Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला पंचायत में संविदा पदों पर भर्ती हेतु 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला पंचायत गरियाबंद से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला पंचायत स्तर पर आवास, प्रशिक्षक समन्वयक, लेखापाल एवं जनपद स्तर पर तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पदों में संविदा भर्ती की जायेगी। उक्त पदों के अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 10 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद के पते पर आवेदन कर सकते…

Read More

ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का किया जायेगा निराकरण गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के देवभोग विकासखण्ड के ग्राम सीनापाली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सोमवार 30 सितम्बर को सवेरे 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में ग्राम सीनापाली सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय हाईस्कूल परिसर सीनापाली में आयोजित…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार को पत्र प्रेषित कर विलंबित पंजीयन धारा 13 (2) के तहत जन्म-मृत्यु पंजीयन करने के निर्देश दिये है। जारी पत्र में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार शासन के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का शत प्रतिशत सेचुरेशन किया जाना है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी जनपद पंचायत से संबंधित जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ग्राम पंचायत सचिव को 01 वर्ष के भीतर घटित समस्त जन्म-मृत्यु की घटनाओं का जिनका पंजीयन नहीं हुआ है, उनका धारा 13 (2) के तहत…

Read More

रेडक्रास के वालेंटियरों को रेडकास ड्रेस एवं टोपी प्रदान किया गया गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारतीय रेडकाम सोसायटी द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में आज यूथ रेड क्रास सोसायटी की कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि यूथ रेडक्रास सोसायटी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की एक शाखा है जो कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए होती हैं इसका मकसद युवाओं में मानवतावाद बढ़ाना और उन्हें निस्वार्थ सेवा के लिए प्रशिक्षित करना है। इसके माध्यम से युवाओं की क्षमताओं को बढ़ाना, स्वास्थ्य, सफ़ाई, और स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करना, समुदाय…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आगामी त्यौहारी सीजन नव दुर्गा उत्सव को देखते हुए पूरे नगरीय निकाय एवं ग्राम्यांचल में नव दुर्गा पंडाल बनाये जा रहे है। इसके लिए विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है, क्षेत्र का यह एक बड़ा उत्सव होता है। विभिन्न क्षेत्रो में बड़े-बड़े पंडाल बनाये जा रहे है। पंडालो के चारो तरफ साफ सफाई व्यवस्थित हो। इसके लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह देखते हुए फिंगेश्वर-राजिम-छुरा अनुविभाग के एस.डी.एम. विशाल महाराणा ने सभी नवदुर्गा समितियों को निर्देशित किये है कि एक टीम बनाकर अपने क्षेत्र के दुर्गा पंडालो के चारो तरफ…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आने वाले दिनों में होने वाले नगर पंचायत के चुनाव को लेकर नगर में राजनीतिक माहौल गरम होने लगा है नगर पंचायत मे 15 वार्डों के पार्षद के अलावा अध्यक्ष पद पर मतदान होना है। इसको लेकर उत्सुकता का माहौल इसलिये बन गया है कि आने वाले महीनों में नगर अध्यक्ष के साथ साथ विभिन्न वार्डों का आरक्षण इस बात के लिये होना है कि अध्यक्ष पद इस बार सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग पुरुष या महिला के खाते में जाएगा इसी तरह विभिन्न वाडों में कौन से वार्ड मे सामान्य वर्ग, पिछड़ा…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में सुप्रसिद्ध आस्था की देवी मां मौली माता के दरबार फिंगेश्वर में घी के स्थान पर तेल से मां के समक्ष मनोकामना ज्योत शारदीय नवरात्र पर प्रज्वलित की जा रही है। तिरुपति मंदिर में बांटे जा रहे प्रसाद में मिलावटी घी का मामला सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट समिति के सरवराकार राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह ने त्वरित निर्णय लेते हुए तेल से मनोकामना ज्योत प्रज्वलित करने का निर्णय लिया। आस्थावान श्रद्धालुजनो ने इस निर्णय को हाथों-हाथ लेते हुए आज 28 सितंबर को पहले ही दिन 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने तेल ज्योत हेतु आरक्षण करवाया।…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान में पूरी सक्रियता एवं मजबूती से राजिम विधानसभा में ग्रामीणों को भाजपा से जोड़ने में जुटे राजिम विधायक रोहित साहु इस समय गाँव गाँव का जनसम्पर्क कर अधिकाधिक ग्रामीणों को भाजपा का सदस्य बना रहे है। विधायक रोहित इस अभियान म भाजपा सदस्य बनाने की संख्या के आकड़ो में प्रदेश के शीर्ष 4 विधायकों में शामिल हो गए है। वर्तमान में श्री साहु वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल के साथ सबसे ज्यादा 12000 से ऊपर ग्रामीणों को अभी तक सदस्य…

Read More

कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन ; ब्लास्टिंग की जांच कार्यवाई नहीं होने पर ग्रामवासी करेंगे आंदोलन… जशपुर नगर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना तहसील क्षेत्र अंतर्गत ढाकनपानी वार्ड नंबर- 4 बसंत गुप्ता पिता रामाधार गुप्ता के द्वारा वहां स्थित पत्थल खदान में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से खुदाई करवा कर जल, जंगल व जमीन के साथ प्रशासन को नुकसान पहुंचा रहा है। बता दें कि, जिससे प्रभावित होकर कोरवा परिवार तथा समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जानकारी के मुताबिक, वसंत गुप्ता, बृजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता के द्वारा ठेकेदार सुनील अग्रवाल…

Read More

रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत तमनार से रायगढ़ मुख्य मार्ग पर बने केशलापाठ (पाझर)पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद से से CSPGCL के अदानी माइंस से रात में सैकड़ो भारी वाहनों का आवागमन तमनार से देवगढ़ होते हुए घरघोड़ा साइडिंग पर कोयला ले जाया जा रहा है इसके लिए कम क्षमता वाली सिंगल सड़क पर भारी वाहन साईं गोविन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी व अन्य ट्रांसपोर्ट कम्पनीयों द्वारा भारी वाहन चलाया जा रहा है, राम मंदिर चौक (तमनार) से बासनपाली, जरेकेला देवगढ़, झरियापाली, नावापारा चौक (घरघोड़ा) होते हुए रेल्वे साइडिंग मार्ग पर भारी मात्रा में ट्रक,टेलर,हाइवा,डंफर चलाया…

Read More