Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधान के अनुसार उचित मूल्य दुकान के संचालन के युक्तियुक्तकरण के तहत अनुविभाग गरियाबंद में ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत कामरभौदी में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन किया जाना है। राशन दुकान संचालन हेतु लेम्पस, ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, वन सुरक्षा समितियां, अन्य सहकारी समितियों से निर्धारित प्रारूप में 11 दिसम्बर 2024 तक आवदेन आमंत्रित किये गए है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में एसडीएम कार्यालय गरियाबंद में स्वीकार किये जायेंगे। राशन की दुकान निजी व्यक्ति को आबंटित नहीं की जायेगी। ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, वन…
ग्रामीणों के समस्याओं से संबंधित 351 आवेदन हुए प्राप्त अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण शिविर में विधायक रोहित साहू एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल हुए शामिल शिविर मे हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पोखरा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण उद्योग, आयुर्वेद सहित अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। तमनार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह लगभग 6 बजे एक बार फिर दर्दनाक घटना घटी, जब दो बुजुर्ग शौच के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान एक भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हमीरपुर-धौराभांठा मुख्य मार्ग की है। फिलहाल तमनार पुलिस ग्रामीण ग्रामीणों को समझाइस देने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, खुरुसलेंगा निवासी दयाराम राठिया और रोहित कुमार राठिया आज सुबह शौच के लिए बाहर गए हुए थे, दोनों सड़क किनारे…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। लैलूंगा थाना से बड़ी घटना निकलकर सामने आई है जिसमे बाईक सवार युवक की मौत हो गई है जानकारी अनुसार नोहर साय पिता रोहित उम्र 21 निवासी तिलाईदरहा अपने बाईक से गहिरा रोड में जा रहा था लगभग 2 बजे के आसपास नोहर साय की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। चोट ज्यादा लगने के कारण नोहर की मौके पर मौत हो गई थी। लोगों ने घटना की सुचना 112 को दी गई जिस पर 112 टीम ने नोहर साय को हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने नोहर साय के मृत होने की पुस्टि किया गया…
कोरबा (गंगा प्रकाश)। गेवरा-पेंड्रा रोड रेल विस्तार के लिए मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को इतना जर्जर कर दिया गया है कि वह बरसात में पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा। इसके विरोध में दोनों गांवों के ग्रामीणों ने माकपा के नेतृत्व में सड़क निर्माण की मांग करते हुए रेल विस्तार के काम को आज 29 नवंबर को बंद करा दिया। इस विरोध के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने बताया कि रेल विस्तार के कार्य में आम जनता की परेशानी को ध्यान में नहीं रखा जा रहा…
कोरबा (गंगा प्रकाश)। चाकू मारकर पीड़िता की हत्या का प्रयास करने के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटे में ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा वर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना कोतवाली कोरबा के अप. क्र. 710/24 धारा 109 बीएनएस. के आरोपी निलेश दास उर्फ कालू पिता सुरेशदास उम्र 20 वर्ष निवासी सीतामणी चंडिका मंदिर के पास नदी किनारे कोरबा जिला कोरबा के द्वारा गत दिवस 27 नवम्बर को शाम…
होशियारपुर (गंगा प्रकाश)। ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज चातुर्मास्य के अतिरिक्त शेष दिनों में अपने राष्ट्र व्यापी प्रवास कार्यक्रमों में सनातन मान बिन्दुओं की रक्षा के लिये सभी सनातनी एवं राष्ट्रभक्त धर्मावलंबियों को सजग एवं सचेत करने का महाअभियान संचालित करते हैं। वर्तमान में अपने गाजियाबाद दिल्ली प्रवास पूर्ण कर होशियरपुर पंजाब के श्रीविमलाम्बा शक्ति संस्थान में निवासरत हैं। प्रतिदिन प्रात: एवं सायंकालीन सत्रों में आमजन दर्शन लाभ के साथ साथ राष्ट्रीय धार्मिक एवं सम सामयिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। महाराजश्री का वर्तमान में…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिये 147.66 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रूपये की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण तथा 51.87 करोड़ रूपये की लागत से माना तूता रायपुर में जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शामिल है। छत्तीसगढ़ में इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन ढांचे…
कबीरधाम (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय रायपुर के नाम से कूटरचित फर्जी आदेश पत्र के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद हासिल करने के प्रयास करते आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि मामला 19 सितंबर 2024 का है , जब दयाल सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय रायपुर के नाम से एक कूटरचित आदेश पत्र…
बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। वन मण्डल एवं उच्च अधिकारियों से जान पहचान होने का दिखावा कर बेरोजगार युवक को झांसे में लेकर वन विभाग में भृत्य की शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख चालीस हजार रूपये की ठगी करने के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश कुमार धृतलहरे निवासी ग्राम पौसरी द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुये थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
