Author: प्रकाश कुमार यादव
मुंगेली (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ का पहला हरेली तिहार हर्षोल्लास के साथ ग्राम कोदवा बानी में मनाया गया। इस दौरान परंपरागत खेलों के साथ ग्रामीण बच्चों व युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली में परंपरात खेलों के आयोजन में भाग लिया और इसे लेकर लोगों में भारी उत्साहित दिखाई दिए। साथ ही गेड़ी चढ़कर बच्चे काफी खुश नजर आए तो वहीं युवाओं ने नारियल को दूर तक फेंकने और फोड़ने आदि पर हार-जीत की बाजी लगाई। किसानों ने खेती-किसानी में काम आने वाले औजारों और गाय-बैल की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने गुड़-रोटी सहित अनेक परंपरागत…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम फिजी , न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये दिल्ली से रवाना हुई। वे पांच अगस्त से दस अगस्त तक फिजी , न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर – लेस्ते की पहली यात्रा है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा का पहला चरण फिजी से शुरू होगा , जहां वे देश की संसद को संबोधित करेंगी। फिजी में राष्ट्रपति मुर्मू देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। आने वाले मानसून को देखते हुये पुलिस थाने के वातावरण को शुद्ध एवं ताप नियंत्रित रखने के मद्देनजर सुहेला थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट के कुशल मार्गदर्शन में पूरे स्टाफ के द्वारा बरगद , आम , अमरूद , जामुन , नीम जैसे फलदार एवं छायादार उन्नीस नग वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमी थाना प्रभारी ने अपने थाना परिसर में स्टाफ के साथ…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट चाम्पा (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में शासकीय मयूरध्वज महादानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर चाम्पा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारंभ समारोह कल पांच अगस्त सोमवार को दोपहर बारह बजे आयोजित किया गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चाम्पा रहेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जय थवाईत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चाम्पा करेंगे। वहीं समारोह में विशिष्ट अतिथिगण के रूप में चाम्पा महाविद्यालयीन जनभागीदारी समिति के पांच पूर्व अध्यक्ष सम्माननीय प्रदीप नामदेव , नागेन्द्र गुप्ता ,गणेश श्रीवास , कृष्णा देवांगन और श्रीमती शशी राठौर विशेष रूप…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जिले के विभिन्न थानों में विगत कुछ समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा गुम हुये मोबाइलों को रिकवर करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सीसीटीएनएस प्रभारी प्रधान आरक्षक विनोद सिंह , आरक्षक मुकेश तिवारी , प्रशांत दीवान , धर्मेंद्र यादव , प्रवीण यादव , कमलेश श्रीवास, नारायण देवांगन , अमीर राय की टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट पर तत्परतापूर्वक अथक प्रयास , लगन एवं मेहनत से खोजबीन करते हुये 230 नग…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी श्री भोले शंकर युवा भंडारा समिति ने भगवान भूतेश्वर नाथ में आए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन रखा है श्रवणमास के चारो सप्ताह श्री भोले शंकर युवा समिति द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाता है प्रत्येक रविवार को सुबह से ही समिति के सदस्य अपने अपने कार्य में लग जाते है और स्वयं पुलाव और चना की सब्जी बना कर आए कावाड़ियो बाहर से आए श्रद्धालुओं को वितरित करते है, लगातार ये चौथा वर्ष है हर सप्ताह लगभग आठ से दस हज़ार श्रद्धालु इस भंडारे का प्रसाद…
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। देवभोग रोड स्थित PHE विभाग में आज शाम 7:15 को अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई,रविवार होने की वजह से आज कार्यालय बंद था वही एक कर्मचारी ने इसकी सूचना एसडीएम महाराणा को दिया SDM महाराणा ने तत्काल आग की सूचना फ़ायर विभाग को दिया वही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया गया आग से किसी प्रकार की जान मान की हानि नहीं हुई बड़ा हादसा होने से टल गया फ़ायर विभाग के कमांडेड पुष्पराज के नेतृत्व में अग्निशमन के जवानो ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।
धनंजय गोस्वामी की रिपोर्ट डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी , महासचिव विश्व दीपक राई , संभाग अध्यक्ष छगन साहू, संभाग अध्यक्ष मिर्ज़ा के मार्गदर्शन एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी ललित साहू, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष राम साहू के नेतृत्व व वरिष्ठ पत्रकार बाल कृष्णा सिंन्हा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी के विशेष उपस्थित में ब्लाक इकाई डोंगरगांव का गठन हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम साहू दैनिक भास्कर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया वहीं सचिव के रूप में महेन्द्र लेझारे को चुना गया इस नियुक्ति पर संघ के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने श्री साहू…
रेडियो श्रोता और जिला कलाकार प्रमुखों ने किया स्वागत छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक पर्व और कृषि जगत का प्रथम त्योहार हरेली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक और फिल्म निर्माण कला के भीष्म कहे जाने वाले मोहन सुन्दरानी रविवार को सुप्रसिद्ध दैवीय स्थल घटारानी पहुंचे । उनके पहुंचने पर जिला रेडियो श्रोता संघ प्रमुख योगेश्वर साहू जिला लोक कलाकार संगठन सिरेजन के संस्थापक गौकरण मानिकपुरी और वहां उपस्थित व्यवसायियों और दर्शनार्थियों ने मोहन सुंदरानी और उनके परिवार का भव्य स्वागत किया।
छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के लोक पर्व हरेली एवं जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर ठेठवार यादव समाज भवन में बृहद पैमाने पर पौधारोपण किया गया। लोकपर्व हरेली, किसानों के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। हरेली में प्रकृति पूजा, लोक आस्था, परम्परा, संस्कृति के विविध रूपों का दर्शन होता है। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के महासचिव एवं आयुर्वेद केंद्र के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को पतंजलि परिवार द्वारा जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज के अनन्य सहयोगी आचार्य बालकृष्णन को आयुर्वेद, योग के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
