Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर विकासखण्ड के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा विकास के विभिन्न कार्य क्रियान्वित किये जा रहे है तथा इस दूरस्थ अंचल के विकास के लिए प्रशासन सतत प्रयासरत है। शिक्षा विभाग द्वारा इस क्षेत्र में शिक्षकों की मांग को देखते हुए 06 शिक्षकों की व्यवस्था तथा 09 प्राथमिक शाला प्रधान पाठको कों पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है। अधिकांश शालाओं में दर्ज संख्या कम होने की वजह से आनुपातिक रूप से कम शिक्षक पदस्थ है। तथापि आवश्यकतानुसार सतत रूप से शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। क्षेत्र के स्कूलों में विभिन्न निर्माण…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरा अंतर्गत 28 उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गये हैं। इनमें 27 आंगनबाड़ी सहायिका एवं 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए नियुक्ति ओदश जारी किए गये हैं। चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं कार्यकर्ता को 24 अक्टूबर तक परियोजना कार्यालय छुरा में कार्यभार ग्रहण कर संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासन से 10 हजार रूपये प्रतिमाह एवं सहायिकाओं को 5 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे। भर्ती प्रक्रिया के त्वरित…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक 14 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में आधार से संबंधित विभिन्न एजेण्डाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आने वाले 55 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के पद भरे जाने है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगवाया गया था। आवेदनों के परीक्षण उपरांत अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची में दावा आपत्ति 21 अक्टूबर 2024 शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में आकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किये गये दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया…
पीएम आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना पक्के मकान की मिल रही सुविधा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पक्के मकान में रहना हर किसी का सपना होता है, लेकिन पक्के मकान बनाने के लिए पर्याप्त संसाधन और पूंजी हर किसी की पहुंच में नहीं होती। इस कारण कई गरीब और कमजोर वर्ग के लोग पक्के मकान से वंचित रह जाते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब लोगों के पक्के मकान की चिंता दूर कर दी है। उनके सपनों का आशियाना मिलने लगा है। 8 अक्टूबर को गरियाबंद में आयोजित आवास मेला में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल के हाथों…
पशुओं को खुले में न छोड़ने ग्रामीणों को बैठक में दी जायेगी समझाईश आवारा एवं पालतु पशुओं को अलग-अलग रंगों से किया जायेगा टैगिंग गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़कों में घुमंतु पशुओं के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए बनाये गये संयुक्त दल के सदस्यगण शामिल हुए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि पशुओं के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पशुओं को सड़कों को हटाने विशेष अभियान चलाया जाए। जानबुझकर अपने मवेशियों को सड़कों में…
एक्सप्रेसवे के बाद फोरलेन का सपना तोड़ सड़क चौड़ीकरण से भरपाई करने की कोशिश धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रवि शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर राजनांदगांव चौकी मोहला मानपुर सड़क घोषणा पर प्रश्नचिन्ह लगाया है।सोशल मीडिया से जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि 290 करोड़ रुपए की राशि में 96 km राजनांदगांव से मोहला मानपुर तक फोरलेन सड़क का सपना सच नही हो सकता जनता फोरलेन की बात सोच रही जबकि 96 km के सड़क चौड़ीकरण के लिए पैसा आया है।शुक्ला का कहना है कि यदि फोरलेन बनता तो ट्रैफिक लोड के…
धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। राजनादगांव जिले के प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल कबीर मठ धाम नादिया में नादिया के गौरवशाली परंपरानुसार ध्वजारोहण एवं दानवीर मंगतू ठाकुर की पुण्य स्मृति दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। सद्गुरु सेवा साहेब जी ने दानवीर मंगत ठाकुर के सहयोग से कबीर मठ धाम नादिया की स्थापना किए थे। संत श्री सेवा साहेब जी परम विरक्त संत थे। नादिया के मालगुजार मंगतू ठाकुर ने सद्गुरु सेवा साहेब के समक्ष अपना तन-मन-धन समर्पित कर साहेब जी से निवेदन किया कि आप यहां सदगुरु कबीर साहेब का आश्रम स्थापित करें और उनके वाणी-वचनों का देश दुनिया…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट मुम्बई (गंगा प्रकाश)। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (86 वर्ष) का बुधवार की देर रात अस्पताल में दुनियां को अलविदा कह दिया , उनके रूप में भारत ने अपना अनमोल रतन खो गया। वे कई दिनों से वे उम्र संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे और कल बुधवार को ही उन्हें ब्रच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयूमें भर्ती कराया गया था। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है , उनका दुनियां से जाना भारत के लिये बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने से देश में शोक…
(एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का अंश) अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट मुम्बई (गंगा प्रकाश)। एक बार टेलीफोन साक्षात्कार में भारतीय अरबपति रतन टाटा से पत्रकार ने पूछा – महोदय , आपको जीवन में सबसे अधिक खुशी कब मिली ? तब उन्होंने एक मार्मिक जवाब देते हुये कहा कि मैंने अपने जीवन के चार चरणों में खुशी की तलाश की थी और अंततः मुझे सच्चे सुख का अर्थ समझ में आया। उन्होंने बताया कि उनका पहला चरण धन और साधन संचय करने का था , यह सब तो मिल गया लेकिन इस दौरान मुझे वह खुशी नहीं मिली – जिसकी मुझे उम्मीद…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
