Author: प्रकाश कुमार यादव
मंकी पॉक्स की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी रायपुर (गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु जारी एडवायजरी में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरपूर्वक पालन करने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2024 को मंकी पॉक्स (एमपॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु एडवायजरी जारी की गई है। मंकी पॉक्स (एम पॉक्स) को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14 अगस्त 2024 को पब्लिक हेल्थ एमरजेन्सी ऑफ इंटरनेशनल…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। कोल लेवी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने एक बार फिर खारिज कर दी है। इस बार सौम्या चौरसिया के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से रानू साहू और सुनील अग्रवाल को मिली जमानत को आधार बनाकर जमानत के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने सभी दलीलों को सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दिया। बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर सौम्या चौरसिया पिछले 16 महीने से कोल स्कैम केस में जेल में बंद हैं। बता दें कि प्रदेश में 500 करोड़…
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का 30 अगस्त 2024 को महासमुंद आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 30 अगस्त को महासमुंद व सिरपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10 .30 बजे रायपुर से रवाना होकर 11.30 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुँचेंगे। दोपहर 12 बजे गवर्नर जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे वापस सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुरातत्व नगरी सिरपुर रवाना होंगे। जहाँ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर सिरपुर भ्रमण करेंगे। श्री डेका शाम 4 बजे राजभवन…
देवभोग सहित ग्राम झाराबहाल एवं सोनामुंदी नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत देवभोग को नगर पंचायत के रूप में दर्जा प्रदान कर दिया गया है। इस संबंध में जरूरी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हो गई है। देवभोग के नगर पंचायत बन जाने से जिले में अब 5 नगर पंचायत हो जायेंगे। देवभोग नगर पंचायत में ग्राम पंचायत देवभोग सहित ग्राम पंचायत डोहेल के आश्रित ग्राम झाराबहाल एवं ग्राम पंचायत मुंगझर के आश्रित ग्राम सोनामुंदी भी शामिल होंगे। इससे देवभोग के 4157, झाराबहाल के 765 एवं सोनामुंदी…
16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के लिए जिले में 154 आवास मित्रों की भर्ती की जायेगी। क्लस्टरवार आवास मित्र- समर्पित मानव संसाधन के चयन के लिए जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा 16 सितम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से ही प्रस्तुत किये जा सकेंगे। आवास मित्र के चयन हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आवेदन पत्र प्रारूप एवं अन्य जानकारी जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन कर एवं जिला…
शासन की सुविधाओं का मिल रहा लाभ,29 अगस्त को 21 गांवों में लगेगी शिविर गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम- जनमन) के अंतर्गत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के 199 विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधकार पट्टा एवं पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम कांटीदादर के रहने वाले तोरण लाल कमार पीएम जनमन योजना के तहत…
शासन के सहयोग से स्वयं का मेडिकल स्टोर स्थापित कर अर्जित कर रहे आय गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम लोहरसी निवासी भावेश तिवारी का सपना साकार हो गया है। उन्हें स्वरोजगार योजना के तहत शासन के द्वारा आवश्यक ऋण राशि एवं अनुदान के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। जिससे उन्होंने स्वयं का मेडिकल स्टोर स्थापित किया। मेडिकल स्टोर का सफलतापूर्वक संचालन कर भावेश निश्चित आय अर्जित कर रहे हैं। साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे है। भावेश अपने स्वयं के व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 25 हजार…
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने हितग्राहियों को एक करोड़ रूपये का चेक किया वितरण गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय गरियाबंद में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शाखा परिसर में आज स्व सहायता समूहो का ऋण वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत 02 करोड़ रूपये ऋण स्वीकृत कर 01 करोड़ रूपये चेक राशि का वितरण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव द्वारा चेक के माध्यम से हितग्राहियों को किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती यादव ने सम्बोधित करते हुए…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत कमार परिवार को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत मुख्यालय गुंडरदेही में आयोजित किया गया। जिसमें आश्रित ग्राम बनगांव एवं बम्हणदेही के समस्त कमार परिवार बढ़ चढ़कर उपस्थित हुए एवं अपने मूलभूत सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की मांग की। मांग में मुख्य रूप से ग्राम बम्हणदेही से मंदबॉय कमार पारा पहुंच मार्ग में धरसा में सड़क निर्माण कार्य करवाए जाने हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया गया तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए जाने हेतु पानी टंकी निर्माण कार्य तथा ग्राम नाचनबाय के रामकुमारी…
कलकत्ता (गंगा प्रकाश)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश और भयभीत हूं. बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं. उन्होंने कहा, बस अब बहुत हुआ.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
