Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान नेता रामाधार साहू ने बताया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक और बड़ी सुविधा दी है। इससे किसानों को तत्काल राशि की जरूरत पूरी हो सकेगी। धान बेचने केन्द्रों में पहुंचे किसान अब वहां माइक्रो एटीएम से दो हजार से लेकर दस हजार रूपये तक की राशि निकाल सकेंगे। मुख्यमंत्री साय द्वारा दी गई इस सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों को उनके…
एक बार फिर कृषि भूमि में हो रहा रातों रात शेड निर्माण आखिर क्यूं….. रायगढ़/नावापारा (गंगा प्रकाश)। हॉल ही में धरमजयगढ़ के एक गांव में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सर्वे कार्य किया गया, जिसके बाद आसान तरीके से जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने की होड़ में कुछ लोग निवेश कार्य में लग गए जिससे कि कम खर्च कर ज्यादा मुनाफा कैसे कमाया जाए। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के बजरमुड़ा, मिलुपारा में भी ग्रामीणों द्वारा यही तरीका अपनाया गया था जिसके बाद मुआवजा का बड़ा खेल खेला गया वही शिकायत जांच के बाद छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही तो हुई पर…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, रायपुर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लयू रायपुर श्रीमती ममता देवांगन की उपस्थिति में पशुओं पर होने वाली क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं पशु संरक्षण कानून विषय पर आज एक दिवसीय कार्यशाला यातायात मुख्यालय , कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रायपुर जिले के समस्त थानो से लगभग सौ अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यशाला में मीत आसर क्रुएल्टी रिस्पांस लीगल एडवाइजर एंड एसोसिएट डायरेक्टर , पेटा इंडिया एवं डॉ किरण आहूजा मैनेजर ऑफ़ वेगन प्रोजेक्ट द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। पति की चरित्र शंका और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर धारदार हथियार टांगी से गले में वार कर पति के हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपिया पत्नी को लैलूंगा पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत दिवस 16 नवंबर की सुबह ग्राम पहाड़लुडेग में नीलांबर यादव का शव उसके घर में खाट पर पड़ा मिला ,…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट अबुजा (गंगा प्रकाश)।- भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तड़के सुबह नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे। इस दौरान अबुजा हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नेसोम एजेनवो विके ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें प्रतीकात्मक रूप में विश्वास और सम्मान के प्रतीक अबुजा के ‘शहर की चाबी भेंट’ की। यहां मौजूद भारतीय प्रवासियों ने मोदी – मोदी के साथ – साथ…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट छतरपुर (गंगा प्रकाश)। बनमली सृजन केंद्र छतरपुर का भव्य शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाराजा छत्रसाल बुन्देलखंड यूनिवर्सिटी की हिंदी अध्ययन शाला एवं शोध केंद्र विभाग की डॉ. (श्रीमती) प्रोफेसर गायत्री बाजपेई ने फीता काटकर एवं माँ सरस्वती का पूजन, दीप प्रज्वालित कर केंद्र का उद्घाटन किया। तदुपरान्त सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ गायत्री बाजपेई ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुये सृजन केंद्र की सराहना की शुभकामनायें दी एवं साहित्य, संस्कृति एवं सृजन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय कवि नितेंद्र सिंह परमार,…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। प्रेम प्रसंग के चलते मां – बेटी और बेटे तीनों की हत्या करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के भाई का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था , जिसके कारण वो घर पर पैसे नहीं भेजता था। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने तीनों की हत्या कर दी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली बलरामपुर में गत दिवस 15 नवम्बर को प्रातः सवा सात बजे थाना में उपस्थित होकर सूचक पारसनाथ पिता बेदी राम निवासी महाराजगंज ने…
दिल्ली में ‘हमारा समर्पण ट्रस्ट’ के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के गवर्नर रमेन डेका मौजूद रहे
नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 में हमारा समर्पण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के महामहिम गवर्नर रमेन डेका मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर कहा- ‘बच्चे ही हमारे देश के भविष्य का बेहतर निर्माण करेंगे। इसलिए बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा अच्छा होना चाहिए। डॉ. सोनिया रावत महिला सशक्तिकरण और बच्चों के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं’ । ऐसा देश के सभी राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होना चाहिए जिससे आगे आने वाली पीढ़ी शिक्षित और सशक्त हो सके। आज के समय में बच्चों का…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज अपराध समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध , चालान , शिकायतों आदि मामलों के निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी ठंड का मौसम आ रहा है जिसमें नकबजनी एवं चोरी करने वाले अपराधिक तत्व हमेशा अपराध करने की ताक में लगे रहते हैं , इसलिये गस्त का दायरा बढ़ायें। समस्त थाना एवं चौकी में नियमित रूप से गस्त एवं चेकिंग पॉइंट लगने चाहिये। उन्होंने…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। जिले में कार्यरत सत्रह आरक्षक पदोन्नत होकर प्रधान आरक्षक बने। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरक्षक महेत्तर सिंह , देवनंदन राजवाड़े , ज्ञानेन्द्र परमार , कृष्णकांत पाण्डेय , दीपक सिंह , अलका टोप्पो , निमेश शर्मा , आशीष श्रीवास्तव , अनुज यादव , ग्रेसमनी मिंज , कमल किशोर , दीपक कुमार दुबे , राघवेन्द्र शर्मा , नंद किशोर राजवाड़े , लालमन राजवाड़े , रविशंकर पाण्डेय व नरेन्द्र मिश्रा को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति दी। एसएसपी ने पदोन्नत हुये प्रधान आरक्षकों को कहा कि फरियादी जब अपनी समस्या…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
