाहेब के संविधान का आदर नहीं करते। आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा हम शाह की टिप्पणी का पुरजोर विरोध करते हैं। बाबासाहेब का अपमान देश और देशवासी सहन नहीं करेंगे।’’ गृह मंत्री अमित शाह पूरे देश से माफी मांगें…
किसानों का किया गया सम्मान, स्प्रेयर वितरित बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल पूर्ण होने और सुशासन सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय मस्तुरी में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किसानों के नाम पाती को पढ़कर सुनाया गया। कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित किसानों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी समारोह के मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में कृषक संगोष्ठी और प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया। महिला समूहों को दिए 78 लाख के ऋण स्वीकृति आदेश मुख्य अतिथि डॉ…
कांग्रेस ने मसोरा टोल नाका का किया घेराव कोंडागांव वासियों को टैक्स छूट देने की रखी मांग कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे 21 दिसंबर को मसोरा टोल नाका का घेराव कर नाकाबन्दी किया गया।कांग्रेसीयों ने टोल संचालक और सरकार को आड़े हांथों लेकर जमकर नारे बाजी की। जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा सभी टोल नाका मे स्थानीय लोगों को छूट होती है परन्तु कोंडागांव मसोरा स्थित टोल मे स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं है जिसे लेकर पूर्व मे कलेक्टर कोंडागांव से मुलाक़ात कर स्थानीय लोगों को टोल मे छूट देने की…
घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिये चुनावी तैयारी जोरों पर है आज 21 दिसंबर को घरघोड़ा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिंदी माध्यम विद्यालय में विभिन्न विभागीय कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है । 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार घरघोड़ा मनोज कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व और व्यवस्था में सम्पन्न कराया जा रहा है । रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता घरघोड़ा तहसीलदार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज से त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा…
महिलाओं को दूर दराज से पानी लाने की समस्या से मिली निजात बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत पोंगरिहा का आश्रित ग्राम देवरी है जो कि जिला मुख्यालय से लगभग 32 किमी की दूरी पर स्थित है। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, यह छोटासा ग्राम है जिसमें 115 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पहले गांव के लोगों को शुद्ध पेय जल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी। देवरी के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और बरसात में गंदा पानी निकलने कि…
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र स्टेडियम पटना बिहार में 24 दिसंबर से 02 जनवरी 2025 तक 14/17/19 वर्ष बालक बालिका वर्ग में आयोजित किया गया हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की रग्बी टीम में महासमुंद जिले के 09 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम 22 दिसंबर को साऊथ बिहार एक्सप्रेस से रवाना होगी। जिले के खिलाड़ियों का चयन जगदलपुर, महासमुंद और बलौदाबजार मे आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया हैं। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसदा से ईशा…
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मैनपुर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल देहारगुड़ा के विद्यार्थी रहे ग्राम लेडीबाहर के निवासी खिलेश्वर ठाकुर को सीआरपीएफ बनने पर आज विद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित कर सरपंच के मुख्य आतिथ्य एवं संकुल प्राचार्य गोविंद पटेल के अध्यक्षता में बधाई प्रेषित की गई । इस संबंध में प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल ने बताया कि ग्राम लेडीबाहर निवासी खिलेश्वर ठाकुर दिनांक 3/7/2013 को कक्षा छठवीं में प्रवेश लेकर लगातार 5 वर्षों में हाई स्कूल देहारगुड़ा से अच्छे अंको से उत्तीर्ण किया था वह सरल सहज स्वभाव के विद्यार्थी थे सीआरपीएफ में चयन होने…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के ग्राम धनागर के चार युवाओं के साथ जिंदल सिमेंट प्लांट के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना ने पूरे क्षेत्र में गुस्से और हलचल का माहौल बना दिया है। यह घटना उस समय घटी जब ये युवक जिंदल सिमेंट कंपनी के अधिकारियों से यह जानने के लिए गए थे कि उन्हें कब तक नौकरी मिल सकेगी। जिंदल कंपनी ने पहले ही इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, और ये युवक उसी सिलसिले में अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए प्लांट पहुंचे थे। ग्राम धनागर के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
