Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के मंशानुसार जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को शासकीय नौकरी का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की तत्परता एवं संवेदनशीलता से जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तीन दिवंगत कर्मचारियों के नजदीकी परिजनों को स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के रिक्त पद नहीं होने के कारण इन लोगों को राजस्व विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति देते हुए पटवारी पद पर प्रशिक्षण…
शासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों में सुनिश्चित सुविधाओं से किसान संतुष्ट इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के उपयोग से धान तौलने में हो रही सुविधा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन द्वारा 14 नवम्बर से शुरू किये गये धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से जारी है। उपार्जन केन्द्रों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हो रही है। केन्द्रों में सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों के लिए छायेदार शेड, पेयजल एवं अन्य जरूरी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों…
स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा सहित होेंगे विभिन्न आयोजन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य के स्कूल, कॉलेज और ग्राम पंचायतों में साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ का टैगलाइन निर्धारित किया गया है। स्कूली बच्चों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट मायजीओवी डॉट इन पर मायजीओवी प्रतियोगिताओं और मायभारत डॉट जीओवी डॉट इन पर…
महिला प्रकोष्ठ की रानी पटेल ,राजा निर्मलकर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने : 45 समाज प्रमुखों की उपस्थिति में सम्पन्न रायपुर (गंगा प्रकाश) छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ का निर्वाचन/मनोनयन चुनाव प्रक्रिया छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज भवन में सम्पन्न हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी अकबर राम कोरार्म, सह निर्वाचन अधिकारीद्वय रमेश पटेल लोधी,एस.के.सोनवानी ने निर्वाचन की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया । अध्यक्ष पद के लिए उपस्थित किसी भी समाज प्रमुखो द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नही किया गया, तब निर्वाचन अधिकारीयो द्वारा सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु रमेश यदु को निर्वाचित घोषित किया गया। जिनका…
– भिलाई के जुनवानी रोड से लगे सर्विस रोड की घटना – महिंद्रा XUV 300 (CG 07 CT 3678) अभि कुमार द्विवेदी के नाम पर रजिस्टर्ड – मौके से चालक फरार, स्थानीय लोगों में आक्रोश भिलाई (गंगा प्रकाश)। भिलाई में लापरवाह ड्राइविंग और पशु क्रूरता का मामला सामने आया हैं। दरहसल रविवार 24 नवंबर 2024 शाम करीब 4:05 बजे एक दर्दनाक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। जुनवानी रोड और डीमार्ट बायपास को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्ट्रे डॉग, जो डिवाइडर के किनारे शांति से सो रही थी, एक लापरवाह कार चालक की क्रूरता का…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर/रतनपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताते हुये उन्हें कम्बल , फल और मिठाई दिया। बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री साव का जन्मदिन मनाया और उनकी अच्छी सेहत व दीर्घायु जीवन के लिये आशीष दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की , समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश)। ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज अपनी प्रयागराज प्रवास पूर्ण कर 24 नवम्बर रात्रि में प्रयागराज एक्सप्रेस से प्रस्थान कर आज 25 नवम्बर को प्रात:कालीन सत्र में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेल्वे स्टेशन में भव्य स्वागत पश्चात वे डाॅ० मुकेश अग्रवाल के निवास स्थल सेक्टर 04 , वैशाली , गाजियाबाद प्रस्थान किये। यहां दो दिवसीय 25 एवं 26 नवम्बर को प्रात:कालीन सत्र में साढ़े ग्यारह बजे निवासस्थल पर दर्शन / दीक्षा एवं संगोष्ठी आयोजित है , जिसमें सभी सनातनी राष्ट्रभक्त…
◆आबकारी अधिकारी की संरक्षण में चल रहे आरोपियों ने पत्रकार पर करवाया जानलेवा हमला, हज़ारो रुपये भी लुटे… बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। आज प्रदेश के कोने-कोने में पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है, यह पत्रकारिता के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों और सुरक्षा के मुद्दों को उजागर करता है। ऐसी घटनाएं अक्सर प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल खड़े करती हैं। पत्रकारों पर हमले का मुख्य कारण अक्सर उनके द्वारा उजागर की गई सच्चाई या किसी विवादास्पद मुद्दे पर उनकी रिपोर्टिंग होती है। इस बार पत्रकार गोविंद रात्रे को शराब माफियाओं ने अपना शिकार बनाया, जाँच…
एमसीबी (गंगा प्रकाश)। जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप मिल मालिक ने लगाए हैं। केल्हारी स्थित कोरिया मिनी राइस मिल के संचालक नजीर अहमद ने आरोप लगाया है कि डिप्टी कलेक्टर ने मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितताओं का हवाला देकर 15 लाख रुपए की मांग की है।नजीर अहमद के अनुसार केल्हारी एसडीएम रहते हुए प्रीतेश राजपूत ने उनकी राइस मिल का निरीक्षण किया और 100 क्विंटल ज्यादा धान बताकर मिल को सील कर दिया। बाद में मिल खोलने पर 1,000 क्विंटल धान कम बताते हुए प्रीतेश राजपूत ने 15 लाख रुपए…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
