Author: प्रकाश कुमार यादव
घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का किया जा रहा सर्वे स्वास्थ्य कार्डधारी बुजुर्गो को 5 लाख रूपये चिकित्सा बीमा का मिलेगा लाभ 31 दिसम्बर तक किया जा रहा शिविर का आयोजन गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। केन्द्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करने प्रधानमंत्री वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में भी घर-घर जाकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सर्वे किया जा रहा है। साथ ही च्वाईस सेंटर के माध्यम से उनका वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है…
युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में लिया भाग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र, जिला गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन विगत दिवस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में किया गया। युवा उत्सव में जिले के युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए युवाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके शामिल हुए। युवा उत्सव प्रतियोगिता…
रायपुर (गंगा प्रकाश) – उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तरप्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र , पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। मंत्री…
(आज गीता जयंती विशेष) – गीता जयंती प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी यानि आज के ही दिन मनायी जाती है , इसे मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं। दुनियाँ के किसी भी धर्म-संप्रदाय के ग्रंथों का जयंती नहीं मनाया जाता सिर्फ गीता जयंती ही मनायी जाती है। क्योंकि अन्य ग्रंथ इंसानों के द्वारा लिखे या संकलित किये गये हैं जबकि गीता का जन्म स्वयं भगवान के श्रीमुख से हुआ है। गीता का दूसरा नाम गीतोपनिषद है। भगवद्गीता में कई विद्यायें बतायी गयी हैं। इनमें चार प्रमुख हैं- अभय विद्या , साम्य विद्या , ईश्वर विद्या और ब्रह्म…
बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में शहीद वीर नारायण सिंह क़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनाखान में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खोलने , सोनाखान मड़ई मेला के लिये 15 लाख देने , 23 पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में हाई मास्ट लाईट लगाने , सोनाखान के तीन तालाबों का अमृत…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ऐतिहासिक , पुरातात्विक एवं धार्मिक दृष्टि से प्रमुख स्थान श्रीदूधाधारी मठ द्वारा संचालित राजेश्री महन्त वैष्णवदास संस्कृत पाठशाला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अगहन शुक्ल पक्ष एकादशी जिसे मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं। इस दिन यानि आज दोपहर बारह बजे से दूधाधारी मठ , संस्कृत पाठशाला , मठपारा में गीता जयंती मनाया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये डॉ० तोयनिधि वैष्णव आचार्य श्रीदूधाधारी संस्कृत विद्यालय मठपारा रायपुर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि श्रीदूधाधारी मठ संस्कृत पाठशाला द्वारा आयोजित गीता जयंती महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महामहिम…
रायपुर (गंगा प्रकाश) – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में केबिनेट की बैठक के बाद वहां से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जायेंगे। वे यहां पुराना बस स्टैण्ड एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद दोपहर दो बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से पखांजूर जायेंगे। मुख्यमंत्री वहां की पुराना बस स्टैण्ड स्वर्गीय असीम राय की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो…
कलेक्टर के निर्देशानुसार पांच सदस्यीय जांच दल गठित जांच कर की जायेगी कार्यवाही गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विगत दिनों हायर सेकेण्डरी स्कूल मैनपुर के छात्र छात्राओं द्वारा जिला कार्यालय पहुंचकर शिकायत किया गया है कि, संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं कुछ शिक्षक शिक्षिकाओं दवारा प्रताड़ित किया जा रहा है। एक शिक्षक दवारा लम्बे समय से बेड टच / दुर्व्यवहार किया जा रहा है, तथा पूर्व प्राचार्य को संस्था में वापस करने की मांग की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने बताया कि छात्रों की मांग व शिक्षकों पर गंभीर आरोप को संज्ञान में लेते हुये, कलेक्टर दीपक अग्रवाल के…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय ठाकुर दलगंजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में शालेय स्तरीय त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनमयदु ,अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप अंकुर पहाड़िया,सदस्य शा.वि.प्र.स. संतोष पुरी गोस्वामी,वकीलसाहब सुयशसोनी,शा. वि. प्र. स.एवं एस.एस.कंवर प्राचार्य उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना व राजकीय गीत अरपा पैरी की धार के साथ हुआ तत्पश्चात विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़,200 मीटरदौड़ कबड्डी,भालाफेंक,खोखो, क्रिकेट,शामिल है । जिनके विजेता के नाम इस प्रकार हैं 100 मीटर दौड़ में लिकेश्वर…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कृषिमहाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर गरियाबंद के चतुर्थ वर्ष के छात्र- छात्राओं को महाविद्यालय के रावेरेड्डी कार्यक्रम के अंतर्गत दो सप्ताह के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, भलेसर,महासमुंद मे दिनांक 10/12/2024 सेदिनांक 23/12/2024 तक अनुलग्न ,अटैचमेंट, किया गया है,जिसमें कृषिविज्ञान केंद्र के विभिन्न इकाइयों का भ्रमण एवं विस्तृत जानकारी के साथ के वीके में चल रहे समस्त परियोजना एवं प्रसार तथा अनुसंधान से संबंधित समस्त पहलुओं पर विस्तार से छात्र- छात्राओं को अवगत कराया जाएगा।इस दौरान केवीके के प्रक्षेत्रअधिकारी कमल कांत लोधी द्वारा विद्यार्थियों को केवीके के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया और कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
