Author: प्रकाश कुमार यादव
संगठन महामंत्री पवन साय ने जिला भाजपा कार्यालय में की सदस्यता अभियान की समीक्षा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय रविवार को गरियाबंद में प्रवास में रहें। इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित किया। इसके साथ ही जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री साय ने कहा कि सदस्यता अभिमान भाजपा का महत्वपूर्ण अभियान है। भाजपा के कार्यकर्ता जिले में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए। इस दौरान उन्होंने मंडलवार सदस्यता अभियान के वस्तस्थिति की जानकारी ली। अभियान में और अधिक तेजी लाने…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। रेलवे कन्सट्रक्शन कालोनी बिलासपुर के परिसर में सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी काली पूजा उत्सव समिति के आयाजकों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल के मध्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। परंतु इस वर्ष बनाए गए पूजा पंडाल की बात ही निराली है। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले क्रांतिकारियों को दी जाने वाली क्रूरतम सजाओं में से एक कालापानी की ही सजा थी। सेल्यूलर जेल में बंदियों को दी जाने वाली तरह-तरह के कठोर यातनाओं का जीवंत चित्रण…
खाते में किश्त आने से मजबूत नींव के साथ बनने लगा है सपनो का आशियाना जिले के अंतिम छोर के गांवों में भी नजर आएगा पक्का पीएम आवास रायपुर/कोरबा (गंगा प्रकाश)। अंतिम छोर के गाँव की अपनी पहचान होती है। शहर से दूर होने के साथ यहाँ की अपनी जीवनशैली होती है। दूर-दूर घर होते हैं। घर पर गाय बकरियां होती है। हरे-भरे पेड़ पौधे होते हैं। छोटी-छोटी बाड़ियाँ होती है, जहाँ पसंद की साग सब्जियां उगाई गई और आसपास मुर्गे-मुर्गियां छोटे चूजे घूमते-फिरते होते हैं। सुबह से शाम तक चहल-पहल होती है। अपनी परम्पराएं, अपनी संस्कृति और मजबूत रिश्ते…
उद्यान विभाग की योजना का लाभ उठाकर राज्य के किसान हो रहे आर्थिक सशक्त रायपुर/जशपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा राज्य के किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उन्हें स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके। इसी क्रम में जशपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक से पौधा रोपण करने के लिए प्रशिक्षण…
भगवान श्री अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर (गंगा प्रकाश)। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से देश का उत्थान होगा। हमारे देश 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तभी बन सकता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हो। यह विचार राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान श्री अग्रसेन जयंती समारोह में व्यक्त किये। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा रायपुर में आयोजित भगवान श्री अग्रसेन की 5148 वीं जयंती समारोह में राज्यपाल श्री डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सतनामी समाज के धर्म गुरुओं को सामाजिक एकता और भाई-चारे का प्रेरणा श्रोत बताया। इस दौरान राजा धर्म गुरु बालदास साहेबजी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक अनुज शर्मा, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु, राज महंत, जिला महंत, संत समाज और बड़ी संख्या में…
पूजा अर्चना कर सभी को दी दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की रायपुर/कोरबा (गंगा प्रकाश)। कोरबा में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लाल मैदान से लेकर आरपी नगर फेस वन, पुरानी बस्ती मुड़ापार समेत सभी प्रमुख स्थानों में आयोजित विजयादशमी के पर्व पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला का दहन किया गया। ऊर्जाधानी के लाल मैदान में…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पिछले लगातार 14 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अंचल के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में यथासंभव सहयोग करने वाले समाजसेवी विकासखंड फिगेश्वर के ग्राम देगांव के रूपसिंग साहू अपने जन्मदिन के अवसर समीपस्थ देवधाम बावाकुटी में विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करते है। इस वर्ष भी आज सोमवार 14 अक्टूबर को बाबाकुटी में 200 लोगों के रक्तदान करवाने का लक्ष्य के साथ साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं दिव्यांग भाई बहनों का श्रीफल व गमछा से सम्मान कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से रखा गया है। डॉण् शैलेन्द्र उपाध्याय…
छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम तरिघाट मे नवरात्रि की विजया दशमी को नवाखाई एवं दुर्गा विसर्जन की तैयारी मे समूचा ग्रामीण समाज लगे हुए थे,इसी बीच प्रात: 10 से 11बजे के लगभग ग्राम के वर्मा परिवार से स्वर्गीय प्यारे लाल वर्मा की सबसे छोटी पुत्री कु मनीषा वर्मा उम्र 26वर्ष जो बचपन से ही मानसिक और शारीरिक तौर से विकलांग थी की आकस्मिक मौत हो गई।जिससे गाँव मे शोक के साथ धार्मिक आयोजन पूजन आदि कार्यक्रम बन्द किया गया।उस समय सब की आंखे भर आई जब बडी बहनो ने कुमारी मनीषा का शव अपनी कन्धो पर लेकर वर्मा समाज एवं ग्राम…
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। ग्राम राजा खुज्जी में विजयादशमी के अवसर पर लगातार भव्य आतिशबाजी की गई व साथ ही चंदैनी गोंदा का खुमान साव कृत रंगारंग मंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। ज्ञात हो कि ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में प्रति वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। इस बार भी भव्य आतिशबाजी रावण के दहन के साथ 10 बजे प्रारम्भ हुआ साथ ही रात्रि में 11 बजे से चंदैनी गोंदा लोककला मंच की रंगारंग प्रस्तुति हुई देश भर में कल दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस त्योहार को लेकर हमेशा की…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
