Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले के मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण और नये मतदान केन्द्र के सृजन के संबंध में आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्र के युक्तियुक्तकरण के संबंध में संबंधित एसडीएम से प्राप्त प्रस्तावों पर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1 मतदान केन्द्र कोसमकानी का सृजन और राजिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र चितामाड़ा के 3 अनुभाग पल्टनपारा जनकीपानी, आवासपारा जलकीपानी एवं…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की है। अधिकारियों को नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। अपील प्राधिकारी के कृत्यों का संपादन अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय करेंगे। नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत नगर पालिका परिषद गरियाबंद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद राकेश कुमार गोलछा को रजिस्ट्रीकरण तथा तहसीलदार गैंदलाल साहू को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया…
नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का करेंगे संचालन गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन द्वारा आयोजित किये जाने वाले नगर पालिकाओं तथा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने जागव वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। ’जाबो’ कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही नगरीय निकायों के सीएमओ तथा जनपद पंचायतों के सीईओ सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जागव वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम्यांचल के डीजे साउण्ड संचालकों ने एक बैठक देवधाम बाबाकुपी में की जिसमें बताया गया कि ध्वनि प्रदूशण को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फिंगेश्वर विकासखंड में भी पुलिस अधिकारी व तहसीलदार को उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का अक्षरशः सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों के पालन के लिए कलेक्टर गरियाबंद एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पालन करने की हिदायत दी गई है। बैठक में विचार किया गया कि इसी सख्त नियम के कारण फिंगेश्वर, सेंदर, बारूला, बेलर, छुईहा, चरौदा इत्यादि डीजे साउण्ड, टेंट लाईट डेकोरेशन संचालक में हड़कंप मच गया है। इन…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा शासन के 9 महीने में ही गुंडाराज कायम हो गया है। अपराध तेजी से बढ़ रहे है इस वजह से भाजपा पर से आम आदमी का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले लोहारीडीह गांव के युवक के साथ पुलिस कस्टडी में बर्बरतापूर्वक प्रशांत साहू को मारा गया। इतना मारा गया की उसके प्राण निकल गए। मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय को गृहमंत्री विजय शर्मा का तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। एक निकम्मा गृहमंत्री जिसके विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पुलिसिया…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर के समीप गनियारी-पतोरा जंगल में आज एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद की गई है। बरामद लाश ग्राम पतोरा के 7 दिनों से लापता हीरामन साहू की बताई जा रही है। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पत्नि नम्रता साहू ने थाना में रिर्पोट दर्ज कराई थी कि मृतक हीरामन साहू शराब पीकर परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ गाली गलौच मारपीट करता है। उसकी रिर्पोट के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन वह पिछले 7-8 दिनों से लापता था।…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र निर्माण के पथप्रदर्शक अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के उपरान्त श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी में ही चातुर्मास्य व्रत करते हैं तथा इस अवधि में राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत राष्ट्रव्यापी प्रवास कार्यक्रम विराम रहता है। चातुर्मास्य पश्चात यह प्रवास कार्यक्रम निरन्तर जारी रहता है , इसी परिपेक्ष्य में अपने राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के तहत पुरी शंकराचार्यजी मुम्बई हावड़ा मेल से आज रायपुर पहुंचेंगे। यहां रेल्वे स्टेशन में स्वागत पश्चात वे सड़क मार्ग से रावाभांठा स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचेंगे। यहां दोपहर बारह बजे दर्शन…
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी जानकारी केशकाल (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने 19 सितंबर को टाटामारी मे बैठक कर तेलीनसती घाटी केशकाल शहर एवं विश्रामपुरी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर 24 सितंबर को जनआंदोलन की तैयारी की थी,जोर शोर से प्रचार प्रसार क़े साथ 5000 की भीड़ मे बड़ा कार्यक्रम होना तय था जिसकी लिखित सुचना प्रशासन को भी दे दी गयी थी परन्तु जिला प्रशासन क़े द्वारा कांग्रेस क़े कार्यक्रम से पूर्व ही 21 सितंबर को मौके मे पहुंच जायजा लेते हुए कलेक्टर द्वारा त्वरित…
15 घंटे के भीतर 6 महिलाओं की हुई सफल डिलीवरी सभी 6 नवजात स्वस्थ, शिशुओं का स्वास्थ्य जांच कर किया गया आवश्यक टीकाकरण जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही सुदृढ़, सेवाओं का हो रहा विस्तार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन गरियाबंद जिले में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को दूर जाए बिना ही घर के आसपास ही शासकीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच एवं इलाज की सभी सुविधाएं मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसका सुखद परिणाम भी सामने आ रहा है। इसी…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कबीरधाम (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग , मंत्रालय , महानदी भवन रायपुर के स्थानान्तरण आदेशानुसार नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने आज कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है। जिनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल सहित जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों तथा कार्यालीन अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया। बताते चलें पुलिस अधीक्षक अग्रवाल का पुलिस अधीक्षक जिला-बलरामपुर रामानुजगंज से पुलिस अधीक्षक जिला-कबीरधाम के पद पर स्थानांतरण हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण जिला-कबीरधाम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
