Author: प्रकाश कुमार यादव

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुये सोलह लीटर अवैध कच्ची महुआ / देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ शराब बिक्री रकम बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिये…

Read More

कोरबा(गंगा प्रकाश)। कृष्णा बुक के JET Book तथा ALL Book पैनल से सट्टा संचालित कराने और खाता उपलब्ध कराने वाले दो फरार आरोपियों को रजगामार चौकी पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग(गंगा प्रकाश)। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग की अध्यक्षता में आज साइबर अपराध एवं जेसीसीटी. के संबंध में एक दिवसीय रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर , सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। इस अवसर पर आईजी गर्ग ने कहा – साइबर अपराधों का तेजी से बदलता स्वरूप हमारी पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती है। इस कार्यशाला का उद्देश्य हमारे अधिकारियों को इन चुनौतियों से निपटने के लिये आवश्यक तकनीकी ज्ञान और साधनों से लैस करना है। हमें अपनी टीम की जांच क्षमताओं को…

Read More

सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के सिरकोतगा माध्यमिक शाला में अध्यनरत बहु दिव्यांग छात्रा भूमि राजवाड़े पिता कृष्णा रजवाडे को खंड शिक्षा कार्यालय में 1 अगस्त दिन गुरुवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा व्हीलचेयर और वाकर रोलेटर प्रदान किया गया ।बहु दिव्यांग छात्रा भूमी राजवाड़े का छात्रवृत्ति हेतु फॉर्म भराया गया तथा शिक्षण हेतु समस्त सुविधा प्रदान कराई जाएगी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी बिआरसी दीपेश पांडे, बीआरपी भागवत देवांगन सहित बहु दिव्यांग के पिता कृष्णा राजवाड़े और शिक्षक मौजूद रहे।

Read More

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने धवलपुर के शिविर में महिलाओं को पौधा वितरित कर देखभाल करने की अपील की गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को एक पेड़ अपने मां के नाम रोपित कर उनका देखभाल करने का संदेश दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज धवलपुरडीह में आयोजित शिविर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पौधों का वितरण किया। कलेक्टर ने महिलाओं को पौधा वितरित कर अपनी मां के सम्मान में पौधों का रोपण…

Read More

ग्रामीणों के समस्याओं एवं शिकायतों से सबंधित 482 आवेदन हुए प्राप्त, अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण शिविर में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं के तहत 6 प्रतिभावान छात्राओं का किया गया सम्मान गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जनपद पंचायत के ग्राम धवलपुरडीह में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण, अंत्यावसायी, लीड बैंक, पशुपालन, वन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में ग्रामीणजनों के समस्याओं…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजू साहू के नेतृत्व में शासकीय फणीकेश्वर नाथ महाविद्यालय फिंगेश्वर की प्राचार्य, प्राध्यापकगण व विद्यार्थियों ने राजिम पहुंचकर विधायक रोहित साहू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष व महाविद्यालय की प्राचार्य ने फिंगेश्वर महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता को प्रमुखता से विधायक के समक्ष रखा तथा यथाशीघ्र इस मांग को पूर्ण करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज पहुँच मार्ग पर सीसी रोड तथा बाउंड्रीवाल की समस्या से भी अवगत कराया। विधायक रोहित साहू ने महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा दिए गए पत्र…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा आम जनता के बीच पहुंचकर उनके वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने तथा उनके मांग एवं समस्याओं का निराकरण करने फिंगेश्वर नगर पंचायत में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 6 के नागरिकों के स्थानीय समस्याओं का निवारण के लिए बिजली ऑफिस के पास रंगमंच में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। आज आयोजित कया गया। आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचे थे।…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कल अंचल के जंगलों में घूम रहा एक दंतेल हाथी महासमुंद के तरफ निकल जाने के बाद आज गुरूवार को सुबह फिर 3 दंतेल हाथी फिंगेश्वर परिक्षेत्र के सड़कड़ा के जंगलों में विचरण कर रहे है। वन परिक्षेत्राधिकारी तरूण तिवारी ने बताया कि सुबह से ही 3 हाथियों का दल महासमुंद रेंज से फिंगेश्वर रेंज के सड़कड़ा ग्राम के जंगल में विचरण कर रहा है। आसपास के बोरिद, गनियारी, खुड़सा, कुण्डेल, जोगीडीपा आदि 10-12 ग्रामों में डौंडी पिटवाकर हाथियों के आने की सूचना देते हुए ग्रामीणों को जंगल में न जाने, रात्रि में अकेले न घुमने एवं…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों फिंगेश्वर विकासखंड में हाईस्कूल की 9 वीं कक्षा की छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत सायकल वितरीत की जा रही है। इसी तारतम्य में शासकीय हाईस्कूल बेलर में बुधवार को कक्षा 9 वीं नवप्रवेशी 35 छात्रां को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। लाभान्वित छात्राओं में यास्मीन, टोमिन, केसरी, जागृति, देविका, टिकेश्वरी, पायल, प्रिया, मेनका, क्षमा, धनिता, नेहा, पूर्वी, वैदिका, भूमिका, रीमा, शकुन्तला, कुमकुम, हेमलता, द्रोण, यिशिका, टाकेश्वरी, खूशबू आदि शामिल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाईस्कूल शाला विकास एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष सालिक राम साहू, अध्यक्षता पूर्व उपसरपंच व वरिष्ठ भाजपा…

Read More