Author: प्रकाश कुमार यादव
छुरा (गंगा प्रकाश)। सर्व यादव युवा समाज छुरा नगर के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया कार्यकम के पूर्व नगर के देवी देवताओं का पूजन कर जन्माष्टमी का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। ततपश्चात यादव समाज के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों एवं समाजिक बंधुओं का सम्मान किया गया । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन समेत रामायण कार्यकम हुआ। जिसमे कमाता प्रसाद जय गुरुदेव संकीर्तन कूड़ेरादार (छुरा), नेमिचंद यादव म्यूजिक ग्रुप भजन संध्या छुरा, स्वरांजलि मानस जगराता परिवार अर्जुन्दा रामायण मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमे नगर एवं गांव के हजारों की संख्या में श्रोतागण…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अद्वितीय भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्वामी विवेकानंद छात्रावास में छात्रों ने नंदलाला के जन्मोत्सव को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया, जिससे पूरा परिसर कृष्णमय हो उठा। छात्रावास को रंग-बिरंगी लाइटिंग और पारंपरिक सजावट से भव्य रूप में सजाया गया था। भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जो भगवान के बाल-लीलाओं से लेकर महाभारत के युद्ध तक की कहानियों को जीवंत करती नजर आईं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे छात्र-छात्राओं ने भजन गाकर माहौल…
छुरा/रसेला (गंगा प्रकाश)। आधुनिक युग ने लोगों को आलसी बना दिया है। सफलता और पैसों के पीछे भागती इस दुनिया में वक्त किसी के पास नहीं है। फ्यूचर की टेंशन सबको है लेकिन बीमारियों से बचने और फिट रहने पर ध्यान नहीं। ‘हेल्थ इज वेल्थ’ की कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आखिर इस पर अमल कैसे करें, ये हमेशा परेशानी का सबब रहा है। ब्लड प्रेशर बढ़ना, तनाव या एंग्जाइटी होना, वजन बढ़ना और पेट निकलना,इन समस्याओं से मॉडर्न युग में न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी जूझ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अपने…
छुरा/रसेला(गंगा प्रकाश)। गुरु कृपा विद्या मंदिर रसेला में कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व पूर्ण आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ ज्ञान के देवी मां सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण चन्द्र की छात्रा चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना कर प्रार्थना किये। इस अवसर पर विधालय के बच्चे सुन्दर सुमधुर श्री कृष्ण भजन गाकर विधालय प्रांगण को आनंदमय बना दिया। पूरा प्रांगण श्रीकृष्ण की जयकारे से गूंजता रहा। नमन कुमार ने सांवली सुरतिया में मोहन, देवराज कपिल ने अर्चुत्तम केशव कृष्ण दामों दम, ओजस्वी यादव ने छोटी छोटी…
छुरा/रसेला (गंगा प्रकाश)। युवा पीढ़ी लगातार नशे का शिकार होती जा रही है। आएं दिन युवाओं में बढ़ते नशाखोरी के मामले देखने को मिल रहें हैं। यही हाल आसपास के क्षेत्रों में भी है। यहां पर भी आएं दिन युवा वर्ग को चोरी छीपे नशा करते आसानी से देखा जा सकता है। इसे लेकर रसेला की महिलाओं ने अपनी तरफ से ग्रामसभा में आवेदन देकर शराब बंदी पूर्णतः बंद करने की अपील किया गया जिसमें ग्राम प्रमुख और ग्रामवासियों ने महिलाओं की बात अच्छी पहल बताते हुए, यहां निर्णय लिया गया कि जो भी शराब बनाकर बेचेगा या बाहर से…
भिलाई (गंगा प्रकाश)। श्री राधाकृष्ण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोसानगर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम दिन 26 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे रंगोली एवं पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता, संध्या 7:00 बजे से भजन एवं प्रकट उत्सव आयोजित है इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी एवं महा आरती का भी आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहेंगे। द्वितीय दिन 27 अगस्त को शाम 5:00 बजे दही लूट प्रतियोगिता,शाम 7:00 बजे लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकरंग अर्जुँदा के तहत…
दुर्ग (गंगा प्रकाश)। महेश कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के शुभ अवसर पर “नवधा रामायण पारायण पाठ” का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में अरुण वोरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में 3 हजार से अधिक भक्तों ने एक साथ बैठकर श्रद्धा और भक्ति के साथ रामायण का पाठ किया, जिसका दृश्य अत्यंत दिव्य और अनमोल था। इस अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक जतिन अग्रवाल ने भक्तों के समक्ष भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, और पवित्र प्रसाद का वितरण भी किया गया। वोरा ने कहा, “हर साल की तरह इस बार भी महेश…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत तामासिंघा, बंदरचुआं और आश्रित ग्रामों के पंचों तथा ग्रामीणों के वार्षिक भ्रमण में अब एक नई जगह जुड़ गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया के आसपास के गांवों से वार्षिक भ्रमण पर राजधानी रायपुर पहुंचे ग्रामीणों ने गांव लौटने से पूर्व यात्रा के अंतिम पड़ाव में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपनी यात्रा के बारे में रोचक बातें साझा की। मुख्यमंत्री ने सभी का हालचाल जाना और बारिश, खेती-किसानी सहित गांव से जुड़ी ढेर सारी बातें की। इस मौके पर ग्राम तामासिंघा…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे मौजूद, मुलाकात के बाद एक्स पर किया पोस्ट रांची(ए)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर चंपई सोरेन की मुलाकात हुई। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर उनकी देर तक अमित शाह संग मंत्रणा हुई। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर उपस्थित थे। रात 11.30 बजे हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की, जिसमें यह बताया गया…
नई दिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने लद्दाख में प्रशासनिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए पांच नए जिलों का गठन किया है। इन नए जिलों के नाम हैं: जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा, और चांगथांग। इस फैसले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लद्दाख में पांच नए जिलों का गठन बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। उन्होंने लद्दाख के लोगों को बधाई भी दी। वहां के लोगों को बधाई- पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह के पोस्ट…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
