Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10 वीं और 12 वीं की तृतीय मुख्य/अवसर परीक्षा अब 14 नवंबर से शुरू होगी। इससे पहले जारी किए गए टाइम टेबल में परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होनी थी। लेकिन, रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होने के कारण परीक्षा में टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा 14 नवंबर से शुरू होगी और 29 नवंबर तक चलेगी। 12 वीं की परीक्षा 14 से 29 नवंबर तक चलेगी। वहीं 10 वीं की भी परीक्षा 14 नवंबर को शुरू होगी और 29 नवंबर को…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अल्पसंख्यक टर्म लोन योजना अल्पसंख्यक वर्ग के उद्यमिता कौशल को संबल प्रदन करने वाली एक काफी उत्कृश्ट योजना है। जिला अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अरेन्द्र पहाड़िया ने एक जानकारी में बताया कि जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की अल्पसंख्यक टर्म लोन योजना असंगठित रूप से गुमटी, ठेले या फेरे लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले परिवारों के आर्थिक उत्थान, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानपूर्वक जीवन यापन करन में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि अपने व्यवसाय के व्यवस्थापन एवं उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी करने हेतु संचालित अल्पसंख्यक टर्म लोन योजना से अनेक परिवारों को आर्थिक संबल मिला…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड स्रोत समन्वयक केन्द्र फिंगेश्वर में विकासखंड फिंगेश्वर के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों की तीन चरणों में आवश्यक बैठक लेकर अपार आई डी, यू डाइस एवं परख परीक्षा विषयों पर आवश्यक चर्चा किया गया। इस अवसर पर परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के बारे में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित होने वाला एक मूल्यांकन है। इसका मकसद छात्रों के विषय वस्तु के ज्ञान के अलावा उनके आलोचनात्मक, सोंच, समस्या समाधान और विश्लेषणात्मक कौशल का आकलन करना है…
सात दिन पहले कटाना होगा टोकन गांववार औसत उत्पादन पर रखी जायेगी निगरानी, अवैध धान बिक्री में संलिप्तता एवं गड़बड़ी करने वालों पर होगा एफआईआर दर्ज कलेक्टर श्री अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों के ऑपरेटरों की बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर होने वाले धान खरीदी के सुचारू संपादन के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने ब्रांच मैनेजरों, खाद्य निरीक्षकों एवं धान खरीदी केन्द्रों में पदस्थ डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की बैठक लेकर धान खरीदी की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर…
जनदर्शन में मिले 26 आवेदन जनदर्शन में लफंदी के नरेन्द्र साहू को मिला श्रवण यंत्र गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग- अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ग्राम लफंदी के श्रवण बाधित नरेन्द्र साहू को श्रवण यंत्र प्रदान किया। ग्राम लफंदी निवासी श्रवण बाधित नरेन्द्र साहू को सुनने, बोलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। नरेन्द्र साहू ने आज आयोजित जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें समाज कल्याण…
लंबित प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश पीएम सूर्य घर योजना से करें लोगों को लाभान्वित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कोर्ट के प्रकरण, सीएम जनदर्शन, मंत्रीगण, शासन के विभिन्न निगम, मंडल, आयोगों, उच्च कार्यालयों तथा कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक…
ग्रामीणों को आसानी से मिल रहा पीने का पानी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत डुमरबाहरा के आश्रित ग्राम कामरभौदी जिला मुख्यालय से लगभग 54 कि.मी. दूरी पर स्थित है। यह गांव पहाड़ एवं घनेे जंगलो से घिरा हुआ है। ग्राम कामरभौदी अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने एवं विकट भौगोलिक स्थिति होने के कारण लोगों को विकास से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गांव में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गांव में सोलर माध्यम से नलजल प्रदाय योजना संचालित किया…
छत्तीसगढ़ गीत और नृत्य ने लोगों का मन मोहा राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों की खूब तालियां बटोरी, भारी संख्या में जुटे रहे दर्शक गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिली। नृत्य एवं गायन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राज्योत्सव का आनन्द लेने पहुंचे लोगो ने पूरे कार्यक्रम का जोश और उत्साह के साथ लुत्फ उठाया। शाम से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों सहित स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, लोक संगीत की झलक दिखाई। प्रस्तुतियों नेभक्तिमय…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट प्रयागराज (गंगा प्रकाश)। वर्तमान में मानव जीवन संक्रमण काल में व्यथीत है और व्यक्ति विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर परेशान हैं। इसका मुख्य कारण है कि अंधाधुंध निर्माण कार्य के परिणाम स्वरुप पर्यावरण को प्रदूषित और कुपित कियाजा रहा है। इसलिये यदि शासन तन्त्र विकास कार्य चाहती हो तो वह सुनियोजित तथा पर्यावरण संतुलन के साथ क्रियान्वित होना चाहिये। जिससे मानव जीवनका अस्तित्वभी सुरक्षित रह सके। उपरोक्त संदेश ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामीश्री निश्चलानंद सरस्वतीजी महाभाग ने अपने तीन दिवसीय प्रयागराज प्रवास के दौरान स्वस्तिक गार्डन ,गद्दुपुर फफामऊ में आयोजित संगोष्ठी…
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं छुरा (गंगा प्रकाश)। सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं स्काउटर के.आर. सिन्हा ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया। सिन्हा ने कहा कि स्काउटिंग पूर्णरूपेण स्वैच्छिक, गैर राजनीतिक और धर्म निरपेक्ष संगठन है। अनौपचारिक शिक्षा का एक रूप है जो कैंपिंग, वुडक्राफ्ट, जलीय विज्ञान, लंबी पैदल यात्रा, एडवेंचर, बैकपैकिंग, हाइकिंग, पायनियरिंग और खेल जैसे बाहरी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास पर केंद्रित है। स्काउटिंग आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है। स्काउटिंग के संस्थापक रॉबर्ट स्टीफंसन स्मिथ बेडेन पॉवेल के द्वारा वर्ष…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
